Responsive Scrollable Menu

पत्नी Veena T पर लगे हवाला लेनदेन के आरोपों को CPM नेता रियाज ने बताया झूठा

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता पी. ए. मोहम्मद रियाज ने मंगलवार को उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें दावा किया गया कि उनकी पत्नी वीणा टी. ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने हवाला लेनदेन की बात स्वीकार की है। रियाज ने कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की कोशिश हैं। पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी वीणा के पति रियाज ने यहां संवाददाताओं से कहा कि इस साल मई में कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले की जांच के दौरान ईडी को मिले ‘‘नोट’’ भविष्य की व्यावसायिक योजना से संबंधित थे जिसे वीणा शुरू करने की तैयारी कर रही थीं।

पूर्व राज्य मंत्री और बेपोर से मौजूदा विधायक रियाज ने ऐसी खबरों के प्रकाशित होने के समय पर भी सवाल उठाया जब माकपा की राज्य इकाई की विस्तारित समिति की बैठक समाप्त होने वाली थी। उन्होंने दावा किया कि हवाला लेनदेन के सिलसिले में उन्हें फंसाने के ईडी के पिछले प्रयास नाकाम रहने के बाद, एजेंसी अब उनके निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों से संबंधित बनाए गए एक समूह पर ऐसे आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ खबरों में दावा किया जा रहा है कि वीणा ने हवाला लेनदेन की बात कबूल कर ली है।

यह पूरी तरह से बकवास और झूठ है। वह ‘नोट’ केवल भविष्य के उस व्यवसाय का उल्लेख करते है जिसकी वीणा योजना बना रही थीं। उन्होंने किसी भी काले धन की बात स्वीकार नहीं की है।

ऐसे आरोपों का मकसद उन्हें बदनाम करना है।’’ रियाज ने कहा कि उन्हें कानूनी तौर पर सलाह दी गई है कि वह उनके खिलाफ लगे आरोपों के हर एक छोटे विवरण पर बात न करें। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, इन आरोपों से कानूनी तरीके से निपटा जाएगा।’’ उनकी यह प्रतिक्रिया उन खबरों के तुरंत बाद आई है जिनमें कहा गया कि ईडी ने केरलम के पुलिस महानिदेशक को भेजे एक पत्र में वीणा के किराए के आवास पर छापेमारी के दौरान जब्त की गई एक ‘रेड बुक’ की प्रविष्टियों का सबूत के तौर पर हवाला दिया था। खबरों के अनुसार, एजेंसी ने दावा किया कि किताब में दर्ज ‘नोट’ और धन के विवरण वीणा व उनके पति रियाज द्वारा दुबई में किए गए कथित हवाला हस्तांतरण से संबंधित थे।

ईडी ने हाल ही में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रावदा ए चंद्रशेखर को एक पत्र भेजकर केरलम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन, उनकी बेटी वीणा और रियाज तथा कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कथित सीएमआरएल रिश्वत मामले के सिलसिले में पीएमएलए के तहत की गई जांच और तलाशी के दौरान जुटाए गए ‘‘साक्ष्यों’’ के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की थी। ईडी का आरोप है कि सीएमआरएल ने ‘आईटी परामर्श सेवाओं’ के नाम पर वीणा की कंपनी ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ (अब बंद हो चुकी) को 2.78 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया था। केंद्रीय जांच एजेंसी ने तिरुवनंतपुरम में किराए के मकान में विजयन के साथ रह रही वीणा से जुड़े परिसरों की मई में तलाशी ली थी और बाद में उनसे पूछताछ भी की थी।

Continue reading on the app

  Sports

मोहसिन नकवी पर BCCI करे केस तो जाना पड़ेगा उनको जेल, चोरी साबित हुई तो दुबई के कानून में कितनी सजा, जानिए पूरा गणित

अगर ऐसे कोई परिस्थिति बने कि  BCCI मोहसिन नकवी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करा दे और अदालत में यह साबित हो गया कि ट्रॉफी को बिना अनुमति अपने कब्जे में लिया गया था, तो सवाल सिर्फ क्रिकेट का नहीं रहेगा. मामला सीधे UAE के कानून तक पहुंच जाएगा. लेकिन यहां एक बड़ा फर्क समझना जरूरी है. अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक सबूत सामने नहीं आया है कि मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी ‘चोरी’ की है. Tue, 15 Sep 2026 13:18:57 +0530

  Videos
See all

Kishau Dam Project: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, 6 राज्यों के बीच होगा बड़ा समझौता! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T08:15:33+00:00

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के नामी स्कूलों को मिली बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T08:12:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers