Responsive Scrollable Menu

सलमान खान ने एंटीलिया में लिया बप्पा का आशीर्वाद:तिलक लगवाकर फूल अर्पण किए, सिद्धार्थ-कियारा ने भी दर्शन किए; राधिका मर्चेंट की भक्तिमय परफॉर्मेंस में डूबे मेहमान

सलमान खान अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बने हैं। इस दौरान उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया और भगवान को फूल अर्पण किए। एंटीलिया में हुए गणपति सेलिब्रेशन की शुरुआत में राधिका मर्चेंट ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। सलमान खान ने नए लुक के साथ एंटीलिया में एंट्री ली और तस्वीरें क्लिक कराईं। कुछ देर बाद उन्होंने गणपति प्रतिमा के सामने जाकर आशीर्वाद लिया। पंडित जी ने उन्हें तिलक लगाया और पटका पहनाया। आगे सलमान ने गणपति बप्पा को पुष्प अर्पित किए। राधिका मर्चेंट ने गणपति सेलिब्रेशन में क्लासिकल भक्तिमय भरतनाट्यम परफॉर्मेंस दी, जिसे पॉपुलर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है। वैभवी ने सोशल मीडिया से राधिका का वीडियो पोस्ट किया। देखिए राधिका मर्चेंट की डांस परफॉर्मेंस की झलक- एंटीलिया के गणपति सेलिब्रेशन की ये इनसाइड झलकियां भी देखिए- विक्की-कटरीना, सिद्धार्थ-कियारा ने भी लिया आशीर्वाद विक्की कौशल और कटरीना कैफ ने भी एंटीलिया में बप्पा का आशीर्वाद लिया और फूल अर्पित किए। नए पेरेंट्स बने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी हाथ जोड़े बप्पा के दर्शन करते नजर आए। गणपति पूजा में साथ दिखा अंबानी परिवार इस सेलिब्रेशन से पहले अंबानी परिवार में पूजा आयोजित की गई, जिसमें महज परिवार के सदस्य और चंद करीबी शामिल हुए थे। एंटीलिया में गणपति बप्पा का स्वागत गणपति बप्पा के स्वागत के लिए एंटीलिया गेंदे के फूलों, शानदार लाइटिंग और त्योहारों वाली सजावट से जगमगा उठा। इस मौके पर नीता अंबानी, राधिका मर्चेंट, अनंत अंबानी और मुकेश अंबानी गणपति बप्पा का स्वागत करते नजर आए। नीता अंबानी ने गहरे लाल रंग का पारंपरिक परिधान पहना था। वह शानदार गहनों में नजर आईं। राधिका मर्चेंट ने चमकीले नारंगी रंग का कढ़ाईदार एथनिक आउटफिट चुना। उन्होंने पारंपरिक एक्सेसरीज के साथ अपना फेस्टिव लुक पूरा किया।

Continue reading on the app

TN Investment: CM विजय का लंदन दौरा रहा सफल! तमिलनाडु में ₹3,000 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ, ऑटो सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

Tamil Nadu Investment News: तमिलनाडु के CM सी. जोसेफ विजय के लंदन दौरे से राज्य के ऑटो और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के लिए बड़े निवेश हासिल हुए हैं। उन्होंने हिंदुजा ग्रुप से मुलाकात की और एक यूरोपीय ऑटो पार्ट्स कंपनी से राज्य में नए प्लांट के लिए ₹3,000 करोड़ का लेटर ऑफ इंटेंट भी हासिल किया।

Continue reading on the app

  Sports

ZIM vs AUS: शादी के बाद पहले ही मैच से कैमरन ग्रीन बाहर, 19 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में ये खिलाड़ी

जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन से कैमरन ग्रीन बाहर हैं. ये शादी के बाद उनका पहला मैच था. ग्रीन के अलावा 19 महीने बाद एक खिलाड़ी की वापसी हुई है. Tue, 15 Sep 2026 14:02:27 +0530

  Videos
See all

SSR-Disha Murder Case: दिशा सालियान केस में CBI का शिकंजा | Disha Salian | CBI Investigation #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T08:43:50+00:00

Big Breaking on Gurugram Hit and Run Case LIVE: मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार | Biker Siya #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T08:46:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers