Responsive Scrollable Menu

नायब तहसीलदार के पदों पर इस राज्य में निकली भर्ती, ये है शैक्षिक योग्यता; इस दिन शुरू होंगे आवेदन

 

MPESB Naib Tehsildar Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. दरअसल, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026  से शुरू होगी. अगर आप भी सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए ये शानदार मौका हो सकता है. आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें. उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार के पदों पर आवेदन?

मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार के पदों के लिए मध्य प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के ऐसे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 55 वर्ष से अधिक नहीं है. इन पदों के लिए उम्मीदवार का मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में लिपिक वर्गीय पद या पटवारी, राजस्व निरीक्षक के रूप में कम से कम 5 वर्षों से स्थायी या स्थानापन्न रूप में कार्यरत होना जरूरी है.

नायब तहसीलदार के पदों के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता?

मध्य प्रदेश में लिपिक सेवा संवर्ग (नायब तहसीलदार) के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है. यानी उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्याल या संस्थान से कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि या इंजीनियरिंग विषय के साथ स्नातक की परीक्षा पास की हो. 
वहीं पटवारी/राजस्व निरीक्षक संवर्ग (नायब तहसीलदार) के पदों के लिए भी उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है.

पदों की संख्या और विवरण

इस भर्ती के माध्यम से विभाग नायब तहसीलदार के कुल 73 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करेगा. इनमें लिपिक सेवा संवर्ग (नायब तहसीलदार) के पदों पर सामान्य वर्ग के 9, ओबीसी वर्ग के 17, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 3 पद, एससी के 5 और एसटी वर्ग के 12 पद शामिल हैं.
जबकि पटवारी/राजस्व निरीक्षक संवर्ग (नायब तहसीलदार) के लिए सामान्य वर्ग के 4, ओबीसी के 16, ईडब्ल्यूएस का एक, एससी के 3 और एसटी के 3 पद शामिल हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां

कब शुरू होंगे आवेदन- आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2026  से शुरू होगी.
आवेदन करने की अंतिम तारीख- उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन में संशोधन करने की अंतिम तिथि- उम्मीदवार 6 अक्टूबर 2026 तक आवेदन में संशोधन भी कर सकते हैं.
परीक्षा की तिथि- मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार के पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 नवंबर 2026 से शुरू होगा. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में कराया जाएगा. प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी.

कितना देना होगा आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी समेत सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 2060 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में अदा करने होंगे.

कितनी मिलेगी चयनित उम्मीदवारों को सैलरी

नायब तहसीलदार के पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 9300-34800+3600 के ग्रेड पे के हिसाब से प्रति माह वेतन मिलेगा. 

कैसे और कहां से कर सकते हैं आवेदन

मध्य प्रदेश में नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/e_default.html पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. यहां भर्ती वाले लिंक पर जाकर नायब तहसीलदार के पदों वाले लिंक पर क्लिक करें. मांगी गई सभी जानकारियां दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें. उसके फॉर्म को पूरा भरकर आवेदन शुल्क जमाकर फॉर्म को सबमिट कर दें.

 

Continue reading on the app

'हनुमान अंश' के डायरेक्टर की बड़ी घोषणा | कर दिया अगली फिल्म का ऐलान | जानिए किस पर बेस्ड होगी 'रामबोला'

'हनुमान अंश' के साथ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर इतिहास बनाने के बाद, राइटर-डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और महावीर जैन फिल्म्स ने अपनी अगली ग्रैंड फिल्म 'रामबोला' की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. यह फिल्म सनातन संस्कृति के सबसे महान संत और कवि गोस्वामी तुलसीदास के शानदार और इंस्पायरिंग जीवन को दिखाएगी. तुलसीदास जिन्होंने अपने भजनों, भक्ति गीतों और 'श्री रामचरितमानस' जैसी हमेशा रहने वाली रचनाओं से भारतीय समाज को बनाया, जन्म से ही 'रामबोला' निकनेम से जाने जाते थे. विशाल चतुर्वेदी द्वारा डायरेक्टेड और महावीर जैन द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म दर्शकों को सनातन की स्पिरिचुअल जड़ों से जोड़ेगी.

Continue reading on the app

  Sports

Video: एशिया कप 2026: पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, ट्रॉफी चोरी पर BCCI करे क्रिमिनल केस?

एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार ट्रॉफी जीती, लेकिन PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी पर ट्रॉफी चुराने का आरोप लगा है। उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़कर ट्रॉफी दी। क्या BCCI को इस 'चोरी' पर केस करना चाहिए? #AsiaCup2026 #CricketControversy Mon, 14 Sep 2026 18:55:34 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath: UP के वकीलों को CM योगी का खास संदेश | Lawyer | UP News | Public Meeting |Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T13:45:06+00:00

Goonj With Arpita Aarya: इंडिया को पाकिस्तान से क्रिकेट क्यों खेलना पड़ता है? #pcb #mohsinnaqvi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T13:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers