ये हैं वेंटिलेटेड सीट्स के साथ आने वाली देश की सबसे सस्ती कार, कीमत मात्र ₹8.50 लाख से शुरू
Most Affordable Cars With Ventilated Seats in India: गर्मियों में कार चलाते समय सीट से आने वाली गर्मी काफी परेशान करती है. ऐसे में Ventilated Seats वाला फीचर सफर को ज्यादा आरामदायक बना सकता है. अच्छी बात ये है कि अब यह फीचर सिर्फ महंगी लग्जरी कारों तक सीमित नहीं है. Renault Kiger, Maruti Baleno, Brezza, Skoda Kylaq और Kia Sonet जैसी कारों में भी ये सुविधा मिलती है. जानिए इनकी कीमत, फीचर्स और किस कार में सबसे ज्यादा मिलता है फायदा.
Gaurav Khanna ने Khatron Ke Khiladi 15 को कहा अलविदा, जीत के बाद भी क्यों लिया ये फैसला?
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। शो के हर एपिसोड में खतरनाक स्टंट और प्रतियोगियों के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस बीच गौरव खन्ना ने शो को लेकर ऐसा फैसला लिया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। गौरव ने बाहर होने वाला मुकाबला जीतने के बाद भी खुद शो छोड़ने का फैसला किया।
स्वास्थ्य को देखते हुए लिया फैसला
दरअसल, बाहर होने वाले मुकाबले में रुहानिका धवन के हारने के बाद उनके शो से बाहर होने की स्थिति बन गई थी। लेकिन गौरव खन्ना ने खुद रोहित शेट्टी से शो छोड़ने की बात कही। उन्होंने बताया कि लगातार मुश्किल स्टंट उनके स्वास्थ्य पर असर डाल रहे हैं।
गौरव ने कहा कि वह किसी ऐसे प्रतियोगी की जगह नहीं लेना चाहते जो पूरी तरह से तैयार है। उनका कहना था कि अगर वह शारीरिक रूप से पूरी तरह ठीक नहीं हैं तो किसी और योग्य प्रतियोगी की जगह लेना सही नहीं होगा।
Aww gaurav ne usko chance Dene ke baad bhi... she was telling him ki I lost... I deserve to go ????
Ruhh... Girl you deserve to stay ????... You are sweet yet very strong contestant...
But Thank you #Gauravkhanna for what you did today..#kkk15 pic.twitter.com/SpnIBktzHL— swati (@Swati0428) September 14, 2026
इसे भी पढ़ें: Saif Ali Khan ने अपने हाथों से बनाई गणपति की मूर्ति, Kareena Kapoor ने दिखाई घर के बप्पा की झलक
जीतने के इरादे से आए थे गौरव
गौरव खन्ना ने भावुक होते हुए कहा कि वह शो में जीतने के इरादे से आए थे। उन्होंने रोहित शेट्टी से कहा कि इस शो का हिस्सा बनना और उनसे मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात थी। वह जीतकर जाना चाहते थे, लेकिन अब अपनी सेहत को देखते हुए शो से बाहर होने का फैसला कर रहे हैं।
उन्होंने अपने सभी साथियों से भी माफी मांगी और कहा कि उनका मकसद किसी को निराश करना नहीं था। गौरव का यह फैसला देखकर शो में मौजूद बाकी प्रतियोगी भी भावुक हो गए।
इसे भी पढ़ें: Mookuthi Amman 2 का धमाकेदार टीज़र रिलीज़: Nayanthara ने फिर धारण किया 'महाशक्ति' का अवतार, दिवाली पर होगी रिलीज़
रोहित शेट्टी ने किया गौरव का समर्थन
गौरव खन्ना के फैसले पर रोहित शेट्टी ने भी उनका साथ दिया। उन्होंने साफ कहा कि किसी के स्वास्थ्य को खतरे में नहीं डाला जा सकता। वहीं, शो से जाने से पहले रुहानिका धवन ने गौरव को गले लगाया। गौरव ने भी उन्हें आगे के सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi




/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
