Responsive Scrollable Menu

अभियंता दिवस पर ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं, भारत रत्न विश्वेश्वरैया को किया नमन

नई दिल्ली, 15 सितंबर (आईएएनएस)। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय मंत्रियों ने राष्ट्रीय इंजीनियर्स (अभियंता) दिवस पर बधाई दी है। इसके साथ ही भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उनको याद करते हुए नमन किया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर लिखा, भारत के महान अभियंता, दूरदर्शी राष्ट्रनिर्माता और भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन, तथा उनकी स्मृति में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय अभियंता (इंजीनियर) दिवस की शुभकामनाएं। डॉ. विश्वेश्वरैया ने अपने अद्भुत तकनीकी कौशल, अनुशासन और दूरदर्शिता से भारत के जल-संसाधन, सिंचाई और सार्वजनिक बुनियादी ढांचा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि ज्ञान, नवाचार और कर्तव्यनिष्ठा को राष्ट्रहित से जोड़ दिया जाए तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

ओम बिड़ला ने आगे कहा, आज के दिन देश के उन लाखों इंजीनियर्स के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जो अपनी प्रतिभा और नवाचार से भारत के विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। आज जब भारत सशक्त अवसंरचना, आधुनिक तकनीक, डिजिटल प्रगति, आत्मनिर्भरता और नवाचार के नए आयाम गढ़ रहा है, तब हमारे इंजीनियर्स की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। सड़क हो या सेतु, जल प्रबंधन हो या ऊर्जा, अंतरिक्ष हो या डिजिटल तकनीक; देश की प्रगति के पीछे हमारे इंजीनियर्स का ज्ञान, परिश्रम और समाधान की सोच निरंतर कार्य कर रही है। राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त शक्ति हमारे इंजीनियर्स का पुनः अभिवादन।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में कहा, आधुनिक भारत के निर्माण में अपना संपूर्ण जीवन अर्पित करने वाले महान अभियंता भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन! राष्ट्र सेवा में रत सभी कर्मशील अभियंताओं को अभियंता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! इंजीनियरिंग के माध्यम से राष्ट्र व समाज सेवा के लिए आपने जो अप्रतिम कार्य किए, वह सदैव भावी पीढ़ियों को समर्थ देश व सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। मां भारती के गुणी सपूत के चरणों में प्रणाम।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, भारत के नवनिर्माण में अप्रतिम भूमिका का निर्वहन करने वाले महान अभियंता भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर कोटिशः नमन एवं राष्ट्र सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते समस्त कर्मठ अभियंताओं को अभियंता दिवस की ढेरों बधाई व शुभकामनाएं।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, अभियंता दिवस पर पर हम भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया जी को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं। उनकी अद्भुत दूरदर्शिता, अनुशासन और इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती है। उनका जीवन हमें याद दिलाता है कि इंजीनियरिंग का मतलब सिर्फ़ ढांचे बनाना नहीं, बल्कि एक मजबूत, लचीला और आत्मनिर्भर राष्ट्र का निर्माण करना है। उन सभी इंजीनियरों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं, जो विचारों को प्रगति में बदलते हैं।

केंद्रीय तेल और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक्स पोस्ट में कहा, महान इंजीनियर और विद्वान, भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर मैं उत्कृष्टता, अनुशासन और राष्ट्र-सेवा की उनकी अमिट विरासत को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इंजीनियरिंग और राष्ट्र-निर्माण में उनका अहम योगदान हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। इस दिन, जिसे इंजीनियर्स के रूप में भी मनाया जाता है, मैं ऊर्जा क्षेत्र सहित उन सभी इंजीनियरों को हार्दिक बधाई देता हूं जो एक मजबूत, अधिक समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे रहे हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने एक्स पर लिखा, भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर हम एक ऐसे दूरदर्शी व्यक्ति को याद कर रहे हैं जिनकी इंजीनियरिंग की कुशलता और राष्ट्र-निर्माण की भावना ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। उनकी विरासत हर उस इंजीनियर में जीवित है जो ज्ञान को इनोवेशन में और विज़न को स्थायी प्रगति में बदलते हैं। भारत की तरक्की में इंजीनियरों की प्रतिभा और योगदान को सलाम। सभी को गर्व और प्रेरणा देने वाले अभियंता दिवस की शुभकामनाएं!

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, आज भारत रत्न सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें याद करते हैं। उनका जीवन और काम हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। अभियंता दिवस पर राष्ट्र की प्रगति और विकास में हमारे इंजीनियरों के अहम योगदान को सलाम।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IND VS AFG: आज कितने बजे शुरू होगा दूसरा टी-20 मैच? जानिए कहां बिलकुल FREE में देख सकेंगे लाइव एक्शन

IND VS AFG Live Streaming Deatails: अफगानिस्तान के साथ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज खेला जाएगा. मंगलवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. हर किसी के जहन में एक सवाल है कि क्या इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को खिलाया जाएगा या फिर उन्हें फिर बेंच पर ही बैठना पड़ेगा. वहीं, भारत अपनी बेस्ट इलेवन के साथ उतरकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी. तो इस मैच का रोमांचक होना तो तय ही है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि आप इस मैच को लाइव कहां-कहां देख सकते हैं. साथ ही ये भी बताएंगे कि आप इसे बिलकुल फ्री में कहां लाइव देख सकते हैं.

कहां देखें भारत-अफगानिस्तान का दूसरा T20 मैच

भारत और अफगानिस्तान (IND VS AFG) के बीच खेले जाने वाले दूसरे मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है. इस मुकाबले की सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी में होगी. इसके अलावा मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 1 पर अंग्रेजी में किया जाएगा. सोनी का सब्सक्रप्शन लेने के बाद आप मैच का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर की जा रही है, जहां आप इसका लुत्फ उठा सकते हैं.

FREE में कहां पर देखें भारत-अफगानिस्तान का मैच

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. फ्री डिश टीवी पर इस मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स में किया जाएगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले मचै का प्रसारण डीडी भारती पर किया गया था. क्योंकि महिला एशिया कप 2026 का फाइनल डीडी स्पोर्स्ट पर प्रसारित किया गया था. अब भारत और अफगानिस्तान मैच को फ्री में आप डीडी स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे.

क्या आज खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी?

अफगानिस्तान के साथ खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के हवाले से खबर सामने आ रही है कि दूसरे टी-20 मैच में संजू सैमसन की जगह वैभव को अंतिम ग्यारह का हिस्सा बनाया जा सकता है, क्योंकि संजू सैमसन पिछले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद से ही कुछ खास नहीं कर सके हैं. ऐसे में 15 साल के वैभव जो पिछली सीरीज में तहलका मचाकर प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतकर आए हैं, उन्हें खिलाया जा सकता है. हालांकि, गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. 

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय टीम: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई

अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नैब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, नांगेयालिया खरोती, अब्दुल्ला अहमदजई, नूर उल रहमान

ये भी पढ़ें: IND VS AFG: क्या बारिश में धुल जाएगा भारत-अफगानिस्तान का दूसरा T20 मैच? डालिए लेटेस्ट वेदर रिपोर्ट पर नजर

Continue reading on the app

  Sports

सचिन, गांगुली और द्रविड़ को बोर्ड में लाओ... सुनील गावस्कर की भारतीय क्रिकेट के लिए गुहार, कर दी ये खास मांग

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने बीसीसीआई से अपील की है कि सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली जैसे पूर्व क्रिकेटरों को CAC में शामिल किया जाए. उनका मानना है कि इन क्रिकेटरों के बोर्ड से जुड़ने पर भारतीय क्रिकेट के विकास में एक बड़ी मजबूती मिलेगी. इसके अलावा महिला क्रिकेट को लेकर भी अहम सुझाव दिया है. Tue, 15 Sep 2026 08:33:24 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live Update: ईरान-अमेरिका महायुद्ध की खबर | Hormuz Attack | Trump | IRGC | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T02:45:19+00:00

News Ki Pathshala: आने वाले समय में इंसानों के लिए AI वरदान या महाखतरा? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T02:30:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers