Responsive Scrollable Menu

EPFO WhatsApp Channel:अब ‘Hello’ लिखें और पाएं PF अकाउंट से जुड़ी ये सारी जानकारी, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के कर्मचारियों और खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। ईपीएफओ ने व्हाट्सएप चैनल की सुविधा शुरू कर दी है। इसके जरिए खाताधारक न सिर्फ खाते का बैलेंस, लेनेदेन का विवरण, बल्कि अन्य सभी अपडेट्स प्राप्त कर सकते हैं।

इसकी जानकारी खुद ईपीएफओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है। इसके साथ ही ईपीएफओ ने एक क्यूआर कोड (QR Code) भी पोस्ट में शेयर किया है। यदि आप भी EPFO के आधिकारिक WhatsApp Channel से जुड़ना चाहते हैं तो आप सीधे व्हाट्सएप चैनल के लिंक या क्यूआर कोड के जरिए ज्वाइन कर सकते हैं। अब ​अपने ईपीएफओ पंजीकृत मोबाइल नंबर वाले व्हाट्सएप से ‘Hello’ लिखकर भेजें और आवश्यक सेवाओं का विकल्प चुनें।

साथ ही लिंक https://whatsapp.com/channel/0029Vb6kmH48Pgs8ftd6Kw3Y के जरिए भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठक के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से जुड़ सकते हैं। इसके माध्यम से खाताधारक ​अपने खाते का बैलेंस और खाते के अंतिम 5 ट्रांजैक्शन चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अपने क्लेम का स्टेटस भी ट्रैक कर सकते हैं। ईपीएफओ से जुड़े नियमों और सेवाओं के मुख्य अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य सदस्यों को तेज, सहज और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकी उन्हें पीएफ खातों से जुड़ी जानकारी और सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

 

 

Continue reading on the app

नालंदा में डेढ़ साल पुराने फ्लाईओवर में 2 क्रैक, पैनल धंसे; लोगों का आरोप- उद्घाटन के बाद से ही मरम्मत का दौर जारी

नालंदा में डेढ़ साल पुराने फ्लाईओवर में 2 क्रैक, पैनल धंसे; लोगों का आरोप- उद्घाटन के बाद से ही मरम्मत का दौर जारी

Continue reading on the app

  Sports

भारत में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट खेलने आएगा पाकिस्तान, हो गया ऐलान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान उन छह देशों में शामिल है जो अगले महीने यहां होने वाली पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। Mon, 14 Sep 2026 15:22:13 +0530

  Videos
See all

मदीना मुस्लिम होटल में रोटियों पर थूकता नजर आया कर्मचारी | #amroha #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T10:46:15+00:00

UP Factory Fire News: मुरादाबाद की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T10:47:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers