नशा मुक्त हरियाणा थीम पर क्रिकेट लीग में शराब पार्टी,VIDEO:देहरादून स्टेडियम में सिंगर ने कोहनी से खोली बोतल, साथी बोले- वाह भाई के मारा है
देहरादून में ‘नशा मुक्त हरियाणा और खेलों को बढ़ावा’ देने की थीम पर चल ही हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग (ACL) में शराब पार्टी का वीडियो सामने आया है। इसमें कलाकार योगेश उर्फ योगी दहिया कोहनी मारकर शराब की बोतल खोलते नजर आ रहे हैं। उनके आसपास कुछ अन्य कलाकार भी खड़े नजर आ रहे हैं। पीछे से एक शख्स की आवाज भी सुनाई देती है, जो योगी के बोतल खोलने के अंदाज पर कहता है- ‘वाह भाई वाह... के मारा है रै।’ इसके बाद कलाकार बोतल के साथ एंजॉय करते नजर आते हैं। आयोजक साहिल सोहरडा के अनुसार, देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 सितंबर को ओपनिंग सेरेमनी के बाद 10 सितंबर से लीग के मैच शुरू हुए थे। ओपनिंग सेरेमनी में प्रांजल दहिया और खासा आला चाहर समेत कई कलाकार पहुंचे थे। दैनिक भास्कर ने जब योगी दहिया से बात की तो उन्होंने इस पर सफाई दी। बोले-ये सेलिब्रेशन का वीडियो किसी ने वायरल कर दिया। वहीं, लीग के सोशल मीडिया अकाउंट से माफीनामे का पोस्टर भी जारी किया गया है। शराब बोतल खोलने की 2 तस्वीरें:- पहले जानिए, वीडियो में क्या दिख रहा… योगी के हाथ में शराब की बोतल देहरादून के रायपुर स्थित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणवी आर्टिस्ट चैंपियंस लीग चल रही है। इस लीग में खेल रहे कलाकार योगी दहिया का 15 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें योगी कई कलाकारों के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके हाथ में शराब की बोतल है। कोहनी मारकर ढक्कर खोला योगी कोहनी मारकर बोतल खोलते हैं। इसके बाद ढक्कन खोलकर बोतल को ऊपर उठाते हैं। यहां एक टेबल पर कुछ ग्लास और खाना भी नजर आ रहा है। इसके बाद योगी ग्लास में शराब डालते हैं। स्टेडियम के अंदर कुछ प्लेयर भी खड़े नजर आ रहे हैं। योगेश दहिया की सफाई-बोले सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल हुआ जीत का जश्न मना रहे थेः सोनीपत के बढ़खालसा निवासी योगेश उर्फ योगी दहिया ने दैनिक भास्कर से बातचीत में वायरल वीडियो पर सफाई दी। बोले-हर साल आर्टिस्ट की क्रिकेट लीग होती है। मैच जीत के बाद खिलाड़ियों ने सेलिब्रेशन किया था। सेलिब्रेशन का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वे टीम में खिलाड़ी के तौर पर शामिल हुए थे और जीत के बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ सेलिब्रेशन कर रहे थे। 3 विकेट से जीती थी जगन्नाथ टीमः योगेश दहिया ने बताया कि 9 सितंबर को जगन्नाथ टीम का मुकाबला मांगेराम लीजेंड टीम से हुआ था। मांगेराम लीजेंड की टीम ने 163 रन बनाए थे। इसके जवाब में जगन्नाथ टीम ने लक्ष्य हासिल करते हुए 3 विकेट से मुकाबला जीत लिया था। जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों ने सेलिब्रेशन किया। 2015 से हरियाणवी इंडस्ट्री में कामः दहिया ने बताया कि वह बॉडी बिल्डर होने के साथ-साथ हरियाणवी कलाकार, मॉडल और एक्टर भी हैं। वे वर्ष 2015 से हरियाणवी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। 100 से ज्यादा हरियाणवी सॉन्ग कर चुके हैं। प्रोफेशनल क्रिकेटर नहीं हैं, बल्कि शौक के तौर पर क्रिकेट खेलते हैं। आर्टिस्ट की क्रिकेट लीग में भी वे इसी शौक के चलते हिस्सा लेते हैं। अब चैंपियंस लीग के बारे में जानिए… 90 हरियाणवी कलाकार बने क्रिकेटर लीग के आयोजक कलाकार पिंटू पाबड़ा और साहिल सेहरडा हैं। साहिल ने बताया कि 9 से 13 सितंबर तक आर्टिस्ट चैंपियन लीग (ACL) का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ‘नशा मुक्त हरियाणा और खेलों को बढ़ावा’ देना है। इस लीग में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े करीब 90 कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। कलाकारों को 6 टीमों में बांटा गया है और 5 दिन तक क्रिकेट मैच खेले जा रहे हैं। हरियाणा के कवियों के नाम पर टीमें लीग की 6 टीमों के नाम हरियाणा के प्रसिद्ध कवियों और कलाकारों के नाम पर रखे गए हैं। इनमें जाट मेहर सिंह लीजेंड, धनपत लीजेंड, बाजे भगत लीजेंड, मांगेराम लीजेंड, लख्मीचंद लीजेंड और जगन्नाथ लीजेंड शामिल हैं। सभी टीमों के बीच क्रिकेट मुकाबले कराए जा रहे हैं। ये कलाकार लीग में शामिल इस लीग में योगी दहिया, रोमी हुडा, एचडी कुंडू, अमित ढूल, जीत घनघस और आर मान सहित कई कलाकार खेल रहे हैं। लीग की ओपनिंग में केडी देसी रॉक, प्रांजल दहिया, खासा आला चाहर समेत हरियाणा के कई कलाकार पहुंचे थे।
0 पर 2 विकेट से 449 तक पहुंचा पाकिस्तान:पारी की हार टाली; मसूद-बाबर की फिफ्टी, रजाउल्लाह ने 9 छक्कों के साथ बनाए 81 रन
इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट में पाकिस्तान ने वापसी की। टीम ने दूसरी पारी में 449 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 130 रन का टारगेट रखा। पाकिस्तान ने पहली पारी में 133 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने 453 रन बनाकर 320 रन की बढ़त हासिल की थी। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 449 रन बनाकर मैच को चौथे दिन तक खींच लिया है। पाकिस्तान के लिए शान मसूद ने 95, बाबर आजम ने 76 और डेब्यूटेंट रजाउल्लाह ने 81 रन की पारी खेली। मोहम्मद अब्बास ने भी 42 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने 3 विकेट लिए। ओली रॉबिन्सन, जोश टंग और डैन लॉरेंस को 2-2 विकेट मिले। दो रन पर दो विकेट गंवाए, मसूद-अवैस ने संभाला पाकिस्तान ने दूसरी पारी की शुरुआत भी खराब की। सईम अयूब और अब्दुल्लाह शफीक खाता खोले बिना आउट हो गए। ओली रॉबिन्सन ने पहली ही गेंद पर सईम को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। चौथी गेंद पर अब्दुल्लाह शफीक को जो रूट ने स्लिप में लपक लिया। स्कोर 0 रन पर 2 विकेट हो गया था। इसके बाद शान मसूद और आजान अवैस ने 125 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। दोनों ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की और फिर खराब गेंदों पर तेजी से रन बनाए। अवैस ने 84 गेंदों में 59 रन बनाए, जिसमें 10 चौके शामिल थे। मसूद को दो जीवनदान मिले शान मसूद को इस पारी में दो बार जीवनदान मिला। पहली पारी में 13 रन पर उनका स्लिप में कैच छूटा था। दूसरी पारी में भी वह 40 रन पर आउट होने से बच गए। सब्स्टीट्यूट फील्डर थियो वाइली मिडविकेट पर उनका आसान कैच नहीं पकड़ सके और गेंद बाउंड्री तक चली गई। मसूद ने 148 गेंदों पर 95 रन बनाए। उनकी पारी में 12 चौके शामिल रहे। वह शतक से सिर्फ 5 रन दूर रह गए। बाबर ने भी लगाया अर्धशतक 125 रन पर आजान अवैस के आउट होने के बाद बाबर आजम ने मसूद का साथ दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 89 रन जोड़े। बाबर ने 103 गेंदों पर 76 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल था। मसूद के 214 रन के स्कोर पर आउट होने के बाद बाबर ने भी पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 278 के स्कोर पर वह जोश टंग का शिकार हो गए। डेब्यूटेंट रजाउल्लाह ने गेंद और बल्ले से किया कमाल पाकिस्तान के डेब्यूटेंट रजाउल्लाह इस टेस्ट के सबसे बड़े सरप्राइज रहे। उन्होंने पहली पारी में 4 विकेट लिए और दूसरी पारी में 81 रन की तेज पारी खेली। रजाउल्लाह ने 63 गेंदों पर 81 रन बनाए। उनकी पारी में 4 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। मोहम्मद अब्बास के साथ उन्होंने नौवें विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। यह इंग्लैंड में नौवें या उससे निचले विकेट के लिए 100 से ज्यादा रन की पहली साझेदारी रही, जो 2014 में भारत के भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी के बाद बनी। रजाउल्लाह की पारी का अंत डैन लॉरेंस ने 96.4 ओवर में उन्हें स्टंप कराकर किया। इसके साथ ही पाकिस्तान की दूसरी पारी 449 रन पर खत्म हो गई। इंग्लैंड की पहली पारी में 320 रन की बढ़त इससे पहले पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 133 रन पर सिमट गई थी। उसके पहले पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे। सईम अयूब 0, आजान अवैस 9, अब्दुल्लाह शफीक 3, शान मसूद 5 और बाबर आजम 7 रन बनाकर आउट हुए थे। सऊद शकील ने 43 और मोहम्मद अब्बास ने 21 रन बनाकर टीम को 133 तक पहुंचाया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 453 रन बनाए। हैरी ब्रूक ने 75, डैन लॉरेंस ने 65, जेमी स्मिथ ने 69 और ओली रॉबिन्सन ने 50 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से रजाउल्लाह ने 4 विकेट लिए। इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे यह तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट है। इंग्लैंड पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। पहले टेस्ट में पाकिस्तान को पारी और 103 रन से हार मिली थी, जबकि लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने 194 रन से जीत दर्ज की थी। लगातार दो हार के बाद PCB ने टीम में बड़ा बदलाव किया। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया गया और हेड कोच सरफराज अहमद को भी पद से हटा दिया गया। माइक हेसन को तीसरे टेस्ट के लिए टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीसरे टेस्ट में पाकिस्तान ने चार बदलाव किए और गाजी घोरी, मोहम्मद इमरान रंधावा और रजाउल्लाह ने टेस्ट डेब्यू किया।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 









