Responsive Scrollable Menu

Entertainment Bulletin 14 September: आज दिनभर की 5 बड़ी खबरें

'हनुमान अंश' के डायरेक्टर की बड़ी घोषणानीम करौली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की ग्रैंड सक्सेस के बीच मेकर्स ने अगली फिल्म का ऐलान कर दिया है. राइटर-डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन फिल्म्स ने अपनी अगली ग्रैंड फिल्म 'रामबोला' की अनाउंसमेंट कर दी है है. राम बोला संत और कवि गोस्वामी तुलसीदास के जीवन को दिखाएगी. तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा के गाने 'छठी मैया' को रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिल रहे हैं. द वम फोर्स ऑफ फॉरेस्ट के इस गाने को 3 दिन में 27 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. तमन्ना का ये छठ गीत तेजी से वायरल हो रहा. नितेश तिवारी की रामाय़ण का आज पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हुआ. इस गाने के बोल कुमार विश्वास ने लिखे और इसको श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने आवाज दी है. फिल्म में साई पल्लवी माता सीता और रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में दिखेंगे. बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को (CBI) ने सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है. दिशा की मौत 8 जून 2020 को हुई थी. पुलिस ने एफआईआर में रिया चक्रवर्ती, रोहन रॉय, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली, शोविक चक्रवर्ती के नाम दर्ज किए हैं. बिग बॉस 20 के पहले हफ्ते में घर में ढेर सारा हंगामा और एटरटेनमेंट को देखने को मिला. काजी तौकीर सबसे पॉपुलर बने हुए हैं. सलमान खान ने वीकेड के वार में काजी की जमकर तारीफ की.

Continue reading on the app

कभी लोकल ट्रेन में गाते थे 'हनुमान अंश' के सिंगर सुनील लोधी, अब जुबिन नौटियाल संग जमी सुरों की महफिल, VIDEO वायरल

अपनी सुरीली आवाज से सभी का दिल जीतने वाले सिंगर सुनील लोधी जुबिन नौटियाल संग काम करना चाहते थे. लेकिन अब फाइनली उनका सपना पूरा हो चुका है. 'हनुमान अंश' के हिट गाने 'मैंने तेरे ही भरोसे' से चर्चा में आए सुनील लोधी का ये बड़ा सपना अब जाकर पूरा हुआ है. सोशल मीडिया से अपनी पहचान बनाने वाले सुनील लोधी ने जुबिन नौटियाल के साथ सुर से सुर मिलाया है. दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस सुनील की मेहनत और उनके सफर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Continue reading on the app

  Sports

'वॉशरूम में रोती हूं', पॉडकास्ट में आखिरकार स्मृति मंधाना के दिल की बात सामने आ गई

smriti mandhana podcast: भारत की स्टार ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना दुबई में खेले गए महिला टी20 एशिया कप में टीम की खिताबी जीत का अहम हिस्सा रहीं. मंधाना ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम बातों पर खुलकर बात की है. Mon, 14 Sep 2026 18:07:51 +0530

  Videos
See all

United Kingdom Breaks Up News: यूके में बगावत... लंदन की सत्ता पर संकट ! | World Politics Updates #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T12:41:41+00:00

AMU Women College : Aligarh University में खाने की क्वालिटी पर छात्राओं का भड़का गुस्सा ! UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T12:40:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers