दूसरे टी20 में बदल जाएगी पिच! जानिए IND vs AFG मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद
IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज की और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले दूसरे टी20 मैच में अफगानी कप्तान इब्राहिम जादरान के पास मौका होगा कि वो टीम इंडिया को हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर सकें. उससे पहले हम आपको बताने वाले हैं कि, भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा. इसके साथ ही पिच कैसी रहेगी. तो आइए इस आर्टिकल में इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
???? ???????????????????????????? ???????????????????? ???????? ???? ???????????????????????????????? ????????????????????????! ????
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 13, 2026
India complete a commanding chase in Delhi to take a 1-0 lead against Afghanistan.
Watch #AFGvIND 1st T20I, LIVE NOW on Sony Sports Ten 5 & Sony MAX.#SonySportsNetwork #SonyMAX pic.twitter.com/op8yu4GPPI
कब और कहां होगा भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 मैच
भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 15 सितंबर यानी मंगलवार को खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और अफगानिस्तान के बीच मैच शाम 7:30 बजे होगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 7:00 बजे होगी. इस मैच की पिच कैसी होगी, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मदद करेगी. आइए इसके बारे में जानते हैं.
One win down, now it’s time for another ????
— FanCode (@FanCode) September 14, 2026
India return for the 2nd T20I against Afghanistan on 15th September, aiming for back-to-back wins ????????
Stream the Afghanistan vs India T20I series LIVE only on FanCode ????#AFGvIND #IndiaCricket #T20I #ShreyasIyer #SirfJeetKaboolHai pic.twitter.com/WYzQQFI7sy
पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां की पिच पर बॉल तेज गति और उछाल के साथ बल्ले पर आती है, जिसका फायदा बल्लेबाज उठाते हैं और गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हैं. ऐसे में यहां पर हाई स्कोरिंग मैच भी देखने के लिए मिल सकता है. क्योंकि दिल्ली का अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम छोटा भी था. हालांकि कई बार ये पिच धीमी भी हो जाती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिल जाती है.
अरुण जेटली स्टेडियम के रिकॉर्ड
दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में अब तक कुल 15 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस मैदान पर 5 बार ही पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीत हासिल की है. वहीं 9 बार टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने जीत अपने नाम की है. भारतीय क्रिकेट टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम इंडिया 4 को जीतने में कामयाब रही है, जबकि 2 मैचों में उसे हार मिली है.
Ek sher toh dusra sava sher ???? ????
— FanCode (@FanCode) September 14, 2026
Stream the Afghanistan vs India T20I series LIVE only on FanCode ????#AFGvIND #IndiaCricket #IshanKishan #AbhishekSharma #SirfJeetKaboolHai pic.twitter.com/Zf3JMgWhXl
कैसा रहा था पहले मैच का हाल
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में भारत ने टॉस जीता और अफगानिस्तान को पहले बैटिंग करने का न्योत दिया था. अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 156 रन बनाए थे. टीम के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने सबसे ज्यादा नाबाद 64 रनों की पारी खेली. जबकि मोहम्मद नबी ने 33 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए थे. अफगानिस्तान के दिए 157 रनों की लक्ष्य को टीम इंडिया ने 13.4 ओवरों में ही 3 विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया और 7 विकेट से मैच जीत लिया. भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 32 गेंदों पर 82 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौका और 7 छक्के शामिल थे.
ये भी पढ़ें : टीम इंडिया में इस खिलाड़ी का होगा बड़ा प्रमोशन, वनडे सीरीज में मिलेगा शानदार प्रदर्शन का इनाम
हिंदी दिवस : अजीत भारती बोले-क्रिया और कारक न बदले तब तक हिंदी भाषा में मिलावट गलत नहीं
हिंदी दिवस : अजीत भारती बोले-क्रिया और कारक न बदले तब तक हिंदी भाषा में मिलावट गलत नहीं
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Samacharnama





