Neem Oil Making Tips : 10 मिनट में घर पर बनाएं नीम ऑयल स्प्रे, आसान है तरीका, नहीं खरीदना पड़ेगा बाजार से
How to make Neem Pesticide at Home : गमले में कोई भी फल-फूल वाला पौधा लगाना हो नीम खली और नीम ऑयल की जरूरत पड़ती है. जब भी पौधे में कीटों का अटैक होता है तो नीम ऑयल का स्प्रे करने से प्लांट बच जाता है. फिर से हेल्दी हो जाता है. बाजार में 100 से लेकर 300 रुपये में नीम ऑयल स्प्रे मिलता है. आप चाहें तो नीम ऑयल को घर पर भी बना सकते हैं. इसे बनाना आसान है. नीम की पत्त्तियों से इसका अर्क कैसे बनाते हैं, कितने दिन इसका इस्तेमाल कर सकते हैं, कैसे नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाते हैं, कैसे इससे नीम का तेल बनाते हैं, आइये जानते हैं......
Compact SUV: भारत में जल्द होगी हुंडई बेयोन की एंट्री, कंपनी ने किया नाम का खुलासा
Compact SUV: भारतीय बाजार में हुंडई कई सेगमेंट में अपनी कारों की बिक्री करती है। अब कंपनी अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। हुंडई जल्द ही भारत में नई कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी बेयोन को पेश कर सकती है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस मॉडल के नाम की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर इसका टीजर भी जारी किया गया है।
हुंडई बेयोन नाम का हुआ खुलासा
हुंडई ने भारतीय बाजार के लिए आने वाली नई एसयूवी के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी है। कंपनी की ओर से जारी टीजर में साफ तौर पर हुंडई बेयोन नाम की जानकारी दी गई है। नाम सामने आने के बाद इस नई एसयूवी को लेकर ग्राहकों की उत्सुकता बढ़ गई है।
सोशल मीडिया पर जारी किया टीजर
कंपनी ने नाम की घोषणा के साथ सोशल मीडिया पर एक टीजर भी साझा किया है। इसमें हुंडई ने संकेत दिया है कि नाम नई एसयूवी के बारे में मिलने वाला पहला सुराग है। कंपनी आने वाले समय में इसके डिजाइन, फीचर्स और अन्य जानकारियों से पर्दा उठा सकती है।
टीजर पर मिल रही प्रतिक्रिया
हुंडई बेयोन का टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। कई लोग इस नई एसयूवी के भारतीय बाजार में आने का इंतजार करने की बात कह रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इसकी लॉन्च तारीख और कीमत से जुड़ी जानकारी पूछ रहे हैं।
कब होगी लॉन्च?
हुंडई ने अभी तक बेयोन की लॉन्च तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे अक्टूबर 2026 तक भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। लॉन्च के करीब आने पर कंपनी इसकी तारीख की जानकारी दे सकती है।
कितनी हो सकती है कीमत?
भारतीय बाजार में हुंडई बेयोन को करीब 8 लाख रुपये से 10 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत के बीच पेश किए जाने की उम्मीद है। इसे कंपनी के पोर्टफोलियो में क्रेटा से नीचे रखा जा सकता है। हालांकि, कीमत की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।
इन एसयूवी से होगा मुकाबला
हुंडई बेयोन की भारतीय बाजार में एंट्री के बाद इसका मुकाबला मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स, टोयोटा टैसर, किआ साइरोस, महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ और टाटा नेक्सन जैसी एसयूवी से हो सकता है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बेयोन की कीमत और फीचर्स इसे एक अहम विकल्प बना सकते हैं।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi






