Responsive Scrollable Menu

Madhubani के स्कूल में पिस्टल लहराकर डांस! | #viralnews | #shorts

Madhubani के स्कूल में पिस्टल लहराकर डांस! | #viralnews | #shorts | #news18indianumber1 ID:A.G डाउनलोड करें News18 ऐप और खबरों से जुड़े रहें। ???? वेब डाउनलोड लिंक: https://news18.onelink.me/dEOX/igfbytx iOS यूज़र्स: https://www.news18.com/app/ Android यूज़र्स: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.divum.ibn Youtube यूजर्स : https://news18.onelink.me/dEOX/e4lm8woy #News18App News18 India को Google पर फॉलो करे- https://news18.co/n18ig न्यूज़18 इंडिया भारत का नंबर 1 न्यूज चैनल है। जो 24 घंटे आप तक देश और दुनिया की हर खबर पहुँचाता है। राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, खेल के साथ साथ आप तक वो हर खबर हम पहुँचाते हैं जो आपके लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए बने रहें हमारे साथ और सब्सक्राइब करें हमारा YouTube चैनल #News18IndiaNumber1 News18 India is India's No.1 hindi News Channel. We bring you the latest, most relevant and the news that concerns you from all over the world. Politics, Entertainment, Bollywood, OTT, Sports, News to Use, Technology, all the news that is important for you to know, we bring you that. Be with us as News18India viewer and subscribe our YouTube channel #News18IndiaNumber1 Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/Io-G_aiF8HA Subscribe our channel for the latest news updates: https://www.youtube.com/@news18India Like us: https://www.facebook.com/News18India/ Follow us: https://twitter.com/News18India News18 Mobile App https://onelink.to/desc-youtube Website https://hindi.news18.com/

Continue reading on the app

UP NEET UG 2026 Round 2: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

UP NEET UG Counselling 2026: उत्तर प्रदेश में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में दाखिले का इंतजार कर रहे NEET UG उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। Directorate General of Medical Education and Training (DGME), Uttar Pradesh आज यानी 14 सितंबर 2026 से UP NEET UG Counselling के दूसरे राउंड की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करेगा।

Round 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज शाम 5 बजे खुलेगी। यह काउंसलिंग उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों, मेडिकल यूनिवर्सिटीज और डेंटल संस्थानों में राज्य कोटे की MBBS और BDS सीटों पर एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है।

कितनी देनी होगी Security Deposit?
Round 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को संस्थान के प्रकार के अनुसार सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी।
सरकारी मेडिकल/डेंटल कॉलेज: ₹30,000
प्राइवेट मेडिकल कॉलेज: ₹2,00,000
प्राइवेट डेंटल कॉलेज: ₹1,00,000

हालांकि, जिन उम्मीदवारों को Round 1 में सीट नहीं मिली थी, जिन्होंने पहले राउंड में एडमिशन ले लिया था या जो Free Exit प्रावधान के तहत आते हैं, उन्हें Round 2 में दोबारा सिक्योरिटी राशि जमा नहीं करनी होगी।

DGME ने उम्मीदवारों को सिक्योरिटी राशि जमा करने से पहले अपनी पात्रता की जांच करने की सलाह दी है।

UP NEET UG Round 2 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
उम्मीदवार इन स्टेप्स से दूसरे राउंड में आवेदन कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर UP NEET UG Counselling 2026 Round 2 Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई रजिस्ट्रेशन डिटेल दर्ज करें।
  • काउंसलिंग एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • लागू रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी राशि जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य के इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि रजिस्ट्रेशन और सिक्योरिटी डिपॉजिट निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा होना चाहिए।

Choice Filling में कितनी सीट चुन सकते हैं?
जिन उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन, सिक्योरिटी डिपॉजिट और ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन निर्धारित समय तक पूरा हो जाएगा, वही Round 2 की Choice Filling में शामिल हो सकेंगे।

दूसरे राउंड में Round 1 के दौरान खाली रह गईं, जिन पर रिपोर्टिंग नहीं हुई या जिन सीटों से उम्मीदवारों ने इस्तीफा दिया, उन्हें Clear-cut Vacancies के रूप में दिखाया जाएगा।

इसके अलावा Choice Filling में Seat Against Cancellation (SAC) विकल्प भी शामिल होंगे। इन्हें वर्चुअल वैकेंसी माना जाता है। यदि किसी पहले से एडमिट उम्मीदवार की सीट अपग्रेड होती है, तो उसकी पुरानी सीट खाली हो सकती है और मेरिट व उम्मीदवार की पसंद के आधार पर किसी अन्य अभ्यर्थी को आवंटित की जा सकती है।

उम्मीदवारों के लिए Choice Filling में सीटों की संख्या की कोई सीमा नहीं है। हालांकि, उन्हें वही कॉलेज और सीट चुनने की सलाह दी गई है जहां वे वास्तव में एडमिशन लेना चाहते हैं।

Choice Lock करना जरूरी
चॉइस भरने के बाद उम्मीदवारों को उन्हें Lock करना अनिवार्य है। अगर उम्मीदवार अपनी पसंद लॉक नहीं करता है तो उसे सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया से बाहर किया जा सकता है। एक बार चॉइस लॉक हो जाने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसके बाद बदलाव के अनुरोध स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सीट अपग्रेड होने पर क्या होगा?
अगर Round 2 में उम्मीदवार को उसकी पसंद के अनुसार नई या अपग्रेड सीट मिलती है, तो पहले आवंटित सीट अपने आप खाली मानी जाएगी और उसे किसी अन्य उम्मीदवार को आवंटित किया जा सकता है। अगर उम्मीदवार की सीट में कोई बदलाव नहीं होता है तो वह पहले से मिली सीट पर ही बना रहेगा। जो उम्मीदवार सीट अपग्रेड चाहते हैं, उन्हें Choice Filling में अपनी मौजूदा सीट के अलावा अन्य पसंदीदा विकल्प भी चुनने होंगे।

21 सितंबर को आएगा Seat Allotment Result
UP NEET UG Round 2 का Seat Allotment Result 21 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। सीट मिलने वाले उम्मीदवार 22 से 25 सितंबर के बीच अपना Allotment Letter डाउनलोड कर एडमिशन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

Round 2 में सीट आवंटित होने के बाद एडमिशन लेना अनिवार्य होगा। यदि उम्मीदवार सीट मिलने के बावजूद एडमिशन नहीं लेता है तो उसकी पूरी सिक्योरिटी राशि जब्त हो जाएगी।

ऐसे उम्मीदवार तीसरे राउंड में तभी हिस्सा ले सकेंगे, जब वे निर्धारित सिक्योरिटी राशि दोबारा जमा करेंगे। यही नियम उन उम्मीदवारों पर भी लागू होगा जिन्होंने Round 1 में एडमिशन लिया था, लेकिन Round 2 में सीट अपग्रेड होने के बाद नई सीट पर एडमिशन नहीं लिया।

सरकारी और निजी कॉलेज के लिए अलग रिपोर्टिंग नियम
Round 2 में सीट मिलने के बाद रिपोर्टिंग की प्रक्रिया कॉलेज के प्रकार के अनुसार अलग होगी। सरकारी मेडिकल/डेंटल कॉलेज, संस्थान या यूनिवर्सिटी में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को एडमिशन पूरा करने के लिए सीधे संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। वहीं प्राइवेट मेडिकल या डेंटल कॉलेज में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित नोडल सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा।

प्राइवेट संस्थानों में एडमिशन लेने वाले उम्मीदवारों को नोडल सेंटर पर सरकार द्वारा निर्धारित ट्यूशन फीस के लिए CTS बैंक ड्राफ्ट भी जमा करना होगा। ड्राफ्ट “Director General Medical Education & Training, U.P. (Payable at Lucknow)” के पक्ष में बनाया जाना होगा। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फीस जमा नहीं करने पर एडमिशन रद्द किया जा सकता है।

मेडिकल जांच भी जरूरी
Round 2 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को एडमिशन के लिए मेडिकल एग्जामिनेशन भी कराना होगा। यह जांच संबंधित मेडिकल या डेंटल कॉलेज अथवा निर्धारित नोडल सेंटर पर गठित मेडिकल बोर्ड द्वारा की जाएगी।

इसलिए उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग के समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने चाहिए और अपने अलॉटेड संस्थान के निर्देशों का पालन करना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा के नाम 5 बड़े रिकॉर्ड...पावरप्ले में कत्लेआम से लेकर 30 गेंदों के शतक तक, बदल दी टी20 क्रिकेट की परिभाषा

Abhishek Sharma 5 big records: भारतीय टी20 क्रिकेट हमेशा से अपने विस्फोटक बल्लेबाजों के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में आंकड़े जिस तेजी से बदले हैं, उसने सीमित ओवरों के खेल की परिभाषा ही बदल दी है. युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने इंटरनेशनल स्टेज पर आते ही रिकॉर्ड्स की ऐसी झड़ी लगाई है, जिसने दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है. पावरप्ले का अधिकतम इस्तेमाल करने से लेकर सबसे तेज शतक जड़ने तक, भारतीय क्रिकेट में एक नया पावर-हिटिंग दौर शुरू हो चुका है. अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 5 बड़े रिकॉर्ड बनाए. Thu, 17 Sep 2026 21:08:43 +0530

  Videos
See all

कानपुर विनित मिनोचा हत्याकांड में बड़ा खुलासा | #Kanpur #UPnews #Crimenews #Shorts #Aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T16:43:41+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap: क्या America ने Houthi Rebels के साथ Secret Deal की? | Saudi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T16:43:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers