Responsive Scrollable Menu

हमारी सरकार ने जनवरी से लेकर अब तक 10 गैंगस्टरों को विदेशों से पंजाब वापस लाने में सफलता हासिल की: CM मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को कहा कि एक ओर उनकी सरकार गैंगस्टरों और नशों की बुराई के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ रही है, दूसरी ओर विपक्षी दल पंजाब के लिए कोई दृष्टिकोण पेश करने के बजाय मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए हर दुखद घटना का सहारा लेकर 'गिद्धों वाली राजनीति' कर रहा है. उन्होंने बताया कि जनवरी से अब तक 10 गैंगस्टरों को विदेशों से पंजाब वापस लाया गया है और सरकार की सख्ती के बाद पाकिस्तान से आने वाले लगभग 80 प्रतिशत नशों का खात्मा कर दिया गया है.

भाजपा पर सीधा निशाना साधा

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि सरकार अब गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से हो रही नशों की सप्लाई पर शिकंजा कसेगी. उन्होंने यह भी कहा कि "गैंगस्टरों को पालने वाली" कांग्रेस और अकाली दल को कानून-व्यवस्था पर बोलने का कोई हक नहीं है .

जानबूझकर की गई कोशिश

मुख्यमंत्री ने कहा, "नशे, गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ पंजाब सरकार की सख्त कार्रवाई की सराहना करने के बजाय विपक्षी दल सियासी फायदे के लिए जानबूझकर डर का माहौल पैदा करने और पंजाब को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. पंजाब सिर्फ एक सीमावर्ती राज्य नहीं है बल्कि देश का प्रवेश द्वार (गेटवे) और भारत का गहना है. कुछ इक्का-दुक्का घटनाओं के नजरिए से पूरे राज्य को चित्रित करने की कोई भी कोशिश पंजाब और इसके लोगों को बदनाम करने की जानबूझकर की गई कोशिश है."

लगातार पीछा किया जा रहा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने नशों, गैंगस्टरों और संगठित अपराध के गठजोड़ को तोड़ने के लिए एक व्यापक रूपरेखा को अमल में लाई. मुख्यमंत्री ने कहा, "हमारी लड़ाई सिर्फ गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं है. हम नेटवर्क की पहचान कर रहे हैं, खेपों की सप्लाई रोक रहे हैं, वित्तीय साधन बंद कर रहे हैं और दोषियों को कानून के कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. पंजाब पुलिस दिन-रात काम कर रही है और हमने अपराधियों को सूबे का एजेंडा तय करने की इजाजत नहीं दी. नशों और गैंगस्टर गतिविधियों में शामिल लोगों का बिना किसी सियासी सांझ या प्रभाव के लगातार पीछा किया जा रहा है."

असफल कोशिशें की जा रही

मुख्यमंत्री ने कहा, "अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से तस्करी को रोकना मुख्य तौर पर केंद्र की जिम्मेदारी है, फिर भी पंजाब सरकार ने नशों को रोकने के लिए अपने फंडों से एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए हैं. गुजरात में लाखों टन नशे जब्त किए जा रहे हैं पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जबकि पंजाब ने नशों के खिलाफ देश की सबसे बड़ी मुहिम शुरू की है."

हजारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "हमने नशों, गैंगस्टरों और संगठित अपराध के खिलाफ व्यापक रोडमैप अपनाया है. यह सिर्फ व्यक्तियों को गिरफ्तार करने के बारे में नहीं है. हम नेटवर्क तबाह कर रहे हैं, उनकी सप्लाई चेन को तोड़ रहे हैं, उनके वित्तीय साधनों पर हमला कर रहे हैं और इन अपराधिक सिंडिकेट चलाने वालों का पीछा कर रहे हैं."

गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, " सरकार ने गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है, जिसमें बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां और संगठित अपराध और अपराधिक नेटवर्कों से जुड़े व्यक्तियों के खिलाफ देश निकाले की कार्रवाई शामिल है. मौजूदा सरकार को भाषण देने के बजाय विपक्षी दल बताएं कि उनके अपने कार्यकाल के दौरान गैंगस्टर कल्चर और नशा नेटवर्क को बढ़ने-फूलने की इजाजत क्यों दी गई?"

पुलिस ने बड़ी बरामदगी की 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि लोग हल चाहते हैं, विवाद नहीं. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, "सूबा सरकार नशों और संगठित अपराध के खिलाफ अपने रोडमैप पर बिना किसी समझौते के काम करना जारी रखेगी. पंजाब नशों के खिलाफ लड़ाई में मोहरी होकर उभरा है, पंजाब पुलिस ने बड़ी बरामदगी की है और सप्लाई नेटवर्क को तबाह किया है."उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब को ऐसी समस्या के लिए बलि का बकरा नहीं बनने देगी जिसके नेटवर्क सूबे से बहुत दूर तक फैले हुए हैं.

सियासी पार्टियों को यात्राओं, बयानों और बिरतांत गढ़कर लोगों को गुमराह करने के खिलाफ चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पंजाबियों को हमेशा के लिए गुमराह नहीं कर सकते. मुख्यमंत्री ने कहा, "आप पंजाबियों को हमेशा के लिए गुमराह नहीं कर सकते. सूबे के समझदार लोग जानते हैं कि नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ कौन लड़ा और किसने अपराधियों को सियासी पनाह दी. इसी तरह लोग यह भी अच्छी तरह जानते हैं कि कौन सूबे की भलाई के लिए काम कर रहा है और कौन सिर्फ कैमरे की तलाश में है."

कुर्बानी और सेवा की जरूरत पड़ी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब ने ऐतिहासिक तौर पर देश के लिए बड़ा योगदान दिया है और जब भी देश को साहस, कुर्बानी और सेवा की जरूरत पड़ी है, पंजाब हमेशा अग्रणी रहा है. उन्होंने कहा, "पंजाब योद्धाओं, किसानों, खिलाड़ियों, उद्यमियों और मेहनती लोगों की धरती है. सियासी फायदे के लिए किसी को भी पंजाब को बदनाम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी."मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार पंजाब को अधिक सुरक्षित, नशा मुक्त और खुशहाल बनाने के लिए वचनबद्ध है और सूबे की अमन-शांति और सुरक्षा को खतरे में डालने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखेगी.

ये भी पढ़ें: बाढ़ से जूझते नेपाल को भारत का सहारा, संकट के बीच 18 घंटे बिजली देने का हुआ बड़ा फैसला

 

Continue reading on the app

फडणवीस ने पारंपरिक तरीके से गणेशोत्सव मनाने पर जोर दिया

फडणवीस ने पारंपरिक तरीके से गणेशोत्सव मनाने पर जोर दिया

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027 Auction कब है? इतने साल बाद भारत में लगाई जाएगी खिलाड़ियों की बोली

IPL 2027 के ऑक्शन के अलावा IPL 2028 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है. Wed, 16 Sep 2026 12:01:13 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 LIVE | PAKISTAN में बिगड़े हालात! | IMRAN KHAN के सपोर्ट में कौन-कौन? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:10+00:00

Ganpati Celebrations at Sohail Khan’s House: गणपति दर्शन के लिए सोहेल के घर पहुंची Elli Avrram #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T04:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers