Responsive Scrollable Menu

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 की तैयारी शुरू की:दिल्ली में कैंप, युवराज सिंह, अमित मिश्रा और चामिंडा वास ने घरेलू खिलाड़ियों का ट्रायल लिया

दिल्ली कैपिटल्स ने IPL 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। फ्रेंचाइजी ने दिल्ली के एयरोसिटी में शॉर्ट कैंप और ट्रायल्स लगाए। इसमें घरेलू खिलाड़ियों की मैच परिस्थितियों में क्षमता परखी गई। कैंप की कमान पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने संभाली। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास भी इसमें शामिल हुए। वास को टीम का नया फास्ट-बॉलिंग कोच बनाए जाने की संभावना है। हालांकि, फ्रेंचाइजी ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। नए कोचिंग स्टाफ की तैयारी दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग सेटअप में बड़े बदलाव की तैयारी है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को हेड कोच की जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। युवराज सिंह को बैटिंग कोच बनाया जा सकता है। अमित मिश्रा स्पिन विभाग संभाल सकते हैं। वास और मिश्रा पहले ही दिल्ली में एकेडमी के खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं। वास के पास श्रीलंका की टीम और अलग-अलग फ्रेंचाइजी के साथ कोचिंग का अनुभव है। अमित मिश्रा पहली बार IPL में कोचिंग भूमिका में नजर आएंगे। बेंगलुरु कैंप के खिलाड़ियों को भी मौका दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले महीने बेंगलुरु की जस्ट क्रिकेट एकेडमी में भी कैंप लगाया था। उसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को दिल्ली के ट्रायल्स में दोबारा मौका मिला। फ्रेंचाइजी का लक्ष्य घरेलू प्रतिभाओं की पहचान करना है। टीम को इस साल के अंत में होने वाली मिनी नीलामी से पहले अपना पूल मजबूत करना है। JSW संभालेगा 2027 और 2028 का संचालन दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक JSW और GMR के बीच हुए समझौते के तहत टीम का संचालन हर दो साल में बदलता है। IPL 2027 और 2028 के लिए क्रिकेट संचालन की जिम्मेदारी JSW के पास रहेगी। दिल्ली की टीम 2025 और 2026 में प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी थी। ऐसे में नए कैंप और संभावित कोचिंग बदलाव के जरिए फ्रेंचाइजी अगले सीजन में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी कर रही है। --------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत-अफगानिस्तान दूसरा टी-20 आज:चोटिल वरुण की जगह रवि बिश्नोई को मिल सकता है मौका; सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे भारत-अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मैच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। भारत ने पहला मैच 7 विकेट से जीता था। पूरी खबर

Continue reading on the app

राजस्थान नगर निगम रिजल्ट: वीडियो में देखें पाली-अजमेर में निर्दलीय किंगमेकर; जयपुर में ज्योति खंडेलवाल हारीं

राजस्थान नगर निगम रिजल्ट: वीडियो में देखें पाली-अजमेर में निर्दलीय किंगमेकर; जयपुर में ज्योति खंडेलवाल हारीं

Continue reading on the app

  Sports

मोहसिन नकवी पर BCCI करे केस तो जाना पड़ेगा उनको जेल, चोरी साबित हुई तो दुबई के कानून में कितनी सजा, जानिए पूरा गणित

अगर ऐसे कोई परिस्थिति बने कि  BCCI मोहसिन नकवी के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज करा दे और अदालत में यह साबित हो गया कि ट्रॉफी को बिना अनुमति अपने कब्जे में लिया गया था, तो सवाल सिर्फ क्रिकेट का नहीं रहेगा. मामला सीधे UAE के कानून तक पहुंच जाएगा. लेकिन यहां एक बड़ा फर्क समझना जरूरी है. अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक सबूत सामने नहीं आया है कि मोहसिन नकवी ने ट्रॉफी ‘चोरी’ की है. Tue, 15 Sep 2026 13:18:57 +0530

  Videos
See all

Kishau Dam Project: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, 6 राज्यों के बीच होगा बड़ा समझौता! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T08:15:33+00:00

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के नामी स्कूलों को मिली बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T08:12:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers