Responsive Scrollable Menu

Varanasi में सीवर लाइन से निकलीं बालू भरी बोरियां, BNS 326C के तहत FIR

वाराणसी नगर निगम द्वारा शहर के कई वार्ड में शुरू किए गए सफाई अभियान के दौरान मुख्य सीवर लाइन में बालू से भरी बोरियां मिलीं। इस मामले में नगर निकाय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने बताया कि शिवाला वार्ड में जलजमाव की समस्या के समाधान के दौरान शनिवार को सीवर लाइन में अत्यधिक मात्रा में बालू से भरी बोरियां पाई गईं।

उन्होंने बताया कि आशंका है कि शिवाला में किसी अज्ञात व्यक्ति या लोगों द्वारा मुख्य सीवर लाइन को जाम करने की साजिश के तहत यह सामग्री डाली गई हो। तिवारी ने कहा कि इस तरह की हरकत से वाराणसी की छवि धूमिल होने के साथ-साथ क्षेत्र में जलभराव की समस्या भी गंभीर हो सकती है। इस मामले में भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

उन्होंने बताया कि मामले को लेकर नगर निगम ने शनिवार को भेलूपुर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 326 (सी) (ऐसी हरकत करना जिससे बाढ़ या सार्वजनिक जल निकासी में रुकावट आए या आने की संभावना हो) के तहत मामला दर्ज कराया। महापौर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वाराणसी में जलभराव का मुद्दा राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच से उठाया था और तस्वीरें साझा की थीं।

इस बारे में पूछे जाने पर तिवारी ने कहा कि अखिलेश यादव को वाराणसी के बारे में कम जानकारी है। महापौर ने कहा कि बिना सही जानकारी के उन्हें वीडियो साझा नहीं करना चाहिए, यह काशी की जनता का अपमान है। सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्‍स पर एक वीडियो साझा किया जिसमें सीवर से बोरियां निकालते देखा जा सकता है।

Continue reading on the app

पाकिस्तान की ‘रेड बुक’ में मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम, दुनिया को गुमराह करने की साजिश

पाकिस्तान की ‘रेड बुक’ में मसूद अजहर पर 70 लाख का इनाम, दुनिया को गुमराह करने की साजिश

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG 2nd T20I: संजू सैमसन को आखिरी मौका, वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम से किया जाएगा बाहर?

IND vs AFG 2nd T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मैच संजू सैमसन के लिए काफी अहम रहने वाला है. लगातार खराब फॉर्म के बीच ये इस सीरीज में उनका आखिरी मौका साबित हो सकता है. Mon, 14 Sep 2026 19:52:44 +0530

  Videos
See all

Uniform Civil Code : UCC पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी | UCC #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:14:34+00:00

Uniform Civil Code :डिबेट में भिड़े मौलाना अंसार रजा और बीजेपी प्रवक्ता | UCC | Amit Shah Vs Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:15:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers