जयपुर से जगन्नाथ पूरी 1300 KM का सफर, इस दिन लॉन्च होगी ये कार
नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच, टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी—Tata Punch EV पर जून 2026 के महीने में शानदार डीलरशिप डिस्काउंट लेकर आई है। इस दौरान नई पंच ईवी खरीदने वाले ग्राहक सीधे कैश डिस्काउंट और अन्य एक्सचेंज बेनिफिट्स ...
The post जयपुर से जगन्नाथ पूरी 1300 KM का सफर, इस दिन लॉन्च होगी ये कार appeared first on Taza Hindi Samachar.
चांदी आज ₹4,722 गिरकर ₹2.29 लाख/kg पर आई:15 दिन में चांदी ₹15 हजार और सोना ₹8 हजार सस्ता हुआ
सोने-चांदी के दाम में आज यानी 11 सितंबर को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक एक किलो चांदी की कीमत 4,722 रुपए कम होकर करीब 2.29 लाख रुपए पर आ गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,349 रुपए घटकर 1.52 लाख रुपए पर आ गए हैं। वहीं 15 दिन में चांदी ₹15 हजार और सोना ₹8 हजार सस्ता हुआ है। 28 अगस्त यानी 15 दिन पहले सोने का दाम करीब 1.60 लाख रुपए और चांदी की कीमत 2.44 लाख रुपए थी। इस साल सोना ₹20 हजार महंगा हो चुका इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 19 हजार रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए पर था, जो अब 1.52 लाख रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब करीब 2.29 लाख रुपए पर आ गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। दिसंबर तक सोना 1.70 लाख और चांदी 3 लाख रुपए तक पहुंच सकती है कोटक सिक्युरिटीज के सीनियर वीपी एंड कमोडिटी रिसर्च हेड अनिंद्य बनर्जी कहते हैं कि सोने को आम निवेशकों के साथ ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों जैसे आरबीआई का भी सपोर्ट हासिल है, जो लगातार सोना खरीद रहे हैं। आगे मुश्किल हालात में भी सोने में तेजी बनी रहेगी। यदि हालात सुधरे तो चांदी में भी उछाल दिख सकता है। अभी जो भावी हालात नजर आ रहे हैं, उसके मुताबिक दिसंबर तक सोने की कीमत 1.70 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। चांदी की कीमत भी 3 लाख रुपए तक जा सकती है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान --------------------- ये खबर भी पढ़ें… IMF ने कहा- दुनिया का ग्रोथ इंजन है भारत: GDP ग्रोथ अनुमान से बेहतर 7.8% रही, ऊर्जा संकट के बावजूद मजबूत रही भारतीय अर्थव्यवस्था इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड ने भारतीय अर्थव्यवस्था की तारीफ की है। साथ ही भारत को दुनिया का ग्रोथ इंजन भी बताया है। भारत की अर्थव्यवस्था ने ऊर्जा संकट और वैश्विक चुनौतियों के बीच भी अपनी तेज रफ्तार बरकरार रखी है। पूरी खबर पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Taza Hindi Samachar




