Responsive Scrollable Menu

पुतिन से पहले पहुंच जाता है उनका टॉयलेट:जिनपिंग स्पेशल कार साथ लाते हैं; BRICS समिट में विदेशी नेताओं की सिक्योरिटी के क्या-क्या इंतजाम

12-13 सितंबर को BRICS समिट के लिए दिल्ली में 20 से ज्यादा देशों के नेता होंगे। इनमें जिनपिंग, पुतिन, पजशकियान जैसे बड़े खतरे वाले नेता शामिल हैं। इनके लिए दिल्ली की किलेबंदी की गई है। आसमान से सड़क तक, होटल से भारत मंडपम तक; दुनिया के ताकतवर नेताओं के सुरक्षा इंतजामों की पूरी कहानी… ******** रिपोर्टर्स इनपुटः सुनील मौर्य, उदय भटनागर ग्राफिक्सः गौतम रजक, दृगचंद्र भुर्जी ------------ ये खबर भी पढ़िए… BRICS में जिनपिंग-पुतिन दोनों आएंगे: चीनी राष्ट्रपति का गलवान झड़प के बाद पहला भारत दौरा, PM मोदी से बैठक संभव BRICS समिट में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आएंगे। चीन के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जिनपिंग के भारत दौरे की पुष्टि की। इससे दो दिन पहले रूस ने भी पुतिन के भारत आने की पुष्टि की थी। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

IPS Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, 7 आईपीएस अफसरों का हुआ तबादला, एक को मिला प्रमोशन

देशभर में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। कर्नाटक में आईपीएस अधिकारियों (IPS Transfer) का तबादला किया गया है। बेंगलुरु सिटी के इंटेलिजेंस डीसीपी बदले गए हैं।  इसके अलावा एक आईपीएस अफसर को प्रमोशन भी मिला है। चंडीगढ़ में तीन आईपीएस और एक DANIPS अधिकारी को नया पदभार सौंपा गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 7 सितंबर को जारी किया गया है।

कर्नाटक में बैच 2014 की आईपीएस अधिकारी अनीता भीमाप्पा हड्डान्नवर, डीसीपी  साउथवेस्ट बेंगलुरु को स्थानांतरित करके तत्काल प्रभाव से पुलिस अधीक्षक क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है। बैच 2018 के आईपीएस अधिकारी डॉ राम एल अरसिद्दी जो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें डीसीपी इंटेलिजेंस बेंगलुरु सिटी पद पर नियुक्त किया गया है।

कर्नाटक में इन आईपीएस अफसरों का भी तबादला हुआ

लक्ष्मी गणेश के. जो पोस्टिंग के प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें डीसीपी साउथवेस्ट बेंगलुरु पद की जिम्मेदारी दी गई है। बेंगलुरु सिटी के लॉ एंड ऑर्डर डीसीपी पद पर सैम वर्गीज  को नियुक्त किया गया है, जो पहले क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट बेंगलुरु के एसपी पद पर कार्यरत थे।

सोमवार को जारी आदेश के तहत बैच 1994 की आईपीएस अधिकारी बी. दयानंद अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बेंगलुरु को आईपीएस वेतन नियम 2016 के वेतन मैट्रिक्स लेवल 6 के वेतनमान वाले पुलिस महानिदेशक के ग्रेड में कार्य करने के लिए 12 सितंबर से प्रमोट किया गया है। उन्हें डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस इंटरनल सिक्योरिटी डिवीजन के पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है।

चंडीगढ़ आईपीएस तबादले 

राजेश कुमार शर्मा को जम्मू कश्मीर से ट्रांसफर पर SSP/ ऑपरेशंस, साइबर क्राइम कमांडेंट/आईआरबी और असिस्टेंट कमांडेंट जनरल होमगार्ड पद पर नियुक्त किया गया है। दिल्ली से ट्रांसफर पर विनीत कुमार को SP/ मुख्यालय एवं संचार, सतर्कता पद की जिम्मेदारी दी गयी है। अनुराग दारू, कमांडेंट/आईआरबी, सहायक कमांडेंट जनरल होम गार्ड और एसपी/ सुरक्षा एवं यातायात का अतिरिक्त प्रभार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरक्षा एवं यातायात को एसपी क्राइम, इकोनॉमिक्स ऑफेंस विंग, सिक्योरिटी एंड ट्रैफ़िकपद पर नियुक्त किया गया है।

 

Continue reading on the app

  Sports

ZIM vs AUS: शादी के बाद पहले ही मैच से कैमरन ग्रीन बाहर, 19 महीने बाद ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI में ये खिलाड़ी

जिम्बाब्वे के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन से कैमरन ग्रीन बाहर हैं. ये शादी के बाद उनका पहला मैच था. ग्रीन के अलावा 19 महीने बाद एक खिलाड़ी की वापसी हुई है. Tue, 15 Sep 2026 14:02:27 +0530

  Videos
See all

SSR-Disha Murder Case: दिशा सालियान केस में CBI का शिकंजा | Disha Salian | CBI Investigation #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T08:43:50+00:00

Big Breaking on Gurugram Hit and Run Case LIVE: मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार | Biker Siya #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T08:46:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers