Responsive Scrollable Menu

Amazon ने भारत में 20 नए केंद्र और 150 डिलीवरी स्टेशन शुरू किए

ई-कॉमर्स क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अमेजन ने सोमवार को आगामी त्योहारी सत्र से पहले भारत में अपने परिचालन नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की। कंपनी ने 20 नए भंडार एवं वितरण केंद्र (एफसी), छह छंटाई केंद्र और 150 अंतिम छोर तक आपूर्ति करने वाले डिलिवरी स्टेशन शुरू किए हैं। अमेजन ने बयान में कहा कि यह विस्तार कंपनी द्वारा भारत में अपने परिचालन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए घोषित 2,800 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का हिस्सा है।

इस विस्तार से भारत में अमेजन की कुल भंडारण क्षमता 50 प्रतिशत बढ़कर 6.4 करोड़ घन फुट हो जाएगी। इन केंद्रों का संचालन और प्रबंधन तीसरे पक्ष के लॉजिस्टिक सेवा प्रदाताओं द्वारा किया जाएगा। चिक्काबल्लापुर, हासन, मेरठ, रामनगर, रायपुर और वाराणसी में स्थित सभी छह नए छंटाई केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

साथ ही 20 नए एफसी में सात गैर-महानगरीय शहरों में स्थापित किए जा रहे हैं। त्योहारी सत्र के दौरान उपभोक्ताओं की मांग में संभावित वृद्धि को संभालने के लिए ई-कॉमर्स कंपनी ने पहले ही महानगरों के साथ ही दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों सहित 400 शहरों में 1.6 लाख से अधिक मौसमी रोजगार के अवसर पैदा करने की घोषणा की थी। कंपनी ने बताया कि 118 शहरों में शुरू किए गए 150 नए अंतिम छोर के डिलिवरी स्टेशन में 12 जगहों पर पहली बार अमेजन के ये स्टोर शुरू होंगे।

इनमें भोजपुर, बोकाजन, जालौन, जहानाबाद, नामसाई, पुरुलिया, रिभोई, सेनापति, शिवसागर, उदलगुड़ी, उखरुल और वोखा शामिल हैं। अमेजन के वरिष्ठ अधिकारी अभिनव सिंह ने कहा, यह निवेश हमें ग्राहकों और विक्रेताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। साथ ही इससे हजारों काम के अवसर पैदा होंगे और देशभर के समुदायों में आर्थिक वृद्धि को समर्थन मिलेगा।

Continue reading on the app

‘मुल्तान’ गाने पर लड़की ने किया गजब का डांस, वीडियो देखकर आप भी तारीफ करने से नहीं रोक पाएंगे

सोशल मीडिया पर डांस के कई वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ परफॉर्मेंस ऐसी होती हैं जो अपनी एनर्जी और शानदार डांस मूव्स की वजह से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों चर्चा में है, जिसमें एक लड़की ‘मुल्तान’ गाने पर बेहद शानदार डांस करती नजर आ रही है. गाने की बीट पर उसके डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन देखने लायक हैं. लड़की ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ ऐसा डांस किया कि वीडियो देखने वाले उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इसे बार-बार देखने के साथ शेयर भी कर रहे हैं. अगर आपको भी मजेदार और एनर्जेटिक डांस वीडियो पसंद हैं, तो यह वीडियो आपका ध्यान जरूर खींचेगा.

Continue reading on the app

  Sports

वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर हुए तो कौन लेगा जगह? कुलदीप समेत रेस में 3 नाम

Varun Chakravarthy ruled out: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच वरुण चक्रवर्ती की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. साइड स्ट्रेन के कारण वह सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं और एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी सवाल खड़ा हो गया है. ऐसे में आइए उन तीन नामों के बारे में जानते हैं जो वरुण चक्रवर्ती के टूर्नामेंट से बाहर होने की स्थिति में टीम में आने की रेस में शामिल हैं. Mon, 14 Sep 2026 22:59:32 +0530

  Videos
See all

Piyush Goyal के घर पहुंचे PM Modi! Ganesh Puja में की भव्य आरती, Video Viral! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T17:38:30+00:00

Desh Ki Pathshala : PM Modi ने आधी रात Jaishankar को फोन कर क्यों पूछा था- जागे हो? | Sushant Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T17:31:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers