Responsive Scrollable Menu

Mumbai's Richest Ganpati Pandal: न लालबागचा राजा, न सिद्धिविनायक, ये हैं पूरे मुंबई का सबसे अमीर गणपति पंडाल

Mumbai's Richest Ganpati Pandal: आज से गणेश चतुर्थी का पर्व शुरू हो गया है. यह हिंदू धर्म का एक बड़ा त्योहार है लेकिन इस महाराष्ट्र में इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. मुंबई में गणेशोत्सव का जिक्र होता है तो लालबागचा राजा और सिद्धिविनायक का नाम सबसे पहले आता है. लेकिन एक और गणपति पंडाल है जिनके दरबार में आस्था के साथ-साथ लक्ष्मी भी लोगों को हैरान कर देती है. जी हां, इस गणपति पंडाल को मुंबई का सबसे अमीर पंडाल कहा जाता है. यहां के बप्पा को भी सबसे अमीर बप्पा कहते हैं. इस मशहूर पंडाल में NRI से लेकर कई अमीर घराने चंदा देते हैं. दरअसल, किंग्स सर्कल स्थित जीएसबी सेवा मंडल के गणपति जी को सबसे अमीर कहा जाता है. 

66 किलो गोल्ड और 335 किलो चांदी

इस वर्ष GSB सेवा मंडल के बप्पा को 66 किलो सोने और 335 किलो चांदी के आभूषणों से सजाया गया है. जबकि उनकी सुरक्षा के लिए 703.27 करोड़ रुपए का बीमा करवाया गया हैं. इस पंडाल में गणेशोत्सव पांच दिनों तक चलता है. इसमें देश ही नहीं विदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्त और सेवादार आते हैं.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

72वां गणेशोत्सव मना रहा GSB मंडल

GSB सेवा मंडल इस वर्ष अपना 72वां गणेशोत्सव मना रहा है. इस पंडाल के गणपति का भव्य अंदाज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है. बप्पा की प्रतिमा पर 66 किलो सोने तो वहीं चांदी भी कई किलो में सजाई गई है. ये भी एक बड़ी वजह है कि हर साल लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं. इस मंडल ने गणपति जी की सुरक्षा के लिए 703.27 करोड़ रुपये का बीमा कवर भी लिया है. इस बीमे में सिर्फ गणेश जी की मूर्ति और आभूषण नहीं बल्कि दर्शन करने के लिए आने वाले भक्तों, स्वयंसेवकों और आयोजन को भी शामिल किया गया है. इसे मुंबई के भव्य गणपति आयोजनों में सबसे बड़े बीमा कवरेज में से एक माना जाता है.

विदेश से आते हैं NRI सेवक

बता दें कि इस पंडाल में गणेश जी सिर्फ पांच दिनों के लिए विराजते हैं. मगर उनकी सेवा करने के लिए देश नहीं बल्कि विदेश से भी भक्त आते हैं. मुंबई के इस पंडाल का पूरा आयोजन स्वयंसेवकों द्वारा ही चलाया जाता है. GSB मंडल के अनुसार, गणेशोत्सव के दौरान इस पंडाल में करीब 1 लाख से ज्यादा विशेष पूजा-अनुष्ठानों के आयोजन होते हैं. यहां तुलादान की परंपरा भी होती है. जिस भक्त की मन्नत पूरी होती है, वह अपने वजन के बराबर दान करता है. इसके साथ ही पांच दिन के पंडाल में 1 लाख से ज्यादा भक्तों को भोजन भी करवाया जाता है. इसलिए, इस पंडाल को सिर्फ भक्त या पूजा तक सीमित नहीं रखा जाता बल्कि सेवा और दान का मुख्य केंद्र भी माना जाता है.

आखिर कैसे बप्पा को 66 किलो सोना मिला?

इस मंडल के गणपति जी के पास 66 किलो सोना है. यह कोई एक दिन की बात या किसी एक भक्त द्वारा न्यौछावर देन नहीं है. GSB सेवा मंडल का यह संग्रह पिछले सात दशकों से धीरे-धीरे पूरा तैयार हुआ है. वर्ष 1950 के दशक में शुरू हुए गणेशोत्सव के दौरान भक्तों ने मन्नत पूरी होने पर सोने के सिक्के, कंगन, चेन, हार जैसे कई अन्य आभूषण बप्पा के चरणों में अर्पित किए थे. समय के साथ-साथ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गौड़ सरस्वत समुदाय और अन्य लोग इस परंपरा से जुड़ते गए.  इसके नतीजा है कि हर साल भक्तों ने बढ़-चढ़कर दान दिया. इस चढ़ावे ने GSB मंडल को सबसे अमीर पंडाल में शामिल कर दिया.

ये भी पढ़ें- Ganesh Ji Aarti Lyrics: श्री गणेश आरती से अलग है महाराष्ट्र की 'गणपतीची आरती', पढ़ें दोनो के लिरिक्स हिंदी में

Continue reading on the app

बप्पा के रंग में रंगा करीना का परिवार, जेह और सैफ अली खान ने बनाए इको-फ्रेंडली गणपति

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड के गलियारों में भी गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। सोमवार को अभिनेत्री करीना कपूर खान ने गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन की एक झलक फैंस के साथ शेयर की।

Continue reading on the app

  Sports

Delhi Capitals IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के पास 'त्रिमूर्ति' की शक्ति, 755 विकेट लेने वाला गेंदबाज टीम से जुड़ा

Delhi Capitals: IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स का कोचिंग स्टाफ बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ सकता है। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास और भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा टीम के गेंदबाजी कोच बनने जा रहे हैं। दोनों पहली बार IPL में कोच की भूमिका निभाएंगे। इनके साथ पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली हेड कोच और भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने अभी इन नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

चामिंडा वास श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने टेस्ट में 355 और वनडे में 400 विकेट लिए हैं। वास IPL के शुरुआती तीन सीजन यानी 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल चुके हैं। 52 साल के वास का कोचिंग अनुभव मुख्य रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट में रहा है। वह श्रीलंका की पुरुष टीम के साथ अलग-अलग दौर में कोचिंग कर चुके हैं।

वास ने न्यूजीलैंड की टीम के साथ कंसल्टेंट के तौर पर भी काम किया है और 2016 वर्ल्ड टी20 के दौरान आयरलैंड से जुड़े थे। श्रीलंका क्रिकेट में उन्होंने फास्ट बॉलिंग कंसल्टेंट और अकादमी मेंटर के तौर पर युवा गेंदबाजों को तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाई है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वह 2024 Zim Afro T10 में NYS Lagos और LPL 2026 में Kandy Royals के हेड कोच रह चुके हैं।

वहीं अमित मिश्रा का IPL करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला। 42 वर्षीय मिश्रा ने 2024 में अपना आखिरी IPL मैच खेला और सितंबर 2025 में संन्यास ले लिया।

मिश्रा ने IPL के पहले ही मैच में पांच विकेट लेकर धमाका किया था। वह टूर्नामेंट में तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उन्होंने IPL में 162 मैचों में 174 विकेट लिए हैं और 7.37 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। 2022 को छोड़ दें तो वह 2008 से 2024 तक हर सीजन IPL में खेले।

वास और मिश्रा ने अपनी नई भूमिका में काम शुरू भी कर दिया है। दोनों फिलहाल दिल्ली में DC के अकादमी खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं।

कोचिंग स्टाफ में बदलाव DC के सह-मालिक GMR Sports और JSW Sports के बीच IPL 2024 के बाद हुए समझौते का हिस्सा है। इसके तहत दोनों मालिक बारी-बारी से दो साल तक फ्रेंचाइजी का संचालन करेंगे। 2025 और 2026 में GMR के कार्यकाल के दौरान वेणुगोपाल राव डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, हेमंग बदानी हेड कोच और मुनाफ पटेल गेंदबाजी कोच थे। अब अगले चक्र में दिल्ली का नया कोचिंग सेटअप नजर आएगा।

Mon, 14 Sep 2026 15:54:48 +0530

  Videos
See all

रथ पर सवार होकर निकले Bappa... ‘गणपति बप्पा मोरया’ से गूंजा Pune | Dagdu Sheth Ganpati #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:16:13+00:00

Gurgaon Hit And Run Case: गुरुग्राम में गुंडागर्दी, लेडी बाइकर को मारी टक्कर | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:17:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers