UP Board Exam 2027: 10वीं- 12वीं के परीक्षा फॉर्म भरने, शुल्क जमा और विवरण में संशोधन करने की क्या है अंतिम तिथि, जानिए यहां
कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए काम की खबर है। अगर अबतक आप 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण नहीं कर पाए हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है।
यूपी बोर्ड ने समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे इन नई संशोधित तिथियों के अनुसार ही समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके बाद परीक्षा आवेदन पत्र भरे जाने के लिए और कोई समय नहीं बढ़ाया जाएगा।
यूपी बोर्ड का संशोधित शेड्यूल
- माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, संस्था के प्रधान द्वारा सभी छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर है।
- जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना और छात्रों के शैक्षिक विवरणों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (upmsp.edu.in) पर ऑनलाइन अपलोड करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर (मध्यरात्रि 12:00 बजे तक) है।
- वेबसाइट से छात्रों के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर उनके विवरणों की जांच की जाएगी। इस दौरान किसी भी प्रकार के संशोधन या अपडेट की अनुमति होगी, लेकिन किसी नए छात्र का विवरण अपलोड नहीं किया जा सकेगा। इसकी समय सीमा 1 से 6 अक्टूबर 2026 (मध्यरात्रि 12:00 बजे तक) है।
- संस्था के प्रधान द्वारा पंजीकृत अभ्यर्थियों की फोटोयुक्त नामावली और कोषपत्र की एक प्रति परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों में भेजने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2026 है।
यूपी बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर 2026 तक अपलोड किए गए आवेदनों में यदि कोई त्रुटि पाई जाती है, तो उसके सुधार की कार्रवाई 01 अक्टूबर से 06 अक्टूबर 2026 के मध्य ही की जाएगी। इसके बाद विवरणों में किसी भी प्रकार के संशोधन का अवसर नहीं दिया जाएगा।
जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, न सचिन न विराट दिग्गज कप्तान के सिर ताज
ricky ponting world record: रिकी पोंटिंग जीते हुए इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान पोंटिंग जीते हुए मैचों में 20000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बने हुए हैं. उनके बाद लिस्ट में विराट कोहली का नाम है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18

