Responsive Scrollable Menu

दिशा सालियान की मौत पर CBI ने FIR दर्ज की:पहले 2 जांच में हादसा बताया गया; एक्टर सुशांत की मैनेजर थीं दिशा

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को FIR दर्ज की है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिशा के पिता की याचिका पर CBI जांच के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा था कि छह साल तक FIR दर्ज नहीं करना और मामले को सिर्फ हादसे के रूप में देखना कई सवाल खड़े करता है। मुंबई पुलिस ने दो बार जांच की थी और दिशा की मौत को हादसा बताया था। दिशा की मौत 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिरने से हुई थी। घटना के छह दिन बाद, 14 जून 2020 को सुशांत सिंह भी मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। दिशा केस की शुरुआती जांच करीब तीन महीने में बंद कर दी गई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावे सामने आने के बाद 2023 में इसे दोबारा खोला गया और SIT बनाई गई। तब से जांच जारी है। पिता का आरोप- केस को दबाने की कोशिश की गई दिशा के पिता सतीश सालियान का आरोप है कि दिशा के साथ गैंगरेप और हत्या हुई और मामले को दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने आदित्य ठाकरे समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR की मांग की थी। उन्होंने कहा- मैं 6 साल से इसका इंतजार कर रहा था। खुश होने की कोई वजह नहीं है। मैंने अपनी बेटी को खोया है। आज मुझे राहत महसूस हो रही है। मैंने हाथ जोड़कर जज के प्रति आभार जताया। वकील ने कहा था- आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली पर FIR होगी सतीश सालियान के वकील निलेश ओझा ने कहा था कि जिन लोगों के खिलाफ जांच में सबूत मिलेगा, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ सबूत नहीं मिलता है तो उसे आरोपी नहीं बनाया जाएगा। अगर CBI की रिपोर्ट नकारात्मक आती है, तो परिवार को उस पर आपत्ति जताने और प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल करने का अधिकार रहेगा। ओझा के मुताबिक, FIR में आदित्य ठाकरे, सूरज पंचोली, डीनो मोरिया, आदित्य ठाकरे के बॉडीगार्ड, रिया चक्रवर्ती, परमबीर सिंह, उद्धव ठाकरे, सचिन वाजे और पिछली SIT के उन सदस्यों के नाम भी आरोपी के तौर पर दिए गए हैं, जिन पर मामले को दबाने का आरोप है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर, हाथ और छाती पर चोटों का जिक्र था कोर्ट को बताया गया कि दिशा का पोस्टमॉर्टम एक डॉक्टर ने किया था, जबकि दिशानिर्देशों के मुताबिक दो डॉक्टर होने चाहिए थे। रिपोर्ट में सिर, हाथ, पैर और छाती पर चोटों का जिक्र था। वहीं, पुलिस ने कहा कि रेप या यौन हमले के सबूत नहीं मिले और गवाहों व फॉरेंसिक जांच के आधार पर दिशा के खुद इमारत से छलांग लगाने की बात सामने आई थी। 2025 के हलफनामे में भी पुलिस ने इसे आत्महत्या बताते हुए साजिश से इनकार किया था। पुलिस का पुराना दावा- आत्महत्या की थी मुंबई पुलिस ने अक्टूबर 2020 में दिशा की मौत को आत्महत्या मानकर जांच बंद कर दी थी। बाद में 2025 में हाईकोर्ट में दाखिल हलफनामे में भी पुलिस ने कहा कि जांच में किसी तरह की साजिश नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक, दिशा तनाव में थीं, घटना से पहले शराब के नशे में थीं और उनके मंगेतर ने भी किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया था। 2023 में बनाई गई SIT के निष्कर्ष भी शुरुआती जांच से मेल खाते बताए गए थे। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ‘मुझे नहीं लगता कि वो सुसाइड था’, एक्टर शिशिर शर्मा बोले- सुशांत सिंह राजपूत ऐसे इंसान नहीं थे जो आत्महत्या जैसा कदम उठाएं फिल्म ‘छिछोरे’ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर चुके एक्टर शिशिर शर्मा ने उनकी मौत को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि सुशांत ने सुसाइड किया है। शिशिर शर्मा ने बताया कि उनकी और सुशांत की पहचान टीवी के दिनों से थी। जब वह ‘यहां मैं घर घर खेली’ में काम कर रहे थे और सुशांत ‘पवित्र रिश्ता’ में थे, तब दोनों पास में शूटिंग करते थे और लंच ब्रेक में साथ खाना खाते थे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

बंगाल में गर्लफ्रेंड का शव लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार:बोरी में भरकर बाइक पर बांधा था, खून के धब्बे दिखे; गला काटकर हत्या की आशंका

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में 19 साल की युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने उसके बॉयफ्रेंड अमित कुमार महतो को शव के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने युवती की हत्या कर शव बोरी में भर दिया। फिर बाइक के पीछे बांधकर उसे पहाड़ी इलाके में ठिकाने लगाने जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बोरी पर खून के निशान दिखे, जिसके बाद युवक पर शक हुआ। बोरी खोलने पर अंदर युवती की खून से लथपथ लाश मिली। शनिवार दोपहर से लापता थी युवती युवती नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और पुरुलिया शहर के एक हॉस्टल में रहती थी। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे वह कोचिंग के लिए मेस से निकली थी। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। युवती हर शाम अपनी मां से फोन पर बात करती थी। उस दिन फोन नहीं आने पर मां को चिंता हुई। परिवार ने उसे फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद उन्होंने हॉस्टल मालिक से संपर्क किया और तलाश शुरू की। परिवार ने पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई। मोबाइल फोन के चार्जर से बंधी हुई थी लाथ शनिवार रात बलरामपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग के कार्यालय के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर बोरी लेकर जा रहे अमित कुमार महतो पर पुलिस को शक हुआ। तलाशी के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। युवती के पिता के मुताबिक, शव वाली बोरी मोबाइल फोन के चार्जर से बंधी हुई थी। गला काटकर हत्या के बाद शव बोरी में रखा पुलिस के शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आरोपी युवती को किसी सुनसान जगह पर ले गया था। वहां उसका गला काटकर हत्या करने के बाद शव को बोरी में रखा गया। इसके बाद आरोपी शव को अयोध्या पहाड़ियों की ओर ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है। शक था कि किसी और से संबंध है स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, अमित और युवती लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। दोनों एक ही कोचिंग संस्थान में पढ़ते थे। हाल ही में आरोपी को शक हुआ कि युवती का किसी दूसरे युवक के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। परिवार ने रेप का भी लगाया आरोप युवती के पिता ने दावा किया कि अस्पताल से परिवार को जानकारी मिली कि हत्या से पहले युवती के साथ रेप किया गया था। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी। युवती के पिता ने बताया कि वे आरोपी को नहीं जानते थे। परिवार ने मामले में कड़ी कार्रवाई और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है। --------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप:धर्म परिवर्तन की कोशिश भी हुई, VIDEO में रोते हुए बोली- मुझे छोड़ दो नागपुर में भारतीय वायुसेना के एक अफसर की 24 साल की पत्नी से रेप, ब्लैकमेलिंग और जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि मामले का मुख्य आरोपी अयाज ताज मदारे पीड़ित के साथ स्कूल में एक ही क्लास में पढ़ता था। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Umpires Match Fees: BCCI ने अंपायरों की मैच फीस दोगुनी की, अब एक मुकाबले में मिलेगा इतना पैसा

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने घरेलू अंपायरों की मैच फीस दोगुनी कर दी है. जानिए अब भारतीय अंपायरों को कितना पैसा मिलेगा? Thu, 17 Sep 2026 18:56:51 +0530

  Videos
See all

क्या अपनी लोकप्रियता के सहारे एएफडी को रोक सकेंगी श्वेजिष [Who is Manuela Schwesig] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:09:33+00:00

डॉ सुरेश चव्हाणके जी के आवास प्रांगण में गजानन जी के दर्शन करने पहुँचे भाजपा नेता शाहनवाज़ हुसैन #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:08:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers