Responsive Scrollable Menu

गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ देश: मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में गूंजे बप्पा के जयकारे, दर्शन के लिए लगीं लंबी कतारे

गणेश चतुर्थी पर भक्तिमय हुआ देश: मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में गूंजे बप्पा के जयकारे, दर्शन के लिए लगीं लंबी कतारे

Continue reading on the app

एआई तभी सार्थक है जब वह मानवता की मदद करे और इंसानों के नियंत्रण में रहे: सत्य नडेला

नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेजी से विकास और उसके संभावित प्रभावों पर जारी वैश्विक बहस के बीच माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्य नडेला ने कहा है कि उन्नत एआई या तथाकथित सुपरइंटेलिजेंस का विकास तभी उचित है जब वह मानवता के हित में काम करे और उस पर मनुष्यों का नियंत्रण बना रहे।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने विचार साझा करते हुए नडेला ने कहा कि सुपरइंटेलिजेंस की दिशा में कोई भी प्रयास एक मूलभूत सिद्धांत पर आधारित होना चाहिए।

उन्होंने कहा, यदि हम जो एआई बना रहे हैं वह मानवता की मदद नहीं कर रहा है और मानव नियंत्रण में नहीं है, तो इसे आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि कंपनियों को अपने विशिष्ट ज्ञान और अनुभव पर नियंत्रण बनाए रखने में सक्षम होना चाहिए तथा ऐसे निरंतर सीखने वाले तंत्र विकसित करने चाहिए जो उन्हें किसी एक एआई प्रदाता पर पूरी तरह निर्भर न बना दें।

नडेला का यह बयान ऐसे समय आया है जब दुनिया की कई प्रमुख तकनीकी कंपनियों और एआई विशेषज्ञों ने अत्यधिक शक्तिशाली एआई मॉडलों के विकास की गति को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

उन्होंने कहा, एआई के लाभों को तेजी से दुनिया भर में फैलाया जाना चाहिए ताकि विभिन्न देशों, समुदायों और कंपनियों को इसका फायदा मिल सके। इसके लिए ऐसा एआई पारिस्थितिकी तंत्र आवश्यक है जिसमें ओपन-सोर्स और क्लोज्ड-सोर्स दोनों प्रकार के मॉडल एक साथ विकसित हो सकें और प्रतिस्पर्धी माहौल में आगे बढ़ सकें।

सत्य नडेला ने एआई विकास में विचारपूर्ण गति और गहन अनुसंधान का समर्थन करते हुए कहा कि तकनीक को उचित दिशा में बनाए रखने के लिए शुरुआत से ही उसके डिजाइन में सुरक्षा और सामंजस्य को शामिल करना जरूरी है। उन्होंने एआई प्रणालियों में एंबेडेड इवैल्यूएटर्स जैसे सुरक्षा उपायों और अन्य नियामकीय तंत्रों के विकास का भी समर्थन किया।

माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख ने यह भी कहा कि एआई की उन्नत क्षमताओं पर केवल कुछ चुनिंदा संस्थाओं का नियंत्रण नहीं होना चाहिए। इसके बजाय इस क्षेत्र में विभिन्न देशों, उद्योगों, शोध संस्थानों और शिक्षाविदों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए ताकि तकनीक का विकास अधिक संतुलित और जवाबदेह तरीके से हो सके।

उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट एआई क्षेत्र में व्यापक पहुंच और विकल्प, उद्यमों के लिए अपने मॉडल और सीखने की प्रक्रियाओं पर नियंत्रण, तथा अपनी एआई प्रणालियों के लिए एक स्पष्ट आचार संहिता (कोड ऑफ कंडक्ट) को प्राथमिकता दे रहा है।

गौरतलब है कि हाल के महीनों में कई प्रमुख तकनीकी नेताओं ने एआई विकास की रफ्तार पर चिंता जताई है। सैम ऑल्टमैन, डारियो अमोदेई और एलन मस्क जैसे नेताओं ने भी उन्नत एआई मॉडलों के विकास के प्रति अधिक सतर्क और संतुलित दृष्टिकोण अपनाने की वकालत की है।

इससे पहले सितंबर में एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने चेतावनी दी थी कि एआई की क्षमताओं में प्रगति, उसे समझने और नियंत्रित करने के प्रयासों से आगे निकल सकती है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Video: एशिया कप फाइनल जीतने के बाद मोहसिन नकवी के ट्रॉफी देने की जिद पर BCCI सेकेट्री का बयान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2026 एशिया कप जीतने के बावजूद ट्रॉफी लेने से इनकार किया. यह कदम पड़ोसी देश से बिगड़े संबंधों और राष्ट्रीय भावना के सम्मान में उठाया गया. टीम ने शानदार खेल दिखाया और श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब जीता. : एशिया कप फाइनल जीतने के बाद मोहसिन नकवी के ट्रॉफी देने की जिद पर BCCI सेकेट्री का बयान Mon, 14 Sep 2026 14:37:40 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Nikay Election 2026 Result: Bikaner में BJP से कांग्रेस आगे| Rajasthan Nikay Chunav Result #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T09:15:32+00:00

Mumbai: Orry ने paps के सामने flaunt किया Phone cover #orry #bollywood #latest #shorts #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T09:15:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers