दातार में सीढ़ियों पर बहे झरने, जूनागढ़ में मानसून मेहरबान, देखें गिरनार का खूबसूरत नजारा
गुजरात के जूनागढ़ में लगातार दूसरे दिन मानसून पूरी तरह मेहरबान नजर आ रहा है. शहर सहित गिरनार और दातार पर्वतों पर हुई जोरदार बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है. बारिश के चलते दातार पर्वत की सीढ़ियों से झरने बहने लगे हैं, जिसका खूबसूरत नजारा देखने लायक है. वहीं गिरनार पर्वत पर भारी बारिश के बाद ऐतिहासिक दामोदर कुंड और सोनारख नदी में नए पानी की जबरदस्त आवक दर्ज की गई है. ऊपरी इलाकों से आ रहे तेज बहाव के कारण खड़िया के पास गुंदाजली नदी उफान पर आ गई है और इलाके के सभी नदी-नाले पूरी तरह लबालब भर चुके हैं.
पीयूष गोयल के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी, देखें आरती का वीडियो
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के आवास पर पहुंचकर भगवान श्री गणेश के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की. इस दौरान पीएम मोदी ने विधि-विधान से बप्पा की आरती उतारी और देशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. पूजा के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और उनका परिवार भी मौजूद रहा. देखिए पीएम मोदी के इस विशेष दौरे और गणेश पूजन की खास झलकियां.#PMModi #GaneshChaturthi #PiyushGoyal #NarendraModi #GaneshFestival #DelhiNews #ModiInDelhi #Ganeshotsav
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



