Delhi के Sanskriti School और British School को Bomb Threat, खाली कराए गए परिसर
दिल्ली के कम से कम तीन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने परिसर खाली कराया और पुलिस, बम निरोधक दस्ते तथा अग्निशमन विभाग ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया। ब्रिटिश स्कूल, संस्कृति स्कूल और सरदार पटेल विद्यालय को आज सुबह धमकियां मिलीं। पुलिस ने बताया कि तोड़-फोड़-रोधी जांच (एंटी-सबोटेज चेक) चल रही है। पुलिस ने बताया कि उन्हें नई दिल्ली ज़िले के स्कूलों से सुबह करीब 10:30 से 10:45 बजे के बीच कॉल आए। ईमेल के ज़रिए धमकी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीमें, बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाले दस्ते (बम डिटेक्शन और डिस्पोज़ल स्क्वाड), डॉग स्क्वाड और दिल्ली फायर सर्विस की टीमें स्कूलों में पहुंचीं। उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर स्कूल परिसर को खाली कराया गया और तोड़-फोड़-रोधी गहन जांच की गई।
इसे भी पढ़ें: Delhi के Kanjhawala में श्मशान घाट के पास मिला नवजात का सिर कटा शव, जांच शुरू
पुलिस ने कहा कि अब तक की तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि वे ईमेल की जांच कर रहे हैं और भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। अभिभावकों को भेजे गए एक संदेश में सरदार पटेल विद्यालय ने कहा: "प्रिय अभिभावकों, स्कूल को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली है। सभी छात्रों को स्कूल परिसर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस को सूचित कर दिया गया है और वे ज़रूरी कदम उठा रहे हैं। इसमें आगे कहा गया मिडिल स्कूल के छात्रों की परीक्षाएं पूरी हो चुकी थीं, जबकि सीनियर स्कूल के छात्रों की ज़्यादातर परीक्षाएं हो चुकी थीं। स्कूल हालात का ध्यान से जायज़ा लेने और सीनियर स्कूल की बची हुई परीक्षाओं के बारे में सोच-समझकर कोई फ़ैसला लेने के लिए कुछ समय लेना चाहता है। फ़ैसला होते ही हम आगे की जानकारी देंगे।
इसे भी पढ़ें: Meta Child Safety India | 'सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज', Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला
स्कूल के अभिभावकों ने बताया कि यह छमाही परीक्षाओं का पहला दिन था, लेकिन बम की धमकी के कारण तुरंत सबको बाहर निकालना पड़ा।
Arvind Kejriwal का BJP पर आरोप, Punjab में 80 प्रतिशत नशा भाजपा शासित राज्यों से आ रहा
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए मंगलवार को दावा किया कि पंजाब सरकार ने पाकिस्तान से राज्य में मादक पदार्थ की तस्करी पर लगाम लगाई है, लेकिन ‘‘आज इसकी 80 प्रतिशत खेप ‘‘भाजपा शासित राज्यों से आ रही है।’’ पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को राज्य में बढ़ती मादक पदार्थ तस्करी को लेकर भारतीय जनता पार्टी की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों में इस मुद्दे से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुए हैं। केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘आज 80 प्रतिशत मादक पदार्थ भाजपा शासित राज्यों से आ रहे हैं - गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, उप्र, दिल्ली।
भाजपा या तो अपने राज्यों में नशे का धंधा रोकने में नाकाम रही है या रोकना नहीं चाहती? गुजरात में तीस साल से इनकी सरकार है और नशे का सबसे ज्यादा धंधा वहां है।’’ केजरीवाल ने कहा कि 2022 में जब ‘आप’ की सरकार बनी थी तो 80 प्रतिशत मादक पदार्थ पाकिस्तान से आता था। उन्होंने दावा किया, ‘‘आप सरकार ने ड्रोन रोधी प्रणाली लगाकर पाकिस्तान से हो रही मादक पदार्थ तस्करी को काबू किया।
’’ दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से मादक पदार्थ भारत लाए जाते हैं जिसको रोकने की जिम्मेदारी केंद्र की भाजपा सरकार की है। उन्होंने भाजपा से पंजाब से ‘‘सीख’’ लेने और अपने अन्य राज्यों में भी नशे को खत्म करने का आग्रह किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








