Responsive Scrollable Menu

वैभव सूर्यवंशी को आज मिला मौका तो मैदान पर मचेगा धमाल, IND vs AFG 2nd T20 में बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी को आज भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी20 में खेलने का मौका मिलता है तो, वो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में धमाल मचा सकते हैं. वैभव को पहले टी20 मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला था, क्योंकि अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करने का मौका दिया गया था. ऐसे में वैभव की प्लेइंग-11 में जगह नहीं बनी थी और उनको बाहर बैठना पड़ा था. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी बैंच पर बैठे हुए और अपने साथी खिलाड़ियों की पारी पिलाते हुए मैदान पर नजर आए थे.

 अब आज यानी 15 सितंबर (मगंलवार) भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में अगर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में चांस देते हैं तो उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. वैभव सूर्यवंशी इस मैच में कौन सा बड़ा रिकॉर्ड बनाएंगे. आइए आज इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं.

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होगा ये बड़ा रिकॉर्ड 

वैभव सूर्यवंशी अफगानिस्तान के खिलाफ अगर इस मैच में खेलते हैं तो, वो इस मैच में शतक लगाकर सबसे कम उम्र में टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं. टी20 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड गुस्ताव मैककॉन के नाम दर्ज है. उन्होंने 18 साल, 280 दिन की उम्र में फ्रांस की ओर से स्विट्जरलैंड के खिलाफ 25 जुलाई, 2022 को शतक लगाया था. अब वैभव सूर्यवंशी के पास टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 साल 168 दिन है. ये रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. इसके साथ ही वो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

वैभव अब तक इंडियन क्रिकेट टीम के लिए कुल 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 6 पारियों में 32.16 की औसत और 189.21 की औसत के साथ कुल 193 रन बनाए हैं. उन्होंने भारत के लिए 2 अर्धशतक लगाए हैं. इस दौरान वैभव सूर्यवंशी 16 चौके और 14 छक्के भी लगा चुके हैं. अब क्या वैभव को दूसरे टी20 मैच में खेलने का मौका मिलेगा. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

भारत और अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग-11

भारत - अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

अफगानिस्तान - रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेट कीपर), इब्राहिम ज़द्रान (कप्तान), गुलबदीन नैब, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी/ नवीन-उल-हक.

ये भी पढ़ें : हो गया पक्का! आज टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में होगा बदलाव, जानिए इस चोटिल खिलाड़ी की जगह किसे मिलेगा मौका?

Continue reading on the app

आईटी कंपनियों, एचडीएफसी बैंक के शेयर में जोरदार खरीदारी से शुरुआती कारोबार में बाजार चढ़ा

आईटी कंपनियों, एचडीएफसी बैंक के शेयर में जोरदार खरीदारी से शुरुआती कारोबार में बाजार चढ़ा

Continue reading on the app

  Sports

मोहसिन नकवी पर BCCI करे केस तो जाना पड़ेगा उनको जेल, चोरी साबित हुई तो दुबई के कानून में कितनी सजा, जानिए पूरा गणित

अगर ऐसे कोई परिस्थिति बने कि  BCCI मोहसिन नकवी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करा दे और अदालत में यह साबित हो गया कि ट्रॉफी को बिना अनुमति अपने कब्जे में लिया गया था, तो सवाल सिर्फ क्रिकेट का नहीं रहेगा. मामला सीधे UAE के कानून तक पहुंच जाएगा. लेकिन यहां एक बड़ा फर्क समझना जरूरी है. अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक सबूत सामने नहीं आया है कि मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी ‘चोरी’ की है. Tue, 15 Sep 2026 13:18:57 +0530

  Videos
See all

Kishau Dam Project: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, 6 राज्यों के बीच होगा बड़ा समझौता! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T08:15:33+00:00

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के नामी स्कूलों को मिली बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T08:12:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers