Responsive Scrollable Menu

ट्रेन से बिहार पहुंची म्यांमार की 3 नाबालिग! जम्मू में होनी थी शादी… पुलिस ने किया खुलासा

कटिहार रेलवे स्टेशन पर नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से म्यांमार के एक युवक और तीन नाबालिग लड़कियों को पकड़ा गया. इसके बाद हड़कंप मच गया. पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की जांच कर रही है.

Continue reading on the app

Gurugram में कार पार्किंग विवाद: पूर्व वायुसेना अधिकारी पर लोहे की रॉड से हमला, प्राथमिकी दर्ज

गुरुग्राम के ‘मैग्नम ग्लोबल पार्क’ में एक पार्किंग कर्मचारी ने कारगिल युद्ध में शामिल रहे एक सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन पर कथित तौर पर लोहे की ‘रॉड’ से हमला कर दिया, जिससे पूर्व सैन्य अधिकारी के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी कोहनी की हड्डी टूट गई। पुलिस ने बताया कि पूर्व सैन्य अधिकारी अमित कुमार गुप्ता 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ दल का हिस्सा थे। गुप्ता ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार की घटना के बाद अस्पताल में तैयार की गई चिकित्सकीय-कानूनी (एमएलसी) रिपोर्ट गलत है और इसमें उनके सिर से खून बहने तथा कोहनी में लगी चोट का जिक्र नहीं किया गया है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस से भी कोई मदद नहीं मिल रही। पुलिस ने बताया कि सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन ने सेक्टर-65 थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, यह मामला पार्किंग को लेकर हुए कथित विवाद से जुड़ा है।

गुप्ता बृहस्पतिवार रात अपने परिवार के साथ रात्रिभोज के लिए मैग्नम ग्लोबल पार्क स्थित गोंजो रेस्तरां गए थे। गुप्ता ने बताया कि रात करीब आठ बजे वह अपने परिवार को रेस्तरां में छोड़कर कार खड़ी करने के लिए गए थे। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पार्किंग कर्मचारियों ने उन्हें पहले ‘वैले पार्किंग’ स्थल (वह जगह जहां कर्मचारी वाहन लेकर उसे निर्धारित स्थान पर खड़ा करते हैं), फिर भूमिगत पार्किंग स्थल और उसके बाद बहुमंजिला पार्किंग की ओर भेजा।

उन्होंने आरोप लगाया कि काफी देर तक उन्हें इधर-उधर भेजने के बाद कर्मचारियों ने उनकी कार खड़ी करने से इनकार कर दिया। इस कथित इनकार की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। शिकायत के मुताबिक, गुप्ता जब अपनी कार पीछे कर रहे थे, तभी एक पार्किंग कर्मचारी ने कार का अगला शीशा तोड़ने की कोशिश की।

गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा, “जब मैं कार से बाहर निकला और इसका विरोध किया, तो कर्मचारी लोहे की ‘रॉड’ लेकर आया। उसने पहले मेरे हाथ और फिर सिर पर वार किया। हमले के बाद मैं खून से लथपथ हो गया।

मौके पर सुरक्षा गार्ड और पार्किंग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की। मैंने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर भी फोन किया, लेकिन पुलिस करीब आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच, रेस्तरां के एक कर्मी ने बीच-बचाव कर मुझे बचाया।” उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया।

उन्होंने बताया कि उनकी कोहनी की हड्डी में प्लेट लगाई गई है। गुप्ता ने दावा किया कि हमला अचानक हुआ और उन्हें अपना बचाव करने का मौका तक नहीं मिला। सेक्टर-65 थाना प्रभारी रामबीर सिंह ने कहा, “भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

चिकित्सकों की राय के आधार पर अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। मामले की जांच जारी है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

County Championship 2026: टीम इंडिया में 2 साल से नहीं मिला मौका, अब इस विदेशी टीम का थामा हाथ

Mukesh Kumar, County Championship 2026: काउंटी चैंपियनशिप 2026 डिवीजन वन में सिर्फ दो राउंड का खेल बाकी है. इसी बीच नॉटिंघमशर ने मुकेश कुमार को अपना साथ जोड़ लिया है. Mon, 14 Sep 2026 22:40:57 +0530

  Videos
See all

India Wins Women's Asia Cup : भारत की बेटियों से जलील हुआ पाकिस्तान ! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T18:11:01+00:00

Gurugram Accident : महिला बाइक राइडर को मारने वाला कौन ? Women Bike Rider Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T18:17:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers