सबालेंका US ओपन फाइनल में, लगातार तीसरे खिताब की तलाश:रायबकिना से खिताबी मुकाबला, जीती तो सेरेना-क्रिस एवर्ट की बराबरी करेंगी
बेलारूस की आर्यना सबालेंका और कजाकिस्तान की एलेना रायबकिना ने US ओपन महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बना ली है। सबालेंका ने गुरुवार को न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला को 7-5, 6-2 से हराया। वहीं, रायबकिना ने अमेरिका की कोको गॉफ को 3-6, 6-4, 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। गॉफ ने पहला सेट जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन रायबकिना ने लगातार दो सेट जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सबालेंका के पास सेरेना और एवर्ट की बराबरी का मौका शनिवार को जीत दर्ज करते ही सबालेंका ओपन ऐरा में लगातार तीन US ओपन खिताब जीतने वाली खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो जाएंगी। सेरेना विलियम्स ने 2012 से 2014 तक लगातार तीन US ओपन खिताब जीते थे, जबकि क्रिस एवर्ट ने 1975 से 1978 के बीच लगातार चार बार यह ट्रॉफी अपने नाम की थी। ओपन ऐरा की शुरुआत 1968 में हुई थी। इसके बाद पहली बार प्रोफेशनल खिलाड़ियों को ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में खेलने की अनुमति मिली थी। US ओपन में लगातार 19वीं जीत इस जीत के साथ सबालेंका की US ओपन में लगातार जीत का सिलसिला 19 मैचों का हो गया। वह 2023 के फाइनल में गॉफ से हारने के बाद से इस टूर्नामेंट में अजेय हैं। चौथी बार US ओपन के फाइनल में पहुंची यह सबालेंका का US ओपन में लगातार चौथा फाइनल है। वह 2023 में भी खिताबी मुकाबले तक पहुंची थीं, लेकिन कोको गॉफ से हार गई थीं। इसके बाद उन्होंने 2024 और 2025 में लगातार खिताब जीते। अब शनिवार को जीत उन्हें न्यूयॉर्क में लगातार तीन खिताब जीतने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बना देगी, जिसने ओपन एरा में यह उपलब्धि हासिल की है। दूसरे सेट में सबालेंका का दबदबा पहले सेट में एक समय स्कोर 6-5 तक पहुंच गया था। इसके बाद सबालेंका ने लगातार दबाव बनाया और 0-40 की बढ़त हासिल कर ली और पहला सेट 7-5 से जीत लिया। दूसरे सेट में सबालेंका ने शुरू से दबदबा बनाए रखा और 3-1 की बढ़त बना ली और दूसरा सेट 6-2 से अपने नाम किया। मैच के बाद सबालेंका ने कहा, "मैं बेहद खुश हूं कि इस स्तर का टेनिस खेल सकी। मैं जीतने के लिए बहुत बेताब थी। मैं इसे बेहद चाहती थी। पहला सेट जीतने के बाद गॉफ बाहर गॉफ ने शुरुआत में मजबूत खेल दिखाते हुए पहला सेट 6-3 से अपने नाम किया। इसके बाद रायबकिना ने गॉफ की गलतियों का फायदा उठाते हुए दूसरा सेट 6-4 से जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया। निर्णायक सेट में रायबकिना ने 5-3 की बढ़त हासिल कर ली। गॉफ ने एक बार फिर वापसी की कोशिश की, पर रायबकिना ने 6-4 से सेट जीत लिया। इस तरह पहला सेट जीतने के बावजूद गॉफ को सेमीफाइनल में हारकर बाहर होना पड़ा। रायबकिना बनेंगी नई नंबर-1 US ओपन खत्म होने के बाद रायबकिना नई वर्ल्ड नंबर-1 बन जाएंगी। सबालेंका 99 लगातार हफ्तों से शीर्ष पर हैं, लेकिन रायबकिना के सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ उनकी नंबर-1 रैंकिंग तय हो गई थी। शनिवार का फाइनल इसलिए भी खास होगा कि एक तरफ नई नंबर-1 बनने जा रही रायबकिना होंगी और दूसरी तरफ लगातार तीसरा US ओपन खिताब जीतने की कोशिश में सबालेंका। --------------------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… काउंटी में कुलदीप को 10 विकेट:फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा पहली बार किया, यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से हराया लीड्स के हेडिंग्ले में एसेक्स के खिलाफ काउंटी चैम्पियनशिप मैच में कुलदीप यादव ने 10 विकेट लिए। उन्हाेंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पहली बार एक मैच में 10 विकेट लिए हैं। उनके प्रदर्शन से यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से हराया। पूरी खबर
गीत सेठी 65 की उम्र में बिलियर्ड्स में लौटेंगे:छह साल बाद इंग्लैंड में वर्ल्ड चैंपियनशिप खेलेंगे, 19 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
भारतीय क्यू स्पोर्ट्स दिग्गज गीत सेठी 65 साल की उम्र में बिलियर्ड्स में वापसी करने जा रहे हैं। वे अगले महीने 19 से 22 अक्टूबर तक इंग्लैंड के ग्रेट वाइर्ली में वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप खेलेंगे। यह छह साल बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप में उनकी वापसी होगी। अहमदाबाद में रहने वाले सेठी ने 1974 में पहली बार क्यू थामा था। वे 2018 की चैंपियनशिप के नॉकआउट स्टेज तक पहुंचे थे। सेठी मानते हैं कि उनकी उम्र उनके चेहरे से नजर नहीं आती। उन्होंने हंसते हुए कहा, मैं उम्र का नहीं दिखता, लेकिन महसूस अपनी उम्र का ही करता हूं। साल की शुरुआत में वापसी का मन बनाया सेठी की वापसी की कहानी इस साल की शुरुआत में शुरू हुई। उनके साथी और पूर्व क्यू खिलाड़ी अशोक शांडिल्य ने उन्हें मुंबई के दादर में हुई क्यू स्पोर्ट्स लीग खेलने के लिए तैयार किया। सेठी ने कहा, मैंने उस टूर्नामेंट में बिना ज्यादा अभ्यास के हिस्सा लिया। लेकिन बहुत मजा आया। घर लौटने के बाद मैंने खुद से कहा, ‘शुरू करते हैं। थोड़ा-सा ही खेलता हूं। गीत सेठी 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन रहे गीत सेठी भारत के सबसे सफल बिलियर्ड्स खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने प्रोफेशनल लेवल पर 5 बार वर्ल्ड बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती। सेठी ने 1992, 1993, 1995, 1998 और 2006 में वर्ल्ड प्रोफेशनल बिलियर्ड्स चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा वे 1985, 1987 और 2001 में वर्ल्ड एमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियन भी बने। जून में गुजरात स्पोर्ट्स क्लब में फिर खेला टूर्नामेंट उन्होंने जून में गुजरात के स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। यह टूर्नामेंट मुंबई में हुए मुकाबले के फॉर्मेट जैसा ही था। सेठी ने कहा, गाने बजते हुए खेलना और पूरी क्यू स्पोर्ट्स बिरादरी से मिलना बहुत अच्छा लगा। यह अनुभव काफी मजेदार रहा। एशियन गेम्स में पांच मेडल्स जीते एशियन गेम्स में भी सेठी ने भारत को पांच मेडल्स दिलाए। 1998 बैंकॉक एशियन गेम्स में उन्होंने टीम इवेंट में गोल्ड और सिंगल्स में सिल्वर जीता। 2002 बुसान एशियन गेम्स में उन्होंने टीम इवेंट में सिल्वर और सिंगल्स में ब्रॉन्ज जीता, जबकि 2006 दोहा एशियन गेम्स में टीम इवेंट में ब्रॉन्ज हासिल किया। उनकी उपलब्धियों के लिए उन्हें 1992-93 का राजीव गांधी खेल रत्न (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न), 1986 में पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड समेत कई सम्मान मिले।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others










