Responsive Scrollable Menu

Asia Cup Trophy Controversy: मोहसिन नकवी की विदाई कब... ऐसे भारत को मिलेंगी दोनों ट्रॉफी!

Asia Cup Trophy Controversy: एशिया कप में ट्रॉफी को लेकर भारत और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के बीच विवाद एक बार फिर सामने आ गया है। रविवार को श्रीलंका को हराकर महिला एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं।

इस घटना ने 2025 के पुरुष एशिया कप फाइनल की यादें ताजा कर दीं। 28 सितंबर 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था। उस समय भी ट्रॉफी को लेकर विवाद हुआ था और इसकी वजह मोहसिन नकवी की मौजूदगी थी।

उस वक्त करीब एक घंटे तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी थी। आखिरकार नकवी ने एशिया कप ट्रॉफी को स्टेडियम से हटाकर ले जाने का आदेश दिया था। इसके बाद से भारतीय पुरुष टीम को वह ट्रॉफी नहीं मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रॉफी फिलहाल ACC के कार्यालय में रखी हुई है।

टीम इंडिया को कब मिलेंगी दोनों ट्रॉफी
अब सवाल यह है कि भारत को अपनी दोनों एशिया कप ट्रॉफियां कब मिलेंगी? रिपोर्ट के मुताबिक मोहसिन नकवी ने 3 अप्रैल 2025 को ACC अध्यक्ष का पद संभाला था। ACC अध्यक्ष का कार्यकाल दो साल का होता है और इसे केवल सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में नकवी का कार्यकाल 3 अप्रैल 2027 तक रहेगा।

नकवी की विदाई तय...
एशिया कप का आयोजन हर दो साल में होता है और अगला पुरुष एशिया कप जून 2027 में खेला जाना है। मौजूदा विवादों को देखते हुए नकवी को कार्यकाल बढ़ने की संभावना काफी कम मानी जा रही है। यानी 2027 के एशिया कप के दौरान वह ACC अध्यक्ष नहीं होंगे।

नकवी से पहले जय शाह 2021 से 2025 तक ACC अध्यक्ष रहे थे। उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए भी सर्वसम्मति से चुना गया था। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नकवी के बाद ACC की कमान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के किसी प्रतिनिधि को मिल सकती है और उनका कार्यकाल 2029 के मध्य तक रह सकता है।

ऐसे में माना जा रहा है कि नकवी के ACC अध्यक्ष पद से हटने के बाद भारतीय टीम को 2025 और 2026 एशिया कप की दोनों ट्रॉफियां सौंप दी जा सकती हैं। हालांकि, यह अभी एक रिपोर्ट पर आधारित संभावना है और ACC की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Continue reading on the app

IGI एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक! बिना इमिग्रेशन चेक कराए निकल लिए तीन इतालवी; हाथ मल रहा एयर इंडिया

यात्री एयर इंडिया के 'हब-एंड-स्पोक' मॉडल के तहत यात्रा कर रहे थे। अमृतसर में उन्हें एयर इंडिया की घरेलू यात्रा के लिए 'D' (डोमेस्टिक) बोर्डिंग पास दिया गया था, लेकिन साथ ही म्यूनिख जाने वाली लुपथांसा एयरलाइन का बोर्डिंग पास भी वहीं जारी कर दिया गया था।

Continue reading on the app

  Sports

वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर हुए तो कौन लेगा जगह? कुलदीप समेत रेस में 3 नाम

Varun Chakravarthy ruled out: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच वरुण चक्रवर्ती की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. साइड स्ट्रेन के कारण वह सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं और एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी सवाल खड़ा हो गया है. ऐसे में आइए उन तीन नामों के बारे में जानते हैं जो वरुण चक्रवर्ती के टूर्नामेंट से बाहर होने की स्थिति में टीम में आने की रेस में शामिल हैं. Mon, 14 Sep 2026 22:59:32 +0530

  Videos
See all

Piyush Goyal के घर पहुंचे PM Modi! Ganesh Puja में की भव्य आरती, Video Viral! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T17:38:30+00:00

Desh Ki Pathshala : PM Modi ने आधी रात Jaishankar को फोन कर क्यों पूछा था- जागे हो? | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T17:31:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers