अभियंता दिवस पर योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भारत रत्न विश्वेश्वरैया को किया याद और दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री ने इंजीनियर्स (अभियंता) दिवस पर अभियंताओं को बधाई दी है। इसके साथ ही भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, आधुनिक भारत के निर्माण को अपनी प्रतिभा, तकनीकी कौशल और राष्ट्रसेवा से नई दिशा देने वाले महान अभियंता, भारत रत्न डॉ. एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र के विकास को अपने ज्ञान और नवाचार से गति देने वाले सभी अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपकी मेधा से आकार लेता नया भारत ही विश्वेश्वरैया के स्वप्नों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पोस्ट में कहा, महान अभियंता, भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर सादर नमन करता हूं एवं सभी अभियंताओं को राष्ट्रीय अभियंता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। डॉ. विश्वेश्वरैया ने अपनी प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और समर्पण से राष्ट्र निर्माण में जो योगदान दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, महान अभियंता तथा भारत रत्न से सम्मानित डॉ. एम. विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में निरंतर समर्पित सभी कर्मठ अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आपके तकनीकी दक्षता और दूरदर्शी सोच से भारत विकास के नए शिखरों को स्पर्श कर रहा है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर लिखा, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपने ज्ञान, कौशल और नवाचार से महत्वपूर्ण योगदान देने वाले समस्त अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी ने अपनी असाधारण प्रतिभा, दूरदृष्टि और तकनीकी दक्षता से देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंचाई, जल प्रबंधन एवं औद्योगिक विकास को नई दिशा दी। राष्ट्र निर्माण में आपका अतुलनीय योगदान सदैव हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, भारत के नवनिर्माण को नई दिशा देने वाले महान अभियंता एवं ‘भारत रत्न’ डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। अपनी प्रतिभा, परिश्रम और तकनीकी कौशल से राष्ट्र निर्माण को गति देने वाले सभी कर्मठ अभियंताओं को ‘अभियंता दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पोस्ट पर लिखा, भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर और तरक्की में असाधारण योगदान देने वाले और एक स्थायी विरासत छोड़ने वाले इंजीनियरिंग के जनक, भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को उनकी जयंती पर नमन!
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने एक्स पर पोस्ट किया, सर एम. विश्वेश्वरैया की असाधारण विरासत को याद करते हुए—एक ऐसे दूरदर्शी व्यक्ति जिनकी जल प्रबंधन, बांध डिज़ाइन और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में प्रतिभा ने आधुनिक भारत की नींव रखी। 1955 में भारत रत्न से सम्मानित, सटीकता और अनुशासित काम के प्रति उनका समर्पण हर जगह इंजीनियरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना हुआ है। इनोवेशन और समस्याओं के समाधान के जरिए भविष्य को आकार देने वाले सभी इंजीनियरों को इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं!
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने एक्स पर जारी बयान में कहा, प्रगति की हर बड़ी उपलब्धि के पीछे एक ऐसी सोच होती है जिसने उसकी कल्पना की और एक ऐसा इंजीनियर होता है जिसने उसे साकार किया। राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस पर मैं भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हू। वे एक दूरदर्शी इंजीनियर और राष्ट्र-निर्माता थे, जिनकी असाधारण बुद्धिमत्ता, अनुशासन और समर्पण ने भारत की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान दिया। उनका जीवन इस बात का सशक्त उदाहरण है कि इंजीनियरिंग का अर्थ केवल ढाँचे या संरचनाएं बनाना नहीं है, बल्कि समाधान खोजना, अवसर पैदा करना और राष्ट्र के भविष्य को आकार देना है।
पवन कल्याण ने आगे कहा, आज, मैं पूरे भारत के उन इंजीनियरों को नमन करता हूं, जिनके ज्ञान, नवाचार और दृढ़ संकल्प ने हमारे बुनियादी ढांचे को मजबूत किया है, तकनीक को आगे बढ़ाया है और देश को और अधिक प्रगति की ओर अग्रसर किया है। विचारों से नवाचार तक। नवाचार से प्रगति तक। प्रगति से एक सशक्त भारत तक। राष्ट्रीय इंजीनियर्स दिवस पर सभी इंजीनियरों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।
--आईएएनएस
ओपी/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
IND VS AFG: अफगानिस्तान के 3 खिलाड़ी आज के मैच में बढ़ा सकते हैं टेंशन, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान
IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार यानि आज होने वाला है. भारत ने पहले टी-20 मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी और अब दूसरा मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. मगर, टीम इंडिया के लिए ऐसा करना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि अफगानिस्तान भले ही पहला मैच हार गई हो, लेकिन टी-20 फॉर्मेट में ये टीम काफी स्ट्रॉन्ग है और विपक्षी टीम के होश उड़ाने के लिए हमेशा तैयार रहती है. जी हां, इनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी ओवर में मैच पलट सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको 3 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं, जो दूसरे टी-20 में भारत के लिए खतरा बन सकते हैं.
1- राशिद खान
???????? ???????? ????????????????????, ????????????????????????????????! ⚡
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 14, 2026
AfghanAtalan will be in action as they take on Team India in the 2nd match of the T20I series tomorrow. ????
????️: Arun Jaitley Stadium, Delhi
????: 6:30 PM (AFT)#AfghanAtalan | #AFGvIND | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/V5ulgB2G4F
अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते है. उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी गुगली और तेज लेग स्पिन है, जिससे वह बीच के ओवरों में बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते हैं. पहले टी20 में राशिद विकेट नहीं ले सके, लेकिन उनके स्तर के गेंदबाज को नजरअंदाज करना भारत के लिए भारी पड़ सकता है. दिल्ली की पिच पर स्पिनरों को मदद मिलने की स्थिति में राशिद और भी खतरनाक साबित हो सकते हैं. उनके पास निचले क्रम में तेजी से रन बनाने की क्षमता भी है.
2- अजमतुल्लाह ओमरजई
.@AzmatOmarzay steps up for the team when needed the most and brings up a terrific half-century in the first T20I match against India. ????
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 13, 2026
A top-class knock from the all-rounder to reach his 2nd half-century in T20Is. ????#AfghanAtalan | #AFGvIND | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/Le9tgMsEFz
अजमतुल्लाह ओमरजई ने भारत के साथ खेले गए पहले T20 में शानदार प्रदर्शन कर भारत को अपनी क्षमता का अहसास करा दिया था. अफगानिस्तान के शुरुआती विकेट जल्दी गिरने के बाद उन्होंने मोर्चा संभाला और 64 रन की नाबाद पारी खेली. ओमरजई ने मोहम्मद नबी के साथ मिलकर 83 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को 156 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी उन्हें एक उपयोगी ऑलराउंडर बनाती है. अगर दूसरे T20 में भी उन्हें क्रीज पर टिकने का मौका मिला, तो वह भारतीय गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं.
3- मोहम्मद नबी
RESULT | INDIA WON BY 7 WICKETS! ????
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 13, 2026
Not the result we would have wanted, as India take the series opener by 7 wickets. ????#AfghanAtalan will look to bounce back strongly in the matches to come! ????#AfghanAtalan | #AFGvIND | #GloriousNationVictoriousTeam pic.twitter.com/rf8NL0v685
अफगानिस्तान के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं. पहले मुकाबले में जब अफगानिस्तान ने 43 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे, तब नबी ने ओमरजई के साथ मिलकर पारी को संभाला और 33 रन बनाए. दोनों के बीच 83 रन की साझेदारी ने अफगानिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया.
नबी की खासियत यह है कि वह बल्ले के साथ-साथ ऑफ स्पिन से भी योगदान दे सकते हैं. अपने लंबे अंतरराष्ट्रीय अनुभव के कारण दबाव वाली परिस्थितियों में उनका प्रदर्शन अफगानिस्तान के लिए काफी महत्वपूर्ण रहेगा.
ये भी पढ़ें: IND VS AFG: आज कितने बजे शुरू होगा दूसरा टी-20 मैच? जानिए कहां बिलकुल FREE में देख सकेंगे लाइव एक्शन
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








