Responsive Scrollable Menu

सेंसेक्स 120 अंक गिरकर 74,781 पर बंद:निफ्टी भी 79 अंक गिरा; रियल्टी-मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही

शेयर बाजार में आज यानी 11 सितंबर को गिरावट रही। सेंसेक्स 120 अंक गिरकर 74,781 पर आ गया। निफ्टी में भी 79 अंक की गिरावट रही और यह 23,398 के स्तर पर बंद हुआ। रियल्टी-मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही। बाजार में इस गिरावट की वजह एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट रही 10 सितंबर को अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही थी घरेलू निवेशकों ने 7 दिन में 4,451 करोड़ के शेयर खरीदे कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले शेयर बाजार में 10 सितंबर को तेजी रही। सेंसेक्स 138 अंक की बढ़त के साथ 74,903 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 46 अंक की बढ़त रही, ये 23,478 पर बंद हुआ था। बैंकिंग और मीडिया शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही थी।

Continue reading on the app

बिपाशा बसु की प्रोटीन ड्रिंक में दिखे कीड़े:तुकाराम मुंढे से मांगी मदद, कहा- आप हमारी इकलौती उम्मीद हैं

एक्ट्रेस बिपाशा बसु को प्रोटीन पाउडर के नए खुले जार में छोटे-छोटे कीड़े मिले हैं। उन्होंने इसका वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया। बिपाशा ने महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग किया और मामले में दखल देने की अपील की। बिपाशा ने लिखा ड्रिंक के वीडियो के साथ लिखा है, ‘तुकाराम मुंढे आप ही हमारी एकमात्र उम्मीद हैं। ताकि हम जो भी चीजें खरीदें, उनमें खराब या मिलावटी सामान न मिले।’ वीडियो में बिपाशा ने अपनी उंगली पर एक छोटा सा कीड़ा दिखाया। उन्होंने कहा, ‘इस आइसोप्योर में छोटे-छोटे कीड़े भरे हुए हैं। बहुत ही छोटे कीड़े। यह नया डिब्बा है, जिसे हमने अभी खोला है।’ इसके बाद उन्होंने उंगली पर कीड़ा दिखाते हुए कहा, ‘ये रहे कीड़े, इसमें ऐसे ही कीड़े भरे हुए हैं।’ महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी को लेकर लोगों का ध्यान बढ़ रहा है। तुकाराम मुंढे राज्यभर में फूड बिजनेस के खिलाफ कई तरह की जांच और कार्रवाई कर रहे हैं। श्वेता तिवारी ने डिलीवरी में कॉकरोच आने पर मांगी थी तुकाराम मुंढे से मदद श्वेता तिवारी ने हाल ही में ऑनलाइन एनर्जी ड्रिंक ऑर्डर की थी। जब ऑर्डर खोला गया, तो उसमें कॉकरोच मिलने से एक्ट्रेस घबरा गईं। एक्ट्रेस ने वीडियो जारी कर महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी कार्रवाई से चर्चा में बने हुए FDA ऑफिसर तुकाराम मुंढे से सवाल किया है। ऑफिशियल इंस्टाग्राम से शेयर किए गए वीडियो में श्वेता तिवारी ने कहा, ‘हमने इंस्टामार्ट से रेडबुल मंगवाया। लेकिन इंस्टामार्ट से हमारे घर में ये (कॉकरोच) भी आया। कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है।’ दूसरे वीडियो में श्वेता ने कॉकरोच दिखाया और कहा, ‘क्या हमें तुकाराम मुंढे जी को टैग करना चाहिए। मुंढे जी ये हमारे घर में इंस्टामार्ट से कॉकरोच आ रहे हैं। आप कहां हैं, ध्यान दीजिए।’ प्रीति जिंटा और ट्विंकल खन्ना ने भी बात रखी हाल ही में मुंबई में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा को काली टी-शर्ट पहने देखा गया। इस टी-शर्ट पर ‘टीम तुकाराम मुंढे’ लिखा था। उनके इस कपड़े को अधिकारी के फूड सेफ्टी अभियान के समर्थन के तौर पर देखा गया। मुंढे की इंस्पेक्शन पर हो रही चर्चा को लेकर ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी बात रखी थी। एक पोस्ट में एक्ट्रेस से लेखिका बनीं ट्विंकल ने लिखा, ‘क्या किसी सरकारी अधिकारी को बस अपना काम करते हुए देखना इतनी अनोखी बात है कि यह खबर बन गई है?’ सलमान खान ने भी दोस्त की तुकाराम मुंढे के नाम से फिरकी ली सलमान खान ने अपनी दोस्त सृष्टि साहनी के मुंबई के बांद्रा में खुले नए कैफे 'द टक शॉप एट सेवियोज' का वीडियो शेयर किया। साथ ही सलमान ने दोस्त को कैफे की हाइजीन बनाए रखने की मजाकिया अंदाज में चेतावनी दी। सलमान ने लिखा, “सृष्टि मेरी कॉफी रिफिल करना प्लीज। कीमत मत बढ़ाना, क्वालिटी मेंटेन करना। हाइजीन मेंटेन रखना, वरना मैं HIM को भेज दूंगा और काम हो जाएगा, बहन।” सलमान ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन “HIM” का इशारा महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) कमिश्नर तुकाराम मुंढे की ओर माना जा रहा है। यह बात ऐसे समय में आई है, जब महाराष्ट्र में फूड सेफ्टी को लेकर कार्रवाई तेज है।

Continue reading on the app

  Sports

Rishabh Pant को मिली Rest of India की कप्तानी, J&K के खिलाफ श्रीनगर में Irani Cup मैच

भारतीय क्रिकेट में घरेलू सत्र की शुरुआत से पहले ईरानी कप को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले मुकाबले में शेष भारत की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे। पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। ऐसे में ईरानी कप उनके लिए मैदान पर वापसी और अपनी तैयारी दिखाने का अहम मौका होगा।

मौजूद जानकारी के अनुसार पंत को शेष भारत की टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि सरफराज खान को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। पांच दिन का यह मुकाबला 1 से 5 अक्टूबर तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में खेला जाएगा। सामने जम्मू-कश्मीर की टीम होगी, जिसने 2025-26 रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता है।

टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप की भी वापसी हो सकती है। निचली कमर में खिंचाव की चोट के कारण लंबे समय से मैदान से बाहर चल रहे आकाश दीप को फिटनेस जांच के बाद खेलने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि उन्होंने अपना पिछला मुकाबला फरवरी 2026 में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ ही रणजी ट्रॉफी में खेला था।

शेष भारत की तेज गेंदबाजी में आकाश दीप के अलावा मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी और आर्यन पांडे को शामिल किया गया है। स्पिन विभाग में अनुकूल रॉय के साथ मानव सुथार और सारांश जैन हैं। मानव सुथार और सारांश जैन हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

बल्लेबाजी में सरफराज खान के अलावा आर स्मरण और आयुष दोसैजा पर भी नजर रहेगी। दोनों पिछले रणजी ट्रॉफी सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दो बल्लेबाजों में शामिल रहे थे। विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत के साथ आर्यन जुयाल को भी टीम में जगह मिली है।

गौरतलब है कि ईरानी कप घरेलू क्रिकेट के प्रमुख मुकाबलों में गिना जाता है। इसमें रणजी ट्रॉफी विजेता टीम का सामना शेष भारत की टीम से होता है। इस बार जम्मू-कश्मीर के चैंपियन बनने के बाद उसे शेष भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिला है।

शेष भारत की 15 सदस्यीय टीम में सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल, आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय और आयुष दोसैजा भी शामिल हैं। वहीं ऋषभ पंत कप्तान और सरफराज खान उपकप्तान होंगे।

Wed, 16 Sep 2026 21:57:00 +0530

  Videos
See all

Ayush Malik Conversion मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T16:39:02+00:00

PM Modi Birthday पर सज धजकर तैयार हुआ BJP दफ्तर #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T16:40:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers