Aaj Ka Mausam: देश के 20 राज्यों में आज फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, आंधी-तूफान और बारिश मचाएगी हाहाकार!
Aaj Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर होने लगा है बावजूद इसके अभी भी देश के कई राज्यों में ये अपना रंग दिखा रहा है. सोमवार शाम को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अचानक से मौसम का मिजाज बदल गया और झमाझम बारिश हुई. हालांकि बारिश का ये दौर ज्यादा देर तक नहीं चला. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के 20 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कुछ इलाकों में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम में सावधान रहने की सलाह दी है.
इन राज्यों में आज हो सकती है भारी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज यानी मंगलवार (15 सितंबर) को देश के 22 राज्यों में तूफानी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, छ्त्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 60 किलोमीटर की गति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
आज कैसे रहेगा दिल्ली में मौसम का हाल?
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. इस दौरान कहीं-कहीं बिजली भी चमक सकती है. साथ ही 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. वहीं मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








