Responsive Scrollable Menu

काउंटी मैच में कुलदीप को 10 विकेट:फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऐसा पहली बार किया, यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से हराया

कुलदीप यादव ने लीड्स के हेडिंग्ले में एसेक्स के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप मैच में 10 विकेट लिए। यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उनके प्रदर्शन से यॉर्कशायर ने एसेक्स को पारी और 106 रन से हराया। यॉर्कशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 390 रन बनाए। कुलदीप ने 94 गेंदों पर 36 रन भी बनाए। इसके जवाब में एसेक्स की पहली पारी 171 रन पर सिमट गई। कुलदीप ने 23 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट लिए। दूसरी पारी में 6 विकेट, एसेक्स 113 रन पर सिमटा फॉलोऑन खेलते हुए एसेक्स की दूसरी पारी में कुलदीप ने 16 ओवर में 50 रन देकर 6 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी के सामने एसेक्स की टीम 40 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप ने मैच में कुल 10 विकेट लिए और 120 रन दिए। यॉर्कशायर ने तीसरे दिन ही मुकाबला पारी और 106 रन से अपने नाम कर लिया। हेडिंग्ले की पिच ने कुलदीप को दिया फायदा कुलदीप ने मैच से पहले हेडिंग्ले की पिच को अपनी गेंदबाजी के लिए बेहतर बताया था। उन्होंने कहा था कि विकेट में पहले से तेजी थी, इसलिए उन्हें गेंद को ज्यादा तेज फेंकने की जरूरत नहीं पड़ी। गेंद में अच्छी स्पिन और सही टप्पा उनकी रणनीति का हिस्सा रहा। उन्होंने भारतीय पिचों से तुलना करते हुए कहा था कि भारत में विकेट धीमे होते हैं और बल्लेबाजों को गेंद खेलने के लिए ज्यादा समय मिलता है। हेडिंग्ले की तेजी के कारण बैकफुट पर जाने वाले बल्लेबाजों के खिलाफ विकेट मिलने के मौके ज्यादा बने। काउंटी में कुलदीप के अलावा 8 और भारतीय खिलाड़ी 2026 काउंटी चैंपियनशिप में कुलदीप यादव के अलावा 8 भारतीय खिलाड़ी अलग-अलग काउंटी टीमों के लिए खेल रहे हैं। इनमें मानव सुथार, युजवेंद्र चहल, जयदेव उनादकट, मयंक अग्रवाल, राहुल चाहर, आर साई किशोर, महिपाल लोमरोर और जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी शामिल हैं। टेस्ट टीम में दावेदारी मजबूत कुलदीप का यह प्रदर्शन ऐसे समय आया है जब भारतीय टेस्ट टीम में स्पिन विभाग को लेकर विकल्प बढ़े हैं। आर अश्विन के संन्यास के बाद रवींद्र जडेजा टीम के अनुभवी स्पिन विकल्प हैं, जबकि वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। कुलदीप ने अब लाल गेंद से इंग्लैंड में मैच जिताने वाला प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी फिर मजबूत की है। खास तौर पर 10 विकेट का यह प्रदर्शन बताता है कि वह सिर्फ सीमित ओवरों के क्रिकेट में ही नहीं, बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी लंबे स्पेल में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। मानव सुथार अब तक 21 विकेट ले चुके हैं मानव सुथार ने वारविकशायर के लिए इस सीजन में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार राउंड में 21 विकेट लिए हैं। हाल ही में हैम्पशायर के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 3/42 और दूसरी पारी में 4/52 के साथ मैच में सात विकेट लिए, जिससे वारविकशायर ने पारी और 129 रन से जीत दर्ज की। ग्लैमरगन के खिलाफ भी उन्होंने दोनों पारियों में तीन विकेट लिए और एक भी रन नहीं दिया। युजवेंद्र चहल ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए डरहम के खिलाफ मैच में नौ विकेट लिए, जिसमें पहली पारी में 4/36 और दूसरी पारी में 5/84 शामिल रहे। वहीं, जयदेव उनादकट ने ससेक्स के लिए खेलते हुए इस सीजन में 12 विकेट लिए हैं। राहुल चाहर सरे टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने अब तक नौ विकेट लिए हैं। युजवेंद्र चहल ने नॉर्थम्पटनशायर के लिए खेलते हुए नौ विकेट लिए हैं। मयंक अग्रवाल ने डरहम के लिए डेब्यू मैच में 36 और 48 रन की पारियां खेलीं। वहीं, आकिब नबी ने सरे के लिए काउंटी डेब्यू करते हुए दोनों पारियों में एक-एक विकेट लिया और अपने पहले काउंटी विकेट के रूप में कुलदीप यादव को आउट किया। -------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत 10वीं बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में:बांग्लादेश को 40 रन से हराया; शेफाली ने 64 रन बनाए, दीप्ति के 3 विकेट भारत 10वीं बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराया। भारत 4 बार वनडे और अब छठी बार टी-20 फॉर्मेट के फाइनल में पहुंचा है। वनडे के चारों फाइनल भारत ने जीते हैं। टी-20 में टीम 2012, 2016 और 2022 में चैंपियन बनी, जबकि 2018 और 2024 में रनर-अप रही थी। पूरी खबर

Continue reading on the app

न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में केएल राहुल पर नजर:ट्रेंट बोल्ट ने कहा- ठंडे मौसम और हरी पिचों में बल्लेबाजों की परीक्षा होगी

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने केएल राहुल को भारत का मुख्य बल्लेबाज बताया है। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में राहुल पर उनकी खास नजर रहेगी। बोल्ट ने यशस्वी जायसवाल को भी भारत का अहम बल्लेबाज बताया है। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट के अलावा लिमिटेड ओवर की सीरीज भी खेली जाएगी। ठंडे मौसम और हरी पिचों की उम्मीद बोल्ट ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में ठंडे मौसम के कारण बल्लेबाजों के लिए हालात चुनौतीपूर्ण होंगे। उन्हें वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च की पिचों पर घास रहने की उम्मीद है। उन्होंने PTI से कहा कि वे केएल राहुल की बल्लेबाजी के बड़े प्रशंसक हैं और उन्हें भारत के टॉप ऑर्डर का अहम खिलाड़ी मानते हैं। बोल्ट ने यशस्वी जायसवाल को भी टीम का शानदार बल्लेबाज बताया। उन्होंने कहा, यह अक्टूबर का आखिर होगा और सर्दी खत्म होने के तुरंत बाद का समय होगा। इसलिए काफी ठंड हो सकती है। उम्मीद है कि पिचों पर कुछ हरापन रहेगा, जिससे हमारे गेंदबाजों को मदद मिलेगी। मुझे यकीन है कि यह अच्छी सीरीज होगी। जैमीसन, हेनरी, नाथन स्मिथ की तारीफ की बोल्ट और टिम साउदी ने कई साल तक न्यूजीलैंड के लिए नई गेंद से शानदार साझेदारी की। बोल्ट ने मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण को संतुलित बताया। उन्होंने काइल जैमीसन, मैट हेनरी, नाथन स्मिथ और विल ओ’रूर्क की तारीफ की। बोल्ट ने कहा कि ओ’रूर्क के पास अच्छी स्पीड है, जबकि जैमीसन स्विंग और बाउंस हासिल करते हैं। वहीं, मैट हेनरी अपनी सटीक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा युवा गेंदबाजों में अलग-अलग खूबियां हैं और उनके पास अपनी रणनीतियां हैं। 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा दौरा भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों के अलावा लिमिटेड ओवर की सीरीज भी खेली जाएगी। टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से शुरू होगा।

Continue reading on the app

  Sports

Jos Buttler ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 15000 रन बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जोस बटलर, कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में श्रीलंका के ख़िलाफ़ इंग्लैंड के दूसरे T20 इंटरनेशनल मैच के दौरान T20 क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 18 सितंबर को इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर में एशान मलिंगा की गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की और T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर वेस्टइंडीज़ के दिग्गज कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर

बटलर ने 528 मैचों में 35.46 की औसत और 147.46 के स्ट्राइक रेट से 15,000 रन बनाए हैं। उनके नाम नौ शतक और 107 अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने कई टीमों और टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया है, जिनमें इंग्लैंड, लंकाशायर, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस, समरसेट, पार्ल रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, सिडनी थंडर, कोमिला विक्टोरियंस, डरबन सुपर जायंट्स, मेलबर्न रेनेगेड्स और इंग्लैंड लायंस शामिल हैं। उन्होंने कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 754 मैचों में 31.71 की औसत से 14,999 रन हैं।

इसे भी पढ़ें: अफ़गानिस्तान सीरीज़ में Vaibhav Sooryavanshi को क्यों नहीं मिला मौका? कोच Gautam Gambhir ने Sanju Samson को लेकर किया बड़ा खुलासा

इस मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। श्रीलंका को 20 ओवरों में नौ विकेट पर 145 रन पर रोकने के बाद, इंग्लैंड ने 12.1 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट पर 146 रन बनाए। इस जीत के साथ T20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की लगातार जीत का सिलसिला 14 मैचों तक पहुंच गया। तीन विकेट लेने के लिए जॉर्ज डॉसन को 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुना गया। तीसरा और आखिरी T20I शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा, जबकि इंग्लैंड पहले ही सीरीज़ जीत चुका है।

Fri, 18 Sep 2026 19:21:00 +0530

  Videos
See all

News18 India Jazba 2026: "2014 के बाद बहुत बड़ा बदलाव आया है" | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T14:42:37+00:00

UPI Payment Charges: UPI पेमेंट पर चार्ज के नए नियमों को लेकर क्यों असमंजम में हैं लोग?| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T14:41:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers