Withdrawal of Southwest Monsoon: एक ओर जहां गुजरात समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का दौर चल रहा है, वहीं दूसरी तरफ मानसून की विदाई को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आ गई है। IMD ने सोमवार को बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
Delhi Power Cut 15 Sept 2026: दिल्ली के कई इलाकों में कल यानी मंगलवार, 15 सितंबर को बिजली कटौती रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, यह शटडाउन ग्रिड को अपग्रेड करने और मानसून के दौरान जरूरी मेंटेनेंस के लिए किया जा रहा है।
india vs afghanistan t20 series: भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ जारी T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वरुण को साइड स्ट्रेन की चोट लगी है। इस चोट के कारण उनका आगामी एशियन गेम्स में खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा है।
वरुण हाल ही में हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरे थे। उन्हें जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान यह चोट लगी थी। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने वापसी की और शानदार गेंदबाजी भी की थी। भारत ने यह मुकाबला आसानी से जीता था। वरुण ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।
हालांकि, अब उनकी परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। BCCI के एक सूत्र ने बताया कि यह नई चोट है। MRI स्कैन में साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई है और इसी वजह से वरुण पूरी T20 सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे। सूत्र के मुताबिक, एशियन गेम्स के लिए भी उनकी उपलब्धता मुश्किल नजर आ रही है। वरुण की नई चोट ने Centre of Excellence में खिलाड़ियों की Injury Management को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के दिनों में कई भारतीय खिलाड़ी चोट से जूझते रहे हैं और अब वरुण भी इस सूची में शामिल हो गए हैं।
एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है। ऐसे में वरुण के पास फिट होने के लिए ज्यादा समय नहीं है। भारत को जापान में 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक T20 मुकाबला भी खेलना है। इसके बाद भारतीय टीम 28 सितंबर से निस्शिन में अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत करेगी।
टीम इंडिया की टेंशन... चोट की समस्या सिर्फ वरुण तक सीमित नहीं है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी समय पर फिट नहीं हो सके। वह अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए शुरुआती टीम में शामिल थे, लेकिन फिटनेस हासिल नहीं कर पाए। उनकी जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया। इससे पहले जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर भी चोट के बाद वापसी कर चुके हैं। लगातार चोटों के बीच वरुण चक्रवर्ती का नया झटका भारतीय टीम के लिए चिंता बढ़ाने वाला है।