Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी सांसद ने रूस पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक में भारत के नाम के उल्लेख के लिए संशोधन पेश किया

अमेरिकी सांसद ने रूस पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक में भारत के नाम के उल्लेख के लिए संशोधन पेश किया

Continue reading on the app

राहुल गांधी के दौरे से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचेंगे इंदौर, 17 सितंबर को स्वामित्व योजना के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन इंदौर दौरे पर आने वाले हैं। दरअसल वह 17 सितंबर को शहर पहुंचेंगे। बता दें कि इंदौर में नितिन नबीन का यह दौरा करीब सवा घंटे का रहेगा। कार्यक्रम सरकारी स्वरूप का होने से पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटे हैं। वहीं एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक वीआईपी रूट, पार्किंग, प्रवेश-निकासी और भीड़ नियंत्रण की अलग व्यवस्था बनाई जा रही है। भाजपा संगठन भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की तैयारी कर रहा है।

दरअसल भाजपा नेताओं के मुताबिक सुपर कॉरिडोर स्थित मैदान चुनने के पीछे दो खास वजहें हैं। पहली तो एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल की दूरी कम होने के कारण वीआईपी मूवमेंट आसान रहेगा है। तो वहीं दूसरी मैदान का बड़ा आकार बड़ी संख्या में लोगों के बैठने और आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए उपयुक्त माना गया है।

50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। वहीं इसी को देखते हुए करीब 1800 बसों की व्यवस्था की जा रही है ताकि अलग-अलग क्षेत्रों से लाभार्थियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक लाया जा सके। दरअसल बैठने की व्यवस्था और प्रवेश-निकासी के लिए अलग-अलग सेक्टर तैयार किए जा रहे हैं। प्रशासन ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की योजना भी तैयार कर रहा है ताकि कार्यक्रम के दौरान शहर की आवाजाही प्रभावित न हो। कार्यक्रम के दौरान नितिन नबीन स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्र के पात्र लोगों को मालिकाना हक से जुड़े दस्तावेज सांकेतिक रूप से सौंपेंगे। इसके बाद वे मंच से लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस की अतिरिक्त तैनाती भी की जाएगी।

नीमच और उज्जैन भी जाएंगे

दरअसल इंदौर कार्यक्रम के बाद नितिन नबीन का दौरा नीमच और उज्जैन तक भी जारी रहेगा। बता दें कि नीमच में उनके गांधी सागर अभयारण्य से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। इसके बाद वे उज्जैन पहुंचेंगे जहां सेवा से संकल्प अभियान के तहत आयोजित दीपोत्सव में भाग लेंगे। बता दें कि उज्जैन में 17 सितंबर को महाकाल लोक, रामघाट और दूसरे घाटों पर करीब 25 लाख दीप जलाने की तैयारी की जा रही है। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

प्यार में खूनी बना ब्लेड रनर एथलीट, वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड को गोलियों से भूना, जानें कौन हैं ऑस्कर पिस्टोरियस?

साउथ अफ्रीका के पूर्व पैरा एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को दुनिया उनके ब्लेड रनिंग के लिए जानती थी. घुटने के नीचे से दोनों पैर कटे होने के बावजूद वह समान्य और दिव्यांग दोनों इवेंट में प्रतिस्पर्धा करते थे, लेकिन साल 2013 में अपनी गर्लफ्रेंड की मर्डर के आरोप में उन्हें लंबी जेल की सजा हुई और उनका करियर बर्बाद हो गया. Tue, 15 Sep 2026 09:53:16 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: ईरान-अमेरिका महायुद्ध की खबर | Hormuz Attack | Trump | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T02:45:19+00:00

News Ki Pathshala: आने वाले समय में इंसानों के लिए AI वरदान या महाखतरा? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T02:30:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers