Responsive Scrollable Menu

Maharashtra Drought: 18 जिलों में सूखे जैसे हालात, कैबिनेट में रिपोर्ट रखेंगे बावनकुले

महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को कहा कि कम बारिश के कारण राज्य के 18 जिलों में सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है और इससे संबंधित आंकड़े मंगलवार को मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जाएंगे। मंत्री ने उम्मीद जताई कि अगले आठ से 10 दिनों में और बारिश होने से राज्य में स्थिति में सुधार आएगा। बावनकुले ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज 18 जिलों के आंकड़े मेरे पास आए हैं।

ये आंकड़े कल मंत्रिमंडल के समक्ष रखे जाएंगे। हमने 18 ऐसे जिलों की पहचान की है जहां स्थिति विशेष रूप से खराब है और मुझे इसकी रिपोर्ट मिल गई है।’’ उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्थिति का आकलन करने के लिए पूरे महाराष्ट्र में सर्वेक्षण का आदेश दिया है और जिलाधिकारी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। बावनकुले ने कहा कि जिन जिलों में हाल में अच्छी बारिश हुई है, वहां स्थिति का दोबारा आकलन करने के लिए नये सर्वेक्षण के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कम बारिश के कारण महाराष्ट्र के करीब आधे किसान फिलहाल सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं। मंत्री ने कहा, ‘‘रविवार को कुछ बारिश हुई थी। भगवान गणेश के आगमन के साथ और बारिश होगी, जिससे राज्य में पानी की कमी और सूखे जैसी स्थिति कम करने में मदद मिलेगी।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले आठ से 10 दिनों में बारिश की कमी पूरी हो जाएगी और सूखे जैसी स्थिति खत्म होने लगेगी।

बावनकुले ने सभी राजनीतिक दलों और लोगों से 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान प्रदर्शन नहीं करने की अपील भी की। इसे मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे के प्रस्तावित आंदोलन के संदर्भ में देखा जा रहा है। जरांगे ने 19 सितंबर से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने के लिए मुंबई जाने की घोषणा की है।

गणेश उत्सव सोमवार को शुरू हुआ और 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। बावनकुले ने कहा, ‘‘ये दिन राज्य में किसी भी आंदोलन के लिए नहीं हैं।’’ मंत्री ने सभी से एकजुटता बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि त्योहार के दौरान कोई ऐसी घटना या कार्य ना हो जिससे महाराष्ट्र, समाज या किसी व्यक्ति की छवि खराब हो। बावनकुले ने कहा कि सरकार चाहती है कि 10 दिवसीय उत्सव खुशियां, उत्साह और एकता की भावना लेकर आए तथा लोग अपने स्वास्थ्य और महाराष्ट्र के विकास के लिए संकल्प लें।

उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सरकार ने अपने कार्यकाल में राजस्व विभाग से संबंधित 107 मंत्रिमंडलीय फैसले किए हैं, जिनका उद्देश्य किसानों, कृषि मजदूरों और नागरिकों की संपत्ति तथा अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही दो-तीन महत्वपूर्ण कानून लाएगी, जिनमें भूमि स्वामित्व कानून भी शामिल है। उनके अनुसार, यह कानून 80 देशों में लागू है, लेकिन भारत के किसी अन्य राज्य ने इसे अब तक नहीं अपनाया है।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित कानून के तहत नागरिकों को उनकी संपत्ति के निश्चित स्वामित्व वाले कार्ड मिलेंगे।

Continue reading on the app

सेब के बागानों के लिए फेमस हैं 5 जगह, जानिए किस महीने में दिखते हैं सबसे ज्यादा फल

नेचर लवर्स घूमने फिरने के लिए ऐसी जगहों को खोजते हैं जहां पर वह प्रकृति से करीब से जुड़ सके। अगर आपको फल और सब्जियों की खेती देखने में मजा आता है तो आपको आने वाले महीनों में सेब के बागान देखने के लिए जाना चाहिए। यहां देखिए 5 जगह जो सेब के बागान के लिए फेमस हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

Women's T20 Asia Cup: भारतीय गेंदबाज Kranti Gaur पर 10 प्रतिशत जुर्माना, Pakistan पर भी एक्शन

दुबई में महिला टी20 एशिया कप के फाइनल के बाद भारतीय टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ को मैदान पर किए गए इशारे के कारण जुर्माना भरना पड़ा है। आईसीसी ने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए गौड़ की मैच फीस का 10 प्रतिशत काटने का फैसला किया है। इस मामले में उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, क्रांति गौड़ ने अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बल्लेबाज के आउट होने के बाद ऐसा इशारा किया, जिसे बल्लेबाज को अपमानित करने वाला या उसके खिलाफ आक्रामक प्रतिक्रिया भड़काने वाला माना गया। इसी आधार पर उन पर आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.5 के तहत प्रथम स्तर का उल्लंघन पाया गया।

यह घटना श्रीलंका की पारी के पहले ही ओवर में हुई। इमेशा दुलानी ने क्रांति गौड़ की पहली गेंद पर लैप शॉट खेलकर चौका हासिल किया। दुलानी ने इसके बाद उसी तरह का शॉट दोबारा खेलने की कोशिश की, लेकिन तीन गेंद बाद वह आउट हो गईं। विकेट मिलने के बाद क्रांति गौड़ काफी उत्साहित नजर आईं और उन्होंने दुलानी को पवेलियन की ओर जाने का इशारा करते हुए विदाई दी।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेट मिलने के बाद खिलाड़ियों का उत्साह दिखाना सामान्य बात है, लेकिन नियमों के तहत विरोधी बल्लेबाज के प्रति अपमानजनक भाषा, इशारे या व्यवहार पर कार्रवाई की जा सकती है। इसी वजह से क्रांति गौड़ का इशारा आचार संहिता के दायरे में आ गया। मैच रेफरी सुप्रिया रानी दास ने कार्रवाई का प्रस्ताव रखा, जिसे भारतीय गेंदबाज ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने आरोप मान लिए, इसलिए मामले की औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

गौरतलब है कि क्रांति गौड़ को पिछले 24 महीनों में पहली बार इस तरह के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। इसलिए उनके खाते में सिर्फ एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। फिलहाल यह एक अंक उनके लिए बड़ी सजा नहीं है, लेकिन भविष्य में इसी तरह के उल्लंघन दोहराने पर कार्रवाई कड़ी हो सकती है। आईसीसी खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर लगातार सख्त रुख अपनाती रही है।

इसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम पर भी धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया। श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका ने यह लक्ष्य 18.4 ओवर में हासिल कर लिया।

समय में मिली छूट को ध्यान में रखने के बाद पाकिस्तान की टीम निर्धारित ओवर गति से एक ओवर पीछे पाई गई। इसके चलते पाकिस्तान के खिलाड़ियों की मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना किया गया। टीम की कप्तान फातिमा सना ने इस कार्रवाई को स्वीकार कर लिया। यह आरोप चौथे अंपायर रबाब अहसन ने लगाया था।

बता दें कि धीमी ओवर गति के मामलों में आईसीसी खिलाड़ियों पर प्रत्येक कम ओवर के लिए उनकी मैच फीस का निर्धारित हिस्सा जुर्माने के रूप में लगाती है। वहीं, लगातार नियम तोड़ने पर टीमों और खिलाड़ियों को अंक कटौती जैसी अतिरिक्त सजा का भी सामना करना पड़ सकता है। महिला एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में ऐसे नियमों का पालन टीमों के लिए खास महत्व रखता है।

एक तरफ भारतीय टीम की खिलाड़ी को मैदान पर किए गए इशारे के लिए आर्थिक दंड मिला है, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान को समय पर ओवर पूरे नहीं करने की कीमत चुकानी पड़ी है। दोनों मामलों से साफ है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन के साथ खिलाड़ियों का व्यवहार और खेल की तय गति बनाए रखना भी उतना ही अहम है। ये नियम खेल में अनुशासन और खिलाड़ियों के बीच सम्मान बनाए रखने के लिए जरूरी है।

Mon, 14 Sep 2026 21:11:00 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: ट्रंप के एक बयान ने मचा दी हलचल, ब्रिटेन में बढ़ी सियासी हलचल! #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T17:10:16+00:00

News Ki Pathshala: इंसान ने AI बनाया.. अब AI खत्म करेगा इंसानियत ! | Artificial Intelligence Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T17:14:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers