Responsive Scrollable Menu

अब इन देशों से मुआवजा वसूलेगा अमेरिका, राष्ट्रपति ट्रंप ने कर दिया बड़ा एलान, बताई वजह

US iran Tension: ईरान से युद्ध के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने नया एलान कर दिया है. होर्मुज में 100% कंट्रोल का दावा करने वाले ट्रंप ने अब कई देशों से मुआवज लेने का एलान किया है. पहले तो सुझाव दिया फिर कहा- मुआवजा देना ही होगा. साथ ही ट्र्ंप ने कई देशों पर मदद न करने का भी आरोप लगाया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल की आवाजाही से फायदा उठाने वाले देशों को इसकी सुरक्षा के लिए अमेरिका को भुगतान करना होगा. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ईरान के साथ तनाव के बीच दूसरे देशों ने अमेरिका की किसी भी तरह की मदद नहीं की. टूथ सोशल पर कई पोस्टों में, ट्रंप ने इस बात पर प्रकाश डाला कि पेट्रोलियम शिपमेंट महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से जारी हैं और तर्क दिया कि सैन्य टकराव समाप्त होने के बाद अमेरिका को मुआवजा दिया जाना चाहिए.

कहा कि होर्मुज से तेल बह रहा है. दुनिया के जिन देशों ने हमारी बिल्कुल भी मदद नहीं की है, उन्हें इस घोटाले वाले संघर्ष के खत्म होने पर संयुक्त राज्य अमेरिका को मुआवजा देना चाहिए, और वे ऐसा करेंगे. ट्रंप ने वित्तीय मुआवजे की मांग ऐसे समय की है, जब अमेरिकी सेना इस जलमार्ग से तेल की आवाजाही जारी रखने के लिए अभियान चला रही है. 

ईरान ने जताया होर्मुज पर हक

इस बीच, ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना अधिकार जताता रहा है और यहां जहाजों की आवाजाही पर कुछ प्रतिबंध लागू करता है. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि जहाजों को ईरान की ओर से तय किए गए रास्तों और नियमों का पालन करना होगा. वहीं, अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान के अधिकार के दावे को खारिज करता है.

ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करने का दावा

ट्रंप लगातार ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को बड़ी जीत बता रहे हैं. उनका कहना है कि अमेरिका यह लड़ाई जीत चुका है, ईरान की सेना को भारी नुकसान पहुंचाया गया है और उसका परमाणु कार्यक्रम नष्ट कर दिया गया है. हालांकि, अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने परमाणु हथियारों के लिए जरूरी भंडार कम होने और नौसेना के सीमित संसाधनों को लेकर चिंता जताई है.

बाइडन पर फोड़ा महंगाई का ठिकरा

ट्रंप ने अमेरिका में बढ़ती महंगाई की जिम्मेदारी अपने प्रशासन पर लेने से इनकार किया. उन्होंने बढ़ती कीमतों के लिए पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया. एक अन्य पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि अब सभी समझ गए होंगे कि पूरे अमेरिका में कीमतें बढ़ने की वजह जो बाइडन और उनका प्रशासन है, ट्रंप नहीं. बाइडन के कार्यकाल में भी तेल की कीमत आज से ज्यादा थी. उस दौरान हमने ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोका था. 

तेल की कीमतों पर की भविष्यवाणी

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अगर ईरान के साथ संघर्ष जल्द खत्म होता है तो ईंधन की कीमतों में तेजी से गिरावट आएगी. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह संघर्ष जल्द समाप्त होगा. इससे पहले सोमवार को ट्रंप ने कहा था कि ईरान राजनयिक बातचीत में रुचि दिखा रहा है.

Continue reading on the app

डॉक्टर को ऐसे ही नहीं कहते हैं भगवान, न तार न चीरा! दिल्ली के डॉ. विनीता ने 65 साल के दिल के मरीज को ऐसे बचाया

Leadless Pacemaker Heart surgery: इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल में डॉ. विनीता अरोड़ा ने 65 वर्षीय मरीज के दिल में लीड लेस पेसमेकर सफलतापूर्वक कर दिया. उनके सिर्फ 15 मिनट की प्रक्रिया के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है.

Continue reading on the app

  Sports

ZIM vs AUS: जिम्बाब्वे में 3 साल बिताए, अब ऑस्ट्रेलिया की जर्सी में करेगा नाम, ऐसा करने वाला बनेगा 33वां खिलाड़ी

एक वक्त जिम्बाब्वे से खेलने की सौच रहा था. हरारे के मैदान पर तो घंटों क्रिकेट खेलते उसका बचपन बीता. लेकिन अब वही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की जर्सी में बड़ी उपलब्धि के करीब है. Tue, 15 Sep 2026 08:19:37 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Nikay Chunav Results: अपने ही गढ़ में हारी BJP! | Congress | Jaipur | AAP | Jaipur | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T02:31:24+00:00

News Ki Pathshala: आने वाले समय में इंसानों के लिए AI वरदान या महाखतरा? | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T02:30:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers