उफनती तलाजा नदी में ताश के पत्तों की तरह बहा लोहे के पुल का ढांचा, देखें रोंगटे खड़े करने वाला Video
गुजरात के भावनगर जिले में मूसलाधार बारिश के चलते हालात बेहद गंभीर हो गए हैं. भारी बारिश के बाद तलाजा नदी अपने रौद्र रूप में आ गई, जिसके प्रचंड वेग में निर्माणाधीन पुल का मजबूत लोहे का सपोर्टिंग स्ट्रक्चर ताश के पत्तों की तरह बह गया. पुल के पिलर खड़े करने के लिए नदी के बीच लगाया गया यह भारी-भरकम ढांचा पानी के भारी दबाव को झेल नहीं सका और देखते ही देखते तेज जलधारा में समा गया. इस पूरी घटना का दिल दहला देने वाला लाइव वीडियो भी कैमरे में कैद हुआ है. गनीमत यह रही कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मौके पर काम पहले से ही बंद कर दिया गया था, जिससे वहां कोई मजदूर या मशीनरी मौजूद नहीं थी. अधिकारियों के अनुसार, पुल के मुख्य पिलर पूरी तरह सुरक्षित हैं और समय रहते काम रुकने से एक बड़ा हादसा टल गया.#BhavnagarRain #GujaratFloods #TalajaRiver #BridgeCollapse #GujaratRain #HeavyRainfall #LiveVideo #MonsoonUpdate #BreakingNewsHindi
New SUV: महिंद्रा थार फेसलिफ्ट की टेस्टिंग जारी, थार रॉक्स जैसे डिजाइन के साथ होगी एंट्री
New SUV: भारतीय बाजार में महिंद्रा की थार एक लोकप्रिय ऑफ-रोड एसयूवी है। अब कंपनी इसके मौजूदा मॉडल को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा थार फेसलिफ्ट को जल्द ही भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इसके नए मॉडल को एक बार फिर सड़क पर परीक्षण के दौरान देखा गया है। इससे एसयूवी में किए जाने वाले बदलावों की जानकारी सामने आई है।
जल्द आएगी महिंद्रा थार फेसलिफ्ट
महिंद्रा की ओर से अभी तक थार फेसलिफ्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, लगातार इसकी टेस्टिंग किए जाने से माना जा रहा है कि कंपनी इसके अपडेटेड मॉडल को बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।
नई थार में मुख्य रूप से डिजाइन और फीचर्स में बदलाव किए जाने की उम्मीद है। कंपनी इसके मौजूदा इंजन विकल्पों को बरकरार रख सकती है।
टेस्टिंग के दौरान दिखे बदलाव
हाल ही में परीक्षण के दौरान देखी गई थार फेसलिफ्ट की तस्वीरों से इसके बाहरी डिजाइन में होने वाले बदलावों का संकेत मिला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके आगे और पीछे के हिस्से में बदलाव किए जा सकते हैं।
एसयूवी में नई फ्रंट ग्रिल देखने को मिल सकती है, जिसका डिजाइन महिंद्रा थार रॉक्स से मिलता-जुलता हो सकता है। इसके अलावा थार रॉक्स में मिलने वाली एलईडी हेडलाइट को भी फेसलिफ्ट मॉडल में शामिल किए जाने की संभावना है।
इसके साथ ही नए अलॉय व्हील और आगे-पीछे के बंपर में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, परीक्षण मॉडल पर छलावरण होने के कारण सभी बदलाव अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं।
इंजन में नहीं होगा बदलाव
महिंद्रा थार फेसलिफ्ट के इंजन में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा 1.5 लीटर टर्बो डीजल और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प जारी रखे जा सकते हैं।
इन दोनों इंजन के साथ मैनुअल और स्वचालित गियरबॉक्स का विकल्प मिलना जारी रहने की संभावना है। कंपनी का फोकस फेसलिफ्ट मॉडल में मुख्य रूप से डिजाइन और फीचर्स को अपडेट करने पर हो सकता है।
कब होगी लॉन्च?
महिंद्रा ने अभी थार फेसलिफ्ट की लॉन्च तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे अक्टूबर 2026 तक भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। लॉन्च के समय इसकी कीमत और फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi






