Responsive Scrollable Menu

जापानी छात्रों से मिले CM Vishnu Deo Sai, कहा- भारत-जापान के रिश्ते आध्यात्मिक विरासत से जुड़े

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भारत और जापान की मित्रता की जड़ें दोनों देशों की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत में गहराई से जुड़ी हुई हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मुख्यमंत्री साय से रविवार देर रात जापान की एहिमे यूनिवर्सिटी से आए 17 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। भारत-जापान छात्र आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर छत्तीसगढ़ पहुंचे विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री साय ने संवाद किया।

इस दौरान भारत और जापान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों, बौद्ध विरासत, शिक्षा, अनुसंधान, तकनीकी नवाचार, स्टार्टअप तथा दोनों देशों के युवाओं के बीच बढ़ते संवाद सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। साय ने जापानी छात्र-छात्राओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत करते हुए कहा कि भारत और जापान की मित्रता की जड़ें दोनों देशों की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत में गहराई से जुड़ी हुई हैं। समय के साथ यह संबंध संस्कृति और आध्यात्मिकता से आगे बढ़कर शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, नवाचार और आर्थिक सहयोग के अनेक क्षेत्रों तक विस्तृत हुआ है।

साय ने कहा कि भारत और जापान आज परंपरा और आधुनिकता के सुंदर समन्वय के साथ विश्व के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास और सम्मान की मजबूत नींव है। युवाओं तथा विद्यार्थियों के बीच इस प्रकार के शैक्षणिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान से यह संबंध आने वाली पीढ़ियों में और अधिक मजबूत होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत भगवान बुद्ध की भूमि है। भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, मैत्री और मानव कल्याण के संदेश ने दुनिया के अनेक देशों को प्रभावित किया और जापान की संस्कृति में भी बौद्ध दर्शन की गहरी छाप दिखाई देती है। यही साझा आध्यात्मिक विरासत भारत और जापान को एक विशिष्ट सांस्कृतिक सूत्र में जोड़ती है।

उन्होंने जापानी विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध पुरातात्विक विरासत की जानकारी देते हुए सिरपुर, मैनपाट और भोंगापाल जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महानदी के तट पर स्थित सिरपुर छत्तीसगढ़ की प्राचीन सभ्यता, कला, स्थापत्य और बौद्ध विरासत का अद्भुत केंद्र है। यहां प्राप्त पुरातात्विक अवशेष प्रदेश के गौरवशाली इतिहास और विभिन्न संस्कृतियों के समन्वय की कहानी बताते हैं।

साय ने कहा, ‘‘राज्य सरकार छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, पुरातात्विक और सांस्कृतिक धरोहर को देश-दुनिया में नयी पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सिरपुर को विश्वस्तरीय ऐतिहासिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में भी योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि दुनिया के विभिन्न देशों से आने वाले विद्यार्थी, शोधार्थी और पर्यटक छत्तीसगढ़ आएं, यहां की विरासत को जानें और प्रदेश के साथ ज्ञान एवं संस्कृति का एक स्थायी संबंध स्थापित करें।’’ अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने अपनी जापान यात्रा से जुड़े अनुभव भी विद्यार्थियों के साथ साझा किए।

उन्होंने जापान की अनुशासित कार्यसंस्कृति, तकनीकी प्रगति और अपनी परंपराओं के प्रति सम्मान की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जापान ने आधुनिक विज्ञान और तकनीक में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए अपनी सांस्कृतिक पहचान को जिस प्रकार सहेजकर रखा है, वह प्रेरणादायी है। इस दौरान जापानी छात्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के साथ अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के अनुभव भी साझा किए।

विद्यार्थियों ने बताया कि यहां की संस्कृति, परंपराओं और लोगों के सहज एवं आत्मीय व्यवहार ने उन्हें विशेष रूप से प्रभावित किया। विद्यार्थियों ने भारतीय खान-पान की भी प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान उन्हें गणेश उत्सव की परंपराओं और उसके सांस्कृतिक महत्व को करीब से जानने का अवसर मिला।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान जापानी छात्र प्रतिनिधिमंडल ने एनआईटी रायपुर के विभिन्न रिसर्च सेंटर और इन्क्यूबेशन सेंटर का भी भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने वहां संचालित स्टार्टअप की गतिविधियों, अनुसंधान परियोजनाओं और विकसित की जा रही नई तकनीकों की जानकारी ली।

Continue reading on the app

Odisha Police ने 1.26 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में शामिल दंपत्ति को Baripada से किया गिरफ्तार

ओडिशा पुलिस ने बालासोर जिले के एक दंपति को निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर एक निवेशक से 1.26 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) एसएन समद ने बताया कि सुंदरगढ़ के साइबर अपराध और आर्थिक अपराध पुलिस थाने के अधिकारियों ने रविवार को मयूरभंज जिले के बारीपदा से दंपति को गिरफ्तार किया।

दोनों की उम्र 40 वर्ष के आसपास है। समद ने बताया कि दंपति ने एक कंपनी शुरू की थी और भुवनेश्वर समेत विभिन्न स्थानों पर उसके कार्यालय खोले थे। उन्होंने बताया कि दंपति विभिन्न योजनाओं के जरिये अधिक मुनाफे का झूठा वादा करके निवेशकों को लुभाते थे।

समद ने कहा, हमने सुंदरगढ़ के एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर इस वर्ष अप्रैल में दंपति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उन्होंने कहा कि साइबर धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI LIVE Team Announcement: क्या चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की छुट्टी होने वाली है? आज वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान

India ODI Squad For West Indies Series Announcement LIVE: 27 सितंबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच वाइट बॉल फॉर्मेट की लंबी सीरीज होनी है, जिसके लिए आज सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी की बैठक होनी है. कहा जा रहा है कि ये बतौर चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर की आखिरी मीटिंग हो सकती है, यानी बीसीसीआई उनका कार्यकाल बढ़ाने के मूड में नहीं है. Wed, 16 Sep 2026 13:40:59 +0530

  Videos
See all

Gurugram Hit & Run पर Kiran Bedi का बड़ा बयान- 'ऐसे लोगों को कानून का डर होना चाहिए' | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T08:13:07+00:00

Mumbai: Sunetra Pawar से मिले Nitin Nabin #nitinnabin #sunetrapawar #latest #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T08:12:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers