Responsive Scrollable Menu

Sandeshkhali में 2021 की चुनावी हिंसा में मारे गए BJP कार्यकर्ता का शव अदालत के आदेश पर निकला

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में 2021 में चुनाव बाद हुई हिंसा में कथित तौर पर मारे गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक कार्यकर्ता के कंकाल के अवशेष अदालत के आदेश पर पांच साल बाद कब्र से निकाले गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, 2021 के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के दिन झनझनिया गांव के निवासी आस्तिक चंद्र दास पर कथित तौर पर विजय जुलूस निकाल रहे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों ने हमला किया था।

उनके बेटे सुब्रत दास ने आरोप लगाया कि हमले में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें विशेष उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद उनकी घर पर ही मौत हो गई। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि उनके घर के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था और उन्हें शव को दफनाने के लिए मजबूर किया गया।

परिवार के मुताबिक, शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद परिवार ने एक नई शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अदालत ने शव को कब्र से निकालने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि रविवार को मजिस्ट्रेट और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में कंकाल के अवशेष कब्र से निकाले गए।

नाजाट थाने के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की गई और मौत के कारण का पता लगाने के लिए अवशेषों को पोस्टमार्टम तथा फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। परिवार ने जरूरत पड़ने पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से विस्तृत जांच कराने और मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि यह घटना 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर झेलनी पड़ी ज्यादतियों का प्रमाण है।

उस चुनाव में टीएमसी ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा, ‘‘टीएमसी के शासन में आतंक का माहौल था और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। हमें पता है कि न्याय होगा और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलेगी।’’ पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का एक गांव संदेशखाली 2024 में उस समय राष्ट्रीय सुर्खियों में आया था, जब बड़ी संख्या में महिलाओं ने स्थानीय टीएमसी नेता शाहजहां शेख पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किए थे।

Continue reading on the app

BRICS Summit का अनदेखा वीडियो वायरल, Modi-Xi-Putin की ‘चाय पर चर्चा’ से Pezeshkian के गले मिलने तक दिखे खास पल

BRICS Summit Unseen Video: नई दिल्ली के Bharat Mandapam में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का अनदेखा वीडियो सामने आया है। क्लिप में PM Modi, Xi Jinping और Vladimir Putin संग ‘चाय पर चर्चा’ दिखती है। PM Modi ने कहा, “प्रौद्योगिकी और महत्वपूर्ण खनिजों का सैन्यीकरण साझा प्रगति और समृद्धि को बाधित कर सकता है।”

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: भारत को पहला गोल्ड जिताने वाला खिलाड़ी गंगा नदी में क्यों कूद गया था?

एशियन गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल स्विमिंग में मिला था. ये पदक सचिन नाग ने जीता था. जानिए कौन था ये खिलाड़ी और क्यों उन्हें गंगा नदी में कूदना पड़ा था. Wed, 16 Sep 2026 19:06:21 +0530

  Videos
See all

Jhiram Ghati massacre case: झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को फांसी की सजा #nia #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T15:04:20+00:00

UPI Charges Controversy: 'देश में 100% UPI यूजर में से 96% इस कैटेगरी में हैं ही नहीं' #shorts #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T15:07:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers