Responsive Scrollable Menu

बारिश में लड़कियों ने किया शानदार डांस, नजारों ने जीता दिल, वीडियो वायरल!

Viral Video: बारिश के सुहाने मौसम में लड़कियों के शानदार डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में लड़कियां बारिश के बीच मस्ती भरे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.आसपास का खूबसूरत नजारा और उनका एनर्जेटिक डांस लोगों को खूब पसंद आ रहा है. यूजर्स वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @kanojia_sisters नाम से शेयर किया गया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो..

Continue reading on the app

घूमने गए थे कुकड़ीखापा जलप्रपात, बढ़ते पानी ने घेरा, चट्टान पर फंसे नागपुर के 4 युवकों का 4 घंटे बाद रेस्क्यू

छिंदवाड़ा: रविवार को मोहखेड़ क्षेत्र के कुकड़ीखापा जलप्रपात में अचानक अफरा-तफरी मच गई। तेज बारिश के बाद झरने का पानी बढ़ने से नीचे चट्टान पर बैठे नागपुर के चार युवक फंस गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण उन्हें वापस ऊपर जाने का रास्ता नहीं मिल पा रहा था।

सूचना मिलते ही मोहखेड़ और उमरानाला पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति को देखते हुए SDRF की टीम को बुलाया गया। तेज बहाव, फिसलन और मुश्किल रास्ते के बीच टीम ने करीब चार घंटे तक लगातार रेस्क्यू किया और चारों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

कुकड़ीखापा जलप्रपात में फोटो खिंचवाने पहुंचे थे युवक

बताया गया कि चारों झरने के नीचे करीब 150 फीट की गहराई में एक चट्टान पर बैठकर फोटो खिंचवा रहे थे। इसी दौरान दोपहर में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण कुछ ही देर में जलप्रपात का पानी तेजी से बढ़ने लगा। पानी का बहाव बढ़ने के बाद चट्टान के आसपास भी पानी जमा होने लगा। युवकों ने ऊपर लौटने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और फिसलन के कारण उनके लिए चट्टान से सुरक्षित तरीके से ऊपर आना मुश्किल हो गया।

पुलिस के बाद कुकड़ीखापा पहुंची SDRF टीम

युवकों के फंसने की सूचना मिलने के बाद मोहखेड़ और उमरानाला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जलप्रपात में पानी की स्थिति और युवकों के फंसे होने वाली जगह का जायजा लिया। हालात मुश्किल होने के कारण वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई और SDRF की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया।

चार घंटे चला रेस्क्यू

युवकों की लोकेशन जलप्रपात के नीचे करीब 150 फीट की गहराई में थी। SDRF जवानों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से चट्टान तक पहुंच बनाई। इसके बाद चारों युवकों को एक-एक करके सुरक्षित स्थान की ओर लाया गया। रेस्क्यू के दौरान पानी लगातार बह रहा था और चट्टानों पर फिसलन बनी हुई थी। टीम ने सावधानी के साथ अभियान जारी रखा।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Delhi Capitals IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स के पास 'त्रिमूर्ति' की शक्ति, 755 विकेट लेने वाला गेंदबाज टीम से जुड़ा

Delhi Capitals: IPL 2027 में दिल्ली कैपिटल्स का कोचिंग स्टाफ बिल्कुल नए अंदाज में नजर आ सकता है। श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चामिंडा वास और भारत के पूर्व लेग स्पिनर अमित मिश्रा टीम के गेंदबाजी कोच बनने जा रहे हैं। दोनों पहली बार IPL में कोच की भूमिका निभाएंगे। इनके साथ पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली हेड कोच और भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स ने अभी इन नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

चामिंडा वास श्रीलंका के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में शामिल हैं। उन्होंने टेस्ट में 355 और वनडे में 400 विकेट लिए हैं। वास IPL के शुरुआती तीन सीजन यानी 2008 से 2010 तक डेक्कन चार्जर्स के लिए खेल चुके हैं। 52 साल के वास का कोचिंग अनुभव मुख्य रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट में रहा है। वह श्रीलंका की पुरुष टीम के साथ अलग-अलग दौर में कोचिंग कर चुके हैं।

वास ने न्यूजीलैंड की टीम के साथ कंसल्टेंट के तौर पर भी काम किया है और 2016 वर्ल्ड टी20 के दौरान आयरलैंड से जुड़े थे। श्रीलंका क्रिकेट में उन्होंने फास्ट बॉलिंग कंसल्टेंट और अकादमी मेंटर के तौर पर युवा गेंदबाजों को तैयार करने में भी अहम भूमिका निभाई है। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में वह 2024 Zim Afro T10 में NYS Lagos और LPL 2026 में Kandy Royals के हेड कोच रह चुके हैं।

वहीं अमित मिश्रा का IPL करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेला। 42 वर्षीय मिश्रा ने 2024 में अपना आखिरी IPL मैच खेला और सितंबर 2025 में संन्यास ले लिया।

मिश्रा ने IPL के पहले ही मैच में पांच विकेट लेकर धमाका किया था। वह टूर्नामेंट में तीन हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज हैं। उन्होंने IPL में 162 मैचों में 174 विकेट लिए हैं और 7.37 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। 2022 को छोड़ दें तो वह 2008 से 2024 तक हर सीजन IPL में खेले।

वास और मिश्रा ने अपनी नई भूमिका में काम शुरू भी कर दिया है। दोनों फिलहाल दिल्ली में DC के अकादमी खिलाड़ियों के साथ काम कर रहे हैं।

कोचिंग स्टाफ में बदलाव DC के सह-मालिक GMR Sports और JSW Sports के बीच IPL 2024 के बाद हुए समझौते का हिस्सा है। इसके तहत दोनों मालिक बारी-बारी से दो साल तक फ्रेंचाइजी का संचालन करेंगे। 2025 और 2026 में GMR के कार्यकाल के दौरान वेणुगोपाल राव डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, हेमंग बदानी हेड कोच और मुनाफ पटेल गेंदबाजी कोच थे। अब अगले चक्र में दिल्ली का नया कोचिंग सेटअप नजर आएगा।

Mon, 14 Sep 2026 15:54:48 +0530

  Videos
See all

रथ पर सवार होकर निकले Bappa... ‘गणपति बप्पा मोरया’ से गूंजा Pune | Dagdu Sheth Ganpati #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:16:13+00:00

Gurgaon Hit And Run Case: गुरुग्राम में गुंडागर्दी, लेडी बाइकर को मारी टक्कर | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T11:17:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers