Responsive Scrollable Menu

10 फिल्मों में पानी की तरह बहाया पैसा, एक के बजट बन जाती 'हनुमान अंश' जैसी 100 फिल्में!, 3 अकेले रणबीर कपूर की

छोटे से बजट से बनी हनुमान अंश की इस वक्त पूरे देश में चर्चा हो रही है. नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की और तगड़ा मुनाफा कमाया. मगर बॉक्स ऑफिस की दुनिया में कई बार ऐसा भी हुआ कि बड़े-बड़े धुरंधर मुंह के बल गिरे. वो भी तब जब पानी की तरह फिल्म पर बजट बहाया गया था. इतना पैसा लगाने के बाद भी वो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चुल्लू भर कमाई नहीं कर पाई.

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: मंगलवार को स्वाति नक्षत्र में बरसेगा इन राशियों पर पैसा! कुंभ-धनु का अच्छा समय, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन यानी 15 सितंबर 2026 मंगलवार के दिन ऋषि पंचमी मनाई जा रही है. इस खास दिन पर 12 जातकों को भी अच्छा फल मिलेगा. पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी सुबह 7:45 तक रहेगी और इसके बाद पंचमी तिथि शुरू हो जाएगी. इसलिए, आज ऋषि पंचमी भी मनाई जाएगी. नक्षत्रों की बात करें तो आज चित्रा नक्षत्र के बाद स्वाति नक्षत्र लगेगा और फिर दोपहर 03:21 के बाद विशाखा नक्षत्र शुरू हो जाएगा. आज चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे. मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित होता है. इसलिए, आज के दिन उनकी कृपा पाने के लिए आपको हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाना चाहिए और मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. चलिए अब विस्तार से पढ़ते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 15 सितंबर 2026 (Today Horoscope 15 September 2026)

1.मेष राशि

मेष राशि के लोगों को आज के दिन नई आर्थिक नीति बनानी चाहिए. आज भाग्य का साथ मिलेगा और इच्छाओं के पूर्ण होने का समय है. आज आप लोगों को चतुर्दिक लाभ होगा. धन के क्षेत्र में वृद्धि का योग है. आज नए व्यापार का योग बन रहा है. विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है.

सावधानी- अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें
उपाय- सूर्य देव को अर्घ्य दें
शुभ अंक- 5
लक रंग- लाल
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों का आज कोई पुराना रोग उभर सकता है. आज इन्हें कर्ज लेना पड़ सकता है. इन्हें क्रोध करने से बचना चाहिए. आज नौकरी, व्यापार को लेकर दिक्कत आ सकती है. प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज यात्रा और तीर्थाटन से लाभ प्राप्त होगा.

सावधानी- नकारात्मक विचारों से दूर रहें
उपाय- ऊं सोम सोमाय नम: का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन रुका हुआ धन प्राप्त होगा. आज इन्हें प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी और परिवार में नया मेहमान आ सकता है. चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. घर और बाहर से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. आज सुख के साधनों पर बड़ा खर्च हो सकता है.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण रखें
उपाय- हरा चारा गौशाला में दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपने स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है. आज बेवजह विवाद हो सकता है और अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं. आज बड़ी सफलता मिलने का योग है. छात्रों के लिए अच्छा समय चल रहा है. आज भवन और वाहन खरीदने का योग है.

सावधानी- कार्यों में लापरवाही न बरतें
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर- 7

5.सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को आज के दिन भूमि, भवन और वाहन सुख मिलेगा. आज संतान का सुख प्राप्त होगा तथा नए व्यापार, व्यवसाय से लाभ मिलेगा. आज परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से लाभ मिल सकता है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.

सावधानी- आलस्य का परित्याग करें
उपाय- गाय को रोटी-गुड़ खिलाएं
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 6

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन लेखन और साहित्य के क्षेत्र से लाभ मिलेगा. आज इन्हें सम्मान प्राप्त होने का योग है. जमीन खरीदने का उत्तम समय चल रहा है. आज  संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है.

सावधानी- ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 8

7.तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज के दिन मान सम्मान में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं. आज रोजगार से लाभ मिलेगा और आयात निर्यात का योग बन रहा है. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीद सकते हैं. परिवार में शुभ कार्य से खुशी आएगी और नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है और विदेश यात्रा कर सकते हैं.

सावधानी- विवादों से बचें
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन चारों तरफ से धन लाभ होगा. परिवार में शुभ कार्य से मन प्रसन्न रहेगा. भाई बहन का सुख प्राप्त होगा और नए कार्य संपन्न होंगे. खिलाड़ियों के लिए उत्तम समय चल रहा है. आज विदेश यात्रा हो सकती है.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
लाल वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज के दिन गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज इन्हें
संपादकीय कार्य से लाभ मिलेगा. आज देश विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. इन्हें अपने
स्वास्थ्य पर. ध्यान दें और सरकारी नौकरी मिलने का योग है. आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज इन लोगों को अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाना चाहिए. आज समय आपके अनुकूल चल रहा है.

सावधानी- सेहत का ख्याल रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- पीला
लक मीटर- 8

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज के दिन अपने गुस्से में निर्णय लेने से बचने की जरूरत है. आज नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे और शुभ कार्य का योग बन रहा है. आज जमीन, वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन अध्ययन में मन लगेगा. धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज काम होने से प्रसन्नता रहेगी और मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा.

सावधानी- अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज के दिन आय में वृद्धि होगी. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है और मेहनत से आर्थिक लाभ होगा. सरकार से लाभ का योग बन रहा है. आज आय के नए स्रोत बनेंगे.

सावधानी - भावुकता में न आएं
उपाय- ऊं श्री गुरवे नमः मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्दी
लक मीटर- 8

ये भी पढ़ें- 3500 किलो मेहंदी और अविवाहित युवाओं की भीड़... जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर की सिंजारा रस्म क्यों है खास?

Continue reading on the app

  Sports

ट्रॉफी विवाद: मोहसिन नकवी के रिएक्शन पर BCCI अधिकारी ने किया बड़ा खुलासा, बताया स्टेडियम में क्या बातचीत हुई थी

महिला टी20 एशिया कप में ट्रॉफी विवाद पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि स्टेडियम में पीसीबी और एसीसी चीफ से क्या बातचीत हुई थी. Tue, 15 Sep 2026 06:14:37 +0530

  Videos
See all

India China Relations: चीन ने भारत से संबंध सुधारने के लिए क्या किया? #indiachinaborder #xijinping #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T01:10:15+00:00

Sergio Gor at Lalbaugcha Raja: गणेश उत्सव में दिखा अमेरिकी राजदूत का भक्ति रूप, लिया आशीर्वाद #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T01:07:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers