इजरायल में गाजा फिल्म ‘नाजा’ पर बवाल शुरू, मंत्री ने फिल्मी निर्माताओं की नागरिकता रद्द करने की दी धमकी
Gaza themed film Naja: गाजा में कार्रवाई पर बनी फिल्म को लेकर इजरायल में बवाल शुरू हो गया है. इजरायल के मंत्री ने फिल्म डायरेक्टर्स की नागरिकता रद्द करने तक की धमकी दे दी है. फिल्म ने हाल ही में वेनिस फिल्म महोत्सव में अवार्ड जीता था. तब से लगातार यह फिल्म चर्चा में बनी हुई है.
इजरायल के संस्कृति मंत्री मिकी जोहर ने गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाई पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘नाज़ा’ और उसके निर्माताओं की आलोचना की है. फिल्म को वेनिस फिल्म महोत्सव में सम्मान मिलने के बाद जोहर ने फिल्म बनाने वाले युवल अब्राहम और राहेल जोर की इजरायली नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू करने की धमकी दी है.
जोहर ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म को बेहद खराब बताया और वेनिस फिल्म महोत्सव में इसे मिली मान्यता पर हैरानी जताई. उन्होंने फिल्म निर्माताओं पर देश को नुकसान पहुंचाने और विदेशों में इजरायल विरोधी लोगों से समर्थन हासिल करने का आरोप लगाया. मंत्री ने दोनों के काम को देश के खिलाफ राजद्रोह जैसा बताया.
Israel’s Culture Minister Miki Zohar threatened to revoke the citizenship of filmmakers Yuval Abraham and Rachel Szor after their Gaza documentary NAZA won the Special Jury Prize at the Venice Film Festival.
— Clash Report (@clashreport) September 13, 2026
Zohar called the film “vile” and said it “constitutes treason.”
The… pic.twitter.com/uVEa3gTlh5
क्या है फिल्म में?
वेनिस फिल्म महोत्सव के अनुसार, 80 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री में गाजा में फिलिस्तीनियों को निशाना बनाने के लिए इजरायल द्वारा एआई आधारित तकनीक के इस्तेमाल के आरोपों को दिखाया गया है. फिल्म के प्रीमियर के बाद दर्शकों ने करीब 25 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं.
फिल्म में इजरायली सेना और खुफिया विभाग से जुड़े लोगों के इंटरव्यू भी शामिल हैं. इन लोगों ने अपनी पहचान छिपाकर बात की. उन्होंने ‘लैवेंडर’ नाम की एक एआई प्रणाली का जिक्र किया, जिसका इस्तेमाल कथित तौर पर गाजा में फोन कॉल और दूसरी जानकारी की निगरानी कर संभावित सैन्य लक्ष्यों की पहचान करने के लिए किया जाता था. फिल्म के निर्देशक युवल अब्राहम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह डॉक्यूमेंट्री पश्चिमी देशों की सरकारों को इजरायल पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने के लिए प्रेरित करेगी.
यह भी पढ़ें: हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब में तेज किए हमले, दक्षिणी हिस्से में बरसाई मिसाइलें; ईरानी मीडिया का दावा
वेनिस प्रीमियर में 25 मिनट तक बजीं तालियां
गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई और एआई के इस्तेमाल पर बनी इजरायली डॉक्यूमेंट्री ‘नाज़ा’ ने वेनिस फिल्म महोत्सव में जोरदार असर छोड़ा। 80 मिनट की फिल्म के प्रीमियर के बाद दर्शकों ने करीब 25 मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाईं। फिल्म का निर्देशन इजरायली फिल्म निर्माता युवल अब्राहम और राहेल ज़ोर ने किया है, जो 2025 में डॉक्यूमेंट्री ‘नो अदर लैंड’ के लिए ऑस्कर जीत चुके हैं।
3 साल की तैयारी के बाद बनी फिल्म
करीब तीन साल की जांच के बाद यह फिल्म तैयार की गई है. इसमें इजरायली सेना और खुफिया विभाग से जुड़े लोगों के बयान शामिल हैं. इन लोगों ने अपनी पहचान छिपाकर फिल्म निर्माताओं से बात की. उनकी आवाज और चेहरों को डिजिटल तरीके से बदल दिया गया और उन्हें रात के समय तेल अवीव की इमारतों की छतों पर फिल्माया गया.
फिल्म के निर्देशक युवल अब्राहम ने एएफपी से कहा कि फिल्म के जरिए सैनिकों और अधिकारियों को अपने किए काम के बारे में खुलकर बोलने का मौका दिया गया है. उन्होंने कहा कि उनका मकसद यह समझना था कि गाजा में लोगों को निशाना बनाने वाली सैन्य प्रणालियां किस तरह काम करती थीं.
क्या है टाइटल नाजा का मतलब?
फिल्म का नाम ‘नाजा’ हिब्रू भाषा के एक गुप्त शब्द से लिया गया है. इसका इस्तेमाल कथित तौर पर किसी हवाई हमले में मारे जा सकने वाले नागरिकों की अनुमानित संख्या बताने के लिए किया जाता है. फिल्म में इंटरव्यू देने वाले लोगों ने ‘लैवेंडर’ नाम की एक एआई प्रणाली का भी जिक्र किया है. उनके मुताबिक, यह सिस्टम गाजा में निगरानी किए जा रहे फोन कॉल, बातचीत और लोगों की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल करके संभावित हमले के लक्ष्यों की पहचान करता था.
यह भी पढ़ें: ईरान का होगा वेनेजुएला जैसा हाल? ट्रंप के बयान से मचा बवाल, अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया- कब खत्म होगा युद्ध
Stock Market: गणेश चतुर्थी के अवसर पर क्या बंद है शेयर बाजार? अब कब शुरू होगा कारोबार
Stock Market Today: गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज सोमवार, 14 सितंबर 2026 को भारतीय शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा. घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क बीएसई और एनएसई, दोनों पर इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी. इसके बाद बाजार मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को फिर से खुलेगा.
शेयर बाजार अवकाश सूची के अनुसार, 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी पर्व के चलते बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी. इस दौरान इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, एनडीएस-आरएसटी और ट्राई-पार्टी रेपो से जुड़े लेनदेन भी स्थगित रहेंगे.
हालांकि, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट (ईजीआर) सेगमेंट में आंशिक कारोबार होगा. इन बाजारों में सुबह का सत्र बंद रहेगा और शाम 5:00 बजे के बाद ट्रेडिंग फिर शुरू होगी. यानी कमोडिटी बाजार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगा.
सितंबर 2026 में शेयर बाजार के लिए केवल एक ही अवकाश निर्धारित है और वह 14 सितंबर (सोमवार) को गणेश चतुर्थी का अवकाश है.
गणेश चतुर्थी के बाद वर्ष 2026 में शेयर बाजार निम्नलिखित अवसरों पर बंद रहेंगे. इनमें 2 अक्टूबर (शुक्रवार) – महात्मा गांधी जयंती, 20 अक्टूबर (मंगलवार) – दशहरा, 10 नवंबर (मंगलवार) – दिवाली बलिप्रतिपदा, 24 नवंबर (मंगलवार) – प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव और 25 दिसंबर (शुक्रवार) – क्रिसमस शामिल है.
अवकाश से पहले समाप्त हुए सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार लगातार पांचवें सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुआ. निफ्टी 50 में 2 प्रतिशत से अधिक की कमजोरी दर्ज हुई और यह 23,398 पर बंद हुआ. वहीं सेंसेक्स करीब 2.27 प्रतिशत फिसलकर 74,781 पर बंद हुआ. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिकी 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड बाजार पर दबाव के प्रमुख कारण रहे.
इस वर्ष गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, इसलिए इसी समय गणेश स्थापना और पूजा को सबसे शुभ माना जाता है.
इस प्रकार निवेशकों को अब अगले कारोबारी सत्र के लिए 15 सितंबर (मंगलवार) तक इंतजार करना होगा, जबकि कमोडिटी बाजार में शाम के सत्र में सीमित कारोबार जारी रहेगा.
स्रोत- आईएएनएस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








