Responsive Scrollable Menu

Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro लॉन्च: 144Hz डिस्प्ले और दमदार Snapdragon प्रोसेसर से है लैस, देखें फीचर्स

Xiaomi Pad 9 और Xiaomi Pad 9 Pro को चीन में कंपनी के लेटेस्ट टैबलेट के तौर पर लॉन्च किया गया है। दोनों टैबलेट में 3.2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz तक के अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्टैंडर्ड Xiaomi Pad 9 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिलता है, जबकि Pad 9 Pro को Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। दोनों मॉडल Xiaomi के HyperOS 4 पर चलते हैं।

Xiaomi Pad 9 की कीमत और उपलब्धता
Xiaomi Pad 9 के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,999 (लगभग 42,800 रुपये) रखी गई है। इसके 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,299 (लगभग 47,000 रुपये) है। वहीं, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत CNY 3,799 (लगभग 54,000 रुपये) है। इसका 8GB + 256GB Soft-Light Edition CNY 3,499 (लगभग 49,900 रुपये) में लॉन्च हुआ है। Xiaomi Pad 9 को Silver, Cloud Cedar Green, Black और Ice Peach Pink कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Xiaomi Pad 9 Pro की कीमत
Xiaomi Pad 9 Pro के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत CNY 3,799 (लगभग 54,000 रुपये) है। इसके 8GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 4,099 (लगभग 58,500 रुपये), 12GB + 256GB मॉडल की कीमत CNY 4,599 (लगभग 65,600 रुपये) और 16GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग 71,300 रुपये) है।Pad 9 Pro का 12GB + 256GB Soft-Light Edition CNY 4,799 (लगभग 68,400 रुपये) में उपलब्ध है। इसे Silver, Cloud Cedar Green और Black कलर में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi Pad 9 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi Pad 9 Pro में 12.5 इंच का 3.2K डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz का अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। टैबलेट में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। 12GB और 16GB RAM वाले मॉडल में LPDDR5T RAM मिलती है, जिसकी स्पीड 9,600Mbps है। वहीं, 8GB मॉडल में LPDDR5X RAM दी गई है, जिसकी स्पीड 8,533Mbps है।

ये भी पढ़े-ः Honor Play 11 लॉन्च: 8,300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा IP69K प्रोटेक्शन, जानें कीमत

स्टोरेज की बात करें तो 128GB मॉडल में UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है, जबकि बाकी वेरिएंट UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आते हैं। पावर बैकअप के लिए Pad 9 Pro में 11,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। Xiaomi के अनुसार, यह टैबलेट 14.5 घंटे तक शॉर्ट-वीडियो प्लेबैक और 20 घंटे तक ऑनलाइन मीटिंग का बैकअप दे सकता है।

Xiaomi Pad 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
Xiaomi Pad 9 में 11.2 इंच का 3.2K डिस्प्ले दिया गया है। यह 144Hz अडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इस टैबलेट में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसमें 9,720mAh की बैटरी मिलती है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि Xiaomi Pad 9 भी 14.5 घंटे तक शॉर्ट-वीडियो प्लेबैक और 20 घंटे तक ऑनलाइन मीटिंग का बैकअप दे सकता है।

HyperOS 4 और AI फीचर्स
Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro दोनों Xiaomi HyperOS 4 पर चलते हैं। कंपनी ने इनमें PC-क्लास प्रोडक्टिविटी ऐप्स का सपोर्ट दिया है। इनमें WPS for Pad, Jianying Pro, PixelCake, ZWCAD और CAJ Reader जैसे ऐप्स शामिल हैं। दोनों टैबलेट में Xiaomi का Super XiaoAI 2.0 AI असिस्टेंट भी दिया गया है। इसके अलावा, टैबलेट Xiaomi Focus Stylus Pro को सपोर्ट करते हैं, जिसे अलग से खरीदा जा सकता है।

 

Continue reading on the app

Houthis claim major advance on Red Sea coast | BBC News

Tit-for-tat strikes have continued in Yemen between the Iranian-backed Houthi rebels and pro-government forces aligned to Saudi Arabia. It comes after a series of military advances by the Houthis, which threaten Saudi oil production. Those significant territorial gains along the western coast in recent days, including taking Perim Island, a key strategic point next to the Bab al-Mandab Strait, could give the Houthis a possible stronger hold over the strategic waterway. Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #Yemen #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर हुए तो कौन लेगा जगह? कुलदीप समेत रेस में 3 नाम

Varun Chakravarthy ruled out: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच वरुण चक्रवर्ती की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. साइड स्ट्रेन के कारण वह सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं और एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी सवाल खड़ा हो गया है. ऐसे में आइए उन तीन नामों के बारे में जानते हैं जो वरुण चक्रवर्ती के टूर्नामेंट से बाहर होने की स्थिति में टीम में आने की रेस में शामिल हैं. Mon, 14 Sep 2026 22:59:32 +0530

  Videos
See all

Gurugram Hit-and-Run Case | BNS और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज होगी शिकायत ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T20:47:23+00:00

Gurugram Hit-and-Run Case | पीड़िता के भाई का बड़ा आरोप.. टक्कर से पहले पीड़िता के साथ हुई बदसलूकी ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T21:01:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers