Responsive Scrollable Menu

Redmi Note 17 Pro और Pro Max कल होंगे भारत में लॉन्च: 10,000mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से होंगे लैस, देखें खासियत

Redmi भारतीय बाजार में अपनी Note 17 सीरीज का विस्तार करने जा रहा है। कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को 15 सितंबर 2026 को भारत में लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले सामने आई लीक्स और रिपोर्ट्स में दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन सभी स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फोन में AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Qualcomm Snapdragon चिपसेट और बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिल सकती है। Pro Max मॉडल में खास तौर पर 10,000mAh बैटरी और 100W HyperCharge सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

Redmi Note 17 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस
Redmi Note 17 Pro में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और अधिकतम 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलने की बात कही जा रही है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया जा सकता है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसे 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में कंपनी का Xiaomi HyperOS 3 मिल सकता है।

8,340mAh की बैटरी और 67W चार्जिंग
बैटरी की बात करें तो Redmi Note 17 Pro में 8,340mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जा सकती है। यह 67W फास्ट चार्जिंग और 22.8W तक रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में डुअल कैमरा मिल सकता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

ये भी पढ़े-ः Samsung Galaxy S26 FE Launch: 80 हजार में आया 50MP कैमरा, 45W चार्जिंग वाला फोन, 7 साल तक मिलेगा अपडेट

Redmi Note 17 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh बैटरी
Redmi Note 17 Pro Max सीरीज का सबसे खास फीचर इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 10,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी जा सकती है, जो 100W HyperCharge को सपोर्ट करेगी। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलने की बात कही जा रही है। फोन में 12GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

Pro Max में भी 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले
Redmi Note 17 Pro Max में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass Victus 2 की सुरक्षा मिल सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन को IP66, IP68 और IP69K रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा के मामले में मजबूत हो सकता है।

50MP डुअल कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 17 Pro Max में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

Redmi Note 17 Pro और Pro Max की लॉन्च डेट
Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में 15 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद इनकी बिक्री Amazon, Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के जरिए होने की उम्मीद है।

कितनी हो सकती है कीमत?
दोनों स्मार्टफोन की आधिकारिक कीमत का ऐलान लॉन्च के दौरान ही किया जाएगा। हालांकि, रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi Note 17 Pro की शुरुआती कीमत करीब 40,000 रुपये, जबकि Redmi Note 17 Pro Max की कीमत करीब 47,999 रुपये हो सकती है।

 

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा ने बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया ये कारनामा

Abhishek Sharma world record: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी. यह टी20 इंटरनेशनल में 12वां मौका रहा, जब अभिषेक ने अर्धशतक पूरा करने के लिए 25 या इससे कम गेंदें लीं. टी20 इंटरनेशनल मैच में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा बार ये कारनामा करने का एक रिकॉर्ड है. Mon, 14 Sep 2026 18:56:04 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath: UP के वकीलों को CM योगी का खास संदेश | Lawyer | UP News | Public Meeting |Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T13:45:06+00:00

Goonj With Arpita Aarya: इंडिया को पाकिस्तान से क्रिकेट क्यों खेलना पड़ता है? #pcb #mohsinnaqvi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T13:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers