Responsive Scrollable Menu

पाली में महापौर की कुर्सी पर किसका कब्जा? कांग्रेस-BJP की नजर निर्दलीयों पर, तेज हुई जोड़तोड़

Pali Nagar Nigam Result 2026: पाली नगर निगम चुनाव की तस्वीर 65 वार्डों के परिणाम आने के बाद बिल्कुल साफ हो चुकी है, लेकिन सत्ता की जंग अब और ज्यादा दिलचस्प मोड़ पर आ पहुंची है. चुनावी नतीजों में 29 सीटें जीतकर कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई है, वहीं भारतीय जनता पार्टी को 21 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा है. हालांकि, असली सरप्राइज 15 निर्दलीय उम्मीदवारों ने दिया है, जिन्होंने जीत दर्ज कर दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों की नींद उड़ा दी है. तस्वीर साफ है कि आंकड़े भले ही कांग्रेस के पक्ष में झुकते दिख रहे हों, लेकिन बहुमत की दहलीज लांघना उसके लिए इतना आसान नहीं रहने वाला. 65 सीटों वाली पाली नगर निगम में बोर्ड बनाने और अपना महापौर बैठाने के लिए मैजिक नंबर 33 का है. कांग्रेस इस जादुई आंकड़े से महज 4 कदम दूर खड़ी है। ऐसे में 15 निर्दलीय पार्षद अब सत्ता का फैसला करने वाले असली 'किंगमेकर' की भूमिका में आ गए हैं.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: गोवा के बिर्च बाय रोमियो लेन अग्निकांड मामले के आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर

बागी बिगाड़ेंगे या बनाएंगे खेल?

बीजेपी भले ही 21 सीटों के साथ कांग्रेस से पीछे छूट गई हो, लेकिन पर्दे के पीछे से समीकरण बदलने का मौका उसके पास अब भी बचा हुआ है. चुनाव से ठीक पहले टिकट न मिलने के कारण बगावत करके मैदान में उतरे बीजेपी के बागी अब निर्दलीय के रूप में जीतकर आए हैं। बीजेपी की नजर इन्हीं पुराने चेहरों पर टिकी है. अगर निर्दलीयों का बड़ा गुट बीजेपी के पाले में चला जाता है, तो सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद कांग्रेस के हाथ से पाली का तख्त फिसल सकता है. दूसरी तरफ, कांग्रेस को अपना बोर्ड बनाने के लिए सिर्फ चार निर्दलीयों का साथ चाहिए, जिसके लिए दोनों ही खेमों में बाड़ाबंदी और जोड़-तोड़ की सियासत तेज हो गई है.

महिला महापौर की कुर्सी पर किसकी दावेदारी मजबूत?

रोमांच सिर्फ बोर्ड गठन तक सीमित नहीं है, क्योंकि इस बार पाली नगर निगम की कमान एक महिला महापौर के हाथ में रहने वाली है. नतीजों के बाद अब दोनों ही दलों में महापौर पद के दावेदारों के नाम पर मंथन शुरू हो चुका है. बीजेपी की तरफ से वार्ड 33 की नमिता बुबकिया, वार्ड 23 की खुशबू लोढ़ा और वार्ड 1 की शारदा बोहरा रेस में सबसे आगे चल रही हैं. वहीं, सबसे बड़े दल कांग्रेस के खेमे से वार्ड 38 की राजबाला हिंगड, वार्ड 34 की सुमित्रा जैन और वार्ड 11 की लीला चौधरी के नाम की सबसे ज्यादा चर्चा है. सियासत का ऊंट किस करवट बैठेगा, इसका जवाब सिर्फ इस बात पर टिका है कि 15 निर्दलीय पार्षद किसके पाले में जाकर खड़े होते हैं. फिलहाल पाली की राजनीति में सवाल यह नहीं बचा कि जीत किसकी हुई, बल्कि सवाल यह है कि शह और मात के इस खेल में निर्दलीयों का रुख किसे सत्ता के शिखर पर पहुंचाएगा.  

ये भी पढ़ें: Rajasthan Nikay Chunav Result 2026 LIVE: राजस्थान निकाय चुनाव में बड़ा उलटफेर, टोंक में सचिन पायलट का दबदबा, वसुंधरा के गढ़ में BJP को झटका

Continue reading on the app

टीम इंडिया में इस खिलाड़ी का होगा बड़ा प्रमोशन, वनडे सीरीज में मिलेगा शानदार प्रदर्शन का इनाम

IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच इसी महीने यानी सितंबर में वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. इन दोनों टीमों के बीच 27 सितंबर से लेकर 3 अक्टूबर तक तीन मुकाबले खेले जाने वाले हैं. भारत में आयोजित होने वाली इस सीरीज में शुभमन गिल टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. ये सीरीज भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिहाज से एक अहम साबित होने वाली है. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ी भी नजर आने वाला है.

इसके साथ ही तमाम रिपोर्ट्स के अनुसार इसी सीरीज में उन खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है, जो वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का हिस्सा रह सकते हैं. वहीं कुछ अनुभवी प्लेयर्स को भी फिर से खुद को साबित कर वनडे वर्ल्ड कप में जगह बनाने का मौका मिला सकता है. इसमें भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे नाम शामिल हैं.

इस खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा तोहफा

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान जल्दी होने की उम्मीद है. इसी हफ्ते में वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड आ सकता है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को बड़ा तोहफा मिल सकता है. भारत के वनडे स्क्वाड में राहुल को प्रमोशन भी मिल सकता है. 

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल राहुल को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया जा सकता है. केएल राहुल टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट में उपकप्तान हैं, लेकिन वनडे में टीम की उपकप्तान श्रेयस अय्यर करते हैं. 

अब जब श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा लेने के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज मिस करेंगे, तो टीम में उनकी जगह यानी उपकप्तानी की पोजीशन भी खाली हो जाएगी. ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में केएल राहुल टीम इंडिया के उकप्तान बनाए जा सकते हैं. राहुल शुभमन गिल के डिप्टी होंगे.

कब और कहां खेले जाएंगे सभी तीन मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला मैच 27 सितंबर को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में होगा. वहीं दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जाएगा. इसके बाद तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मोहाली, पंजाब में खेला जाएगा. इन तीनों मैचों की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे से होगी, वहीं इनका टॉस 1:30 बजे से होगा. 

किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

भारतीय क्रिकेट टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए रुतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. श्रेयस अय्यर टीम से बाहर होंगे, तो नंबर-4 की पोजीशन खाली हो जाएगा. ऐसे में अय्यर की अनुपस्थिति में गायकवाड़ को टीम इंडिया के दल में मौका मिल सकता है. वो भारत के लिए वेस्टइंडीज सीरीज में नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

इनके अलावा इस सीरीज में यशस्वी जायसवाल को भी मौका दिया जा सकता है. उन्होंने वनडे क्रिकेट में मौका मिलेने पर अक्सर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. बॉलिंग में इस सीरीज में गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और यश दुबे जैसे गेंदबाजों को भी मौका दिया जा सकता है. वहीं भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव की टीम से छुट्टी हो सकती है. टीम में कुलदीप को रखा जाता है लेकिन उन्हें प्लेइंग-11 में मौका कम ही दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें : मुश्किल में फंसा मोहम्मद शमी का परिवार, क्रिकेटर के भाइयों के खिलाफ दर्ज हुई FIR, लगे गंभीर आरोप

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा ने बनाया ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया ये कारनामा

Abhishek Sharma world record: अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में अभिषेक शर्मा ने 22 गेंदों में फिफ्टी जड़ दी. यह टी20 इंटरनेशनल में 12वां मौका रहा, जब अभिषेक ने अर्धशतक पूरा करने के लिए 25 या इससे कम गेंदें लीं. टी20 इंटरनेशनल मैच में किसी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा बार ये कारनामा करने का एक रिकॉर्ड है. Mon, 14 Sep 2026 18:56:04 +0530

  Videos
See all

Garjana: दुनिया के मंच पर भारत का स्वाद, कांग्रेस करे फसाद ? | Rahul Gandhi | Brics Dinner Row #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T14:44:01+00:00

Chakraview I Sumit Awasthi | नगर निकाय चुनाव: CM भजनलाल के निजी वार्ड में किसने मारी बाजी? #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T14:47:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers