Responsive Scrollable Menu

सुनील गावस्कर ने BCCI को दी ऐसी सलाह, मान लिया तो टीम इंडिया को मिलेंगे और टैलेंटेड खिलाड़ी, बोले-'CAC का दायरा बढ़ाएं...'

Sunil Gavaskar Sugeestion For BCCI: अपनी बातों को बेबाकी से रखने के लिए पहचाने जाने वाले सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई को सुझाव दिए हैं. गावस्कर की सलाह के मुताबिक बीसीसीआई को पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों का रोल भारतीय क्रिकेट में बढ़ाना चाहिए. उन्होंने क्रिकेट सलाहकार समिति के कार्य क्षेत्र का दायरा बढ़ाने का भी अनुरोध किया है. हाल ही में, जिस तरह से ईस्ट जोन ने दिलीप ट्रॉफी का फाइनल जीता, उससे गावस्कर खुश नहीं थे. ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर BCCI की घरेलू ट्रॉफी जीती. गावस्कर ने कुछ नए और बड़े बदलावों के बारे में सोचने की सलाह दी है.

हमने डोमेस्टिक क्रिकेट पर काफी काम किया

सुनील गावस्कर ने 'मिड-डे' के लिए लिखे एक कॉलम में कहा, "जब मैं BCCI की टेक्निकल कमिटी का चेयरमैन था, तब हमने कुछ बड़े फैसले लिए थे, जैसे रणजी ट्रॉफी के जोनल सिस्टम को खत्म करना और एलीट और प्लेट टूर्नामेंट शुरू करना. इससे खिलाड़ियों को सिर्फ अपने जोन में खेलने के बजाय देश के अलग-अलग हिस्सों और अलग-अलग मौसम में खेलने का अनुभव मिला. पॉइंट्स सिस्टम में भी बदलाव किया गया था. पहली पारी में बढ़त के लिए एक पॉइंट, पूरी जीत के लिए दो पॉइंट और कोई बोनस पॉइंट नहीं, क्योंकि बोनस पॉइंट में हेरफेर किया जा सकता था."

सुनील गावस्कर ने दिग्गजों को जिम्मेदारी सौंपने की दी सलाह

सुनील गावस्कर ने BCCI से अपनी सोच का दायरा बढ़ाने और देश में खेल को बेहतर बनाने के लिए भारत के महान खिलाड़ियों को शामिल करने की भी सलाह दी. उनका मानना है कि इंटरनेशनल मैचों के शेड्यूल और भारतीय क्रिकेट से जुड़ी चीजों में दिग्गज खिलाड़ियों को जिम्मेदारी देनी चाहिए.

गावस्कर ने लिखा, "आज BCCI में सिलेक्शन कमिटी और CAC के अलावा कोई कमिटी नहीं है. शायद अब समय आ गया है कि CAC का दायरा बढ़ाया जाए और उसे सेलेक्टर और कोच चुनने के साथ-साथ घरेलू और इंटरनेशनल मैचों के शेड्यूल और भारतीय क्रिकेट से जुड़ी सभी चीजों पर ध्यान देने की जिम्मेदारी भी दी जाए."

इसकी बढ़ जाएगी अहमियत

गावस्कर ने आगे कहा, "कुछ बहुत अनुभवी पूर्व क्रिकेटर हैं जिनकी विशेषज्ञता का इस्तेमाल इस कमिटी में किया जा सकता है. सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, रवि शास्त्री, अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग जैसे नामों के बारे में क्या ख्याल है? प्रेसिडेंट और सेक्रेटरी भी इसमें शामिल होंगे."

"जब यह कमिटी कोच, कप्तान और NCA के हेड के साथ बातचीत करती है, तो इसकी अहमियत बहुत बढ़ जाती है. महिलाओं के क्रिकेट के लिए भी ऐसी ही एक कमिटी होनी चाहिए, जहां अनुभव और विशेषज्ञता मिलकर भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के फैसले लें. इसके बारे में सोचकर ही रोमांच महसूस होता है. क्या ऐसा कभी होगा या यह सिर्फ़ एक सपना है?"

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को आज मिला मौका तो मैदान पर मचेगा धमाल, IND vs AFG 2nd T20 में बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

Continue reading on the app

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, पुलिस ने आरोपी कल्याण बैसला को दौसा से पकड़ा, सिया ने उठाए थे गंभीर सवाल

Biker Siya Hit And Run Case: हिट एंड रन मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जांच अभियान चलाते हुए आरोपी कल्याण बैसला को राजस्थान के दौसा से हिरासत में ले लिया है. इससे पहले पुलिस ने केस में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी थी. सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने नई धारा जोड़ी थी. वहीं सिया ने घटना से जुडे़ कई गंभीर सवाल उठाए थे. 

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की तीन टीमें बनाई गई थीं. तीनों टीमें अलग-अलग जगहों पर लगातार छापेमारी की. पुलिस को पता चला था कि आरोपी घटना के बाद से अपने घर पर नहीं है. वह फरार चल रहा है. पुलिस उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई. मामले की जांच में वायरल वीडियो भी पुलिस के लिए अहम साबित हुआ है. पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से जांच की है. फुटेज से मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने केस में आगे की कार्रवाई की है. 

पीड़ित सिया ने उठाए गंभीर सवाल

ANI की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर हिट एंड रन की घटना का शिकार हुईं सिया ने आरोपी की गिरफ्तारी में देरी को लेकर गुरुग्राम पुलिस पर सवाल उठाए हैं. घटना के दो दिन बाद सिया ने कहा कि जिस कार चालक पर उन्हें टक्कर मारने का आरोप है, वह मीडिया चैनलों से बात कर रहा है, लेकिन पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

सिया ने आरोप लगाया कि कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद उन्हें ही हादसे के लिए जिम्मेदार बताया. उनका कहना है कि आरोपी लाल बत्ती पार करके मौके से फरार हो गया था. सिया ने कहा कि घटना के बाद से आरोपी खुलेआम घूम रहा है और मीडिया में अपनी तरफ की कहानी बता रहा है.

'कार का नंबर भी दिया' 

सिया ने कहा कि जिसने किसी को टक्कर मारी और सड़क पर छोड़ दिया, वह अब भी खुलेआम घूम रहा है. वह पत्रकारों को बयान दे रहा है और अपनी कहानी बता रहा है. उसे इतना समय कैसे मिल रहा है? पुलिस उसे गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है? पुलिस के पास अब तक घटना से जुड़ी पूरी जानकारी होनी चाहिए. मैंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कार का नंबर भी दिया था. इसके बावजूद पुलिस अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

 

 

Continue reading on the app

  Sports

लगातार दूसरी टी20 सीरीज जीतकर गदगद कप्तान श्रेयस अय्यर, बोले- जो चाहा वो मिला

shreyas iyer statement: श्रेयर अय्यर बतौर कप्तान भारत को लगातार दूसरी टी20 सीरीज जिताकर काफी खुश हैं. उनकी कप्तानी की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को शमर्नाक हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के खिलाफ लगातार सीरीज जीत ने अय्यर के कॉन्फिडेंस को बूस्ट किया है. Wed, 16 Sep 2026 00:09:51 +0530

  Videos
See all

UP News: गुरुग्राम हिट-एंड-रन पर बड़ी खबर! | Gurugram | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T20:00:37+00:00

Oil prices soar as fighting continues in Yemen | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T20:00:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers