Responsive Scrollable Menu

UCC को DMK नेता TKS Elangovan ने बताया असंवैधानिक, अमित शाह पर साधा निशाना

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के वरिष्ठ नेता टी. के. एस. इलानगोवन ने सोमवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने संबंधी बयानों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और इसे ‘‘असंवैधानिक’’ करार दिया। इलानगोवन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की लंदन यात्रा को लेकर राज्य सरकार से पूरी पारदर्शिता बरतने की भी मांग की। उन्होंने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा शासित राज्यों में यूसीसी लागू करना संविधान द्वारा दिए गए मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत के संविधान के खिलाफ है। वे इसे लागू नहीं कर सकते, क्योंकि संविधान का अनुच्छेद 25 प्रत्येक भारतीय को मौलिक अधिकार के तहत किसी भी धर्म को मानने, उसका प्रचार करने और उसका पालन करने का पूरा अधिकार देता है। अमित शाह जिस बारे में बात कर रहे हैं, वह संविधान के खिलाफ है।

यह बिल्कुल गलत है।’’ केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 13 सितंबर को घोषणा की थी कि 2029 से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) द्वारा शासित सभी 21 राज्यों में यूसीसी लागू कर दी जाएगी। यूसीसी का उद्देश्य विवाह, तलाक, विरासत और गोद लेने जैसे व्यक्तिगत मामलों के लिए सभी नागरिकों पर समान कानूनी व्यवस्था लागू करना है, जिसमें धर्म-विशिष्ट कानूनों को हटाकर एक समान कानूनी ढांचा स्थापित किया जाएगा। इलानगोवन ने मुख्यमंत्री विजय की लंदन यात्रा को लेकर भी सत्तारूढ़ सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने संभावित औद्योगिक निवेश के संबंध में आधिकारिक कार्यक्रम या पारदर्शी यात्रा विवरण जारी नहीं किए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पर्याप्त बुनियादी ढांचे और नीतिगत समर्थन के अभाव के कारण कई परियोजनाएं पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में चली गईं। ईलानगोवन ने कहा, ‘‘सरकार की ओर से इस यात्रा का कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया।

हमें केवल यह बताया गया कि वह 10 सितंबर को रवाना होंगे। वह किन देशों की यात्रा कर रहे हैं और किन कंपनियों से मुलाकात करने वाले हैं, इसके बारे में कुछ भी सामने नहीं आया है।’’ उन्होंने कहा कि इसके बजाय सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री को मोटर कार रेस को हरी झंडी दिखाते हुए दिखाया गया।

Continue reading on the app

प्रेगनेंसी में बढ़े वजन घटाने के लिए अपनाएं आलिया भट्ट का तरीका, कम दिनों में दिखेगा फर्क

बच्चे के जन्म के बाद कुछ महिलाओं का वजन इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि उसे कम करने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में वजन घटाने के लिए आप आलिया भट्ट द्वारा फॉलो किए गए वेट लॉस के तरीकों को शेयर कर सकते हैं। देखिए एक्ट्रेस ने कैसे कम किया था वजन

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: हर बार पहली गेंद पर शिकार, नीतीश कुमार रेड्डी ने 3 विकेट लेकर दिया करारा जवाब

IND vs AFG 2nd T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में नीतीश कुमार रेड्डी भारत के सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने इस मैच में अपने करियर के बेस्ट बॉलिंग फिगर दर्ज किए. Tue, 15 Sep 2026 21:27:05 +0530

  Videos
See all

Sahil joshi: UPI पर Congress जो चाहे अफवाह फैलाए- BJP | #UPI #BJP #Congress #viralvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T16:15:16+00:00

Punjab Congress Protets : पंजाब में कांग्रेस क्यों कर रही प्रदर्शन? Mann सरकार का जबरदस्त विरोध #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-15T16:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers