Responsive Scrollable Menu

ग्वालियर में सरकारी जमीन पर बेख़ौफ़ अवैध निर्माण, शिकायत के बाद भी नगर निगम अधिकारी मौन, कार्यशैली पर उठे सवाल

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करने वालों के खिलाफ शासन प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसी कार्रवाई से बेख़ौफ़ होकर अवैध निर्माण कर रहे हैं, ऐसी ही एक शिकायत ग्वालियर में रहने वाले एक भूतपूर्व सैनिक ने की है, नगर निगम अधिकारियों को तीन महीने पहले की गई शिकायत के बाद भी अधिकारियों ने अभी तक कोई  एक्शन नहीं लिया उधर अवैध निर्माण कार्य लगातार जारी है।

ग्वालियर नगर निगम वार्ड क्रमांक 21 के इन्द्रमणि नगर में रहने वाले भूतपूर्व सैनिक सुरेश कुमार ने 9 जून 2026 को नगर निगम के क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय में एक शिकायती आवेदन दिया जिसमें उन्होंने उनके मकान क्रमांक 145 के सामने रहने वाले एक परिवार पर 30 फीट चौड़ी शासकीय सड़क पर अतिक्रमण करने के आरोप लगाये थे।

सरकारी सड़क अवैध रूप से लैट्रिन बाथरूम निर्माण का आरोप 

सुरेश कुमार ने अपने आवेदन में कहा कि अतिक्रमण करने वाले परिवार ने सरकारी सड़क को घेर कर वहां अवैध रूप से लैट्रिन बाथरूम बना लिया है और अब सड़क पर मंदिर का निर्माण करने की प्लानिंग चल रही है, जून में दिए आवेदन को उन्होंने नियमानुसार आवक भी कराया फिर जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने 16 जुलाई को फिर आवेदन दिया, ये आवेदन उन्होंने निगम कमिश्नर की जनसुनवाई में दिया और इसका भी आवक कराया।

निगम अफसरों से कई बार मिल चुके शिकायतकर्ता भूतपूर्व सैनिक 

सुरेश कुमार के भाई सुरेंद्र सिंह ने एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ को शिकायती आवेदन उपलब्ध कराने के बाद कहा कि निगम के अधिकारियों से उनके बड़े भाई सुरेश कुमार कई बार मिल चुके है, अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए निवेदन कर चुके लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही उल्टा अवैध निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

क्षेत्रीय अधिकारी ने अवैध निर्माण हटाने का दिया भरोसा 

एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने वार्ड  क्रमांक 21 के क्षेत्रीय अधिकारी सौरभ चौधरी से जब इस अवैध निर्माण की शिकायत पर सवाल किया तो उन्होंने कहा मैं इस क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही आया हूँ लेकिन मेरे संज्ञान में ये मामला है, भूतपूर्व सैनिक सुरेश कुमार मुझसे मिले भी थे, हमें दूसरे पक्ष से निर्माण के सम्बन्ध में जरूरी दस्तावेज मांगे हैं, मैं खुद निरीक्षण करने जाऊंगा और यदि अवैध निर्माण होगा तो उसे हटाया जायेगा, उन्होंने कहा शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि शासकीय संपत्ति पर अतिक्रमण किसी हालत में स्वीकार नहीं किया जायेगा, हम जरुर एक्शन लेंगे।

ये भी अजीब बात है कि एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज समझते हुए एक भूतपूर्व सैनिक शासकीय संपत्ति पर अवैध निर्माण की शिकायत नगर निगम कमिश्नर को कर रहा है उसके बाद भी नगर निगम के अधिकारी 3 महीने तक कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे जबकि ये मूलतः उनका ही काम है,  बहरहाल अब देखना होगा कि क्षेत्रीय अधिकारी इसपर क्या एक्शन लेते हैं?

Continue reading on the app

Rajasthan Nikay Chunav Result: राजस्थान निकाय चुनाव में लहराया भगवा! नगर निगम में BJP 38 सीटों पर आगे, जानिए क्या है कांग्रेस का हाल

Rajasthan Nagar Nigam Result 2026: राजस्थान की राजधानी जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए वोटों की गिनती चल रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) शुरुआती बढ़त बनाए हुए है। जबकि कांग्रेस भी बीजेपी को कई सीटों पर टक्कर दे रही है। फिलहाल वोटिंग की मतगणना जारी है

Continue reading on the app

  Sports

वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से बाहर हुए तो कौन लेगा जगह? कुलदीप समेत रेस में 3 नाम

Varun Chakravarthy ruled out: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बीच वरुण चक्रवर्ती की चोट ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. साइड स्ट्रेन के कारण वह सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं और एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी सवाल खड़ा हो गया है. ऐसे में आइए उन तीन नामों के बारे में जानते हैं जो वरुण चक्रवर्ती के टूर्नामेंट से बाहर होने की स्थिति में टीम में आने की रेस में शामिल हैं. Mon, 14 Sep 2026 22:59:32 +0530

  Videos
See all

Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha: BRICS डिनर में वेज मेन्यू पर घमासान #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T18:09:24+00:00

Gurugram Accident : महिला बाइक राइडर को मारने वाला कौन ? Women Bike Rider Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T18:17:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers