Responsive Scrollable Menu

Motorola Edge 70 Neo जल्द होगा लॉन्च: मिलेगी Snapdragon 7s Gen 3 चिप, 6GB RAM; फीचर्स हुए लीक

Motorola Edge 70 Neo जल्द ही भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी ने फिलहाल फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, लॉन्च से पहले स्मार्टफोन को Geekbench पर देखा गया है, जिससे इसके प्रोसेसर, रैम और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है।

Motorola Edge 70 Neo पिछले साल लॉन्च हुए Motorola Edge 60 Neo का अपग्रेडेड मॉडल होगा। इसमें पावरफुल Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3  चिपसेट, शानदार कैमरा और बैटरी मिल सकती है। देखिए पूरी डिटेल्स।

Motorola Edge 70 Neo गीकबेंच पर हुए लिस्ट 
Geekbench लिस्टिंग के मुताबिक, Motorola Edge 70 Neo ने सिंगल-कोर टेस्ट में 723 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 2,943 अंक हासिल किए हैं। लिस्टिंग में फोन को Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 (SM763) ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ दिखाया गया है। इस प्रोसेसर में एक प्राइम कोर 2.50GHz, तीन कोर 2.40GHz और चार एफिशिएंसी कोर 1.80GHz की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 810 GPU मिलने की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग में टेस्ट किए गए मॉडल में 6GB RAM दी गई है और फोन Android 16 पर चलता हुआ दिखाई दिया है।

ये भी पढ़े-ः iQOO 16: 2K 165Hz डिस्प्ले के साथ आएगा दुनिया का पहला स्मार्टफोन, जानें खूबियां

Motorola Edge 70 Plus के फीचर्स (संभावित) 
Motorola ने इसी महीने की शुरुआत में पुष्टि की थी कि Edge 70 Neo भारत में जल्द लॉन्च होगा। इससे पहले सामने आए डिजाइन लीक के अनुसार, फोन में फ्लैट डिस्प्ले, बेहद पतले बेजल्स और सेंटर में होल-पंच कटआउट मिल सकता है। फोन को डार्क ग्रीन, लाइट ब्लू, ऑलिव ग्रीन और पेल पिंक जैसे कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है, जिसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल होने की संभावना है। और फ्रंट में 32MP कैमरा मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ 8GB LPDDR5X RAM और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है।

6,500mAh बैटरी और  bypass चार्जिंग
Motorola Edge 70 Plus में 6.78 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। पावर बैकअप के लिए फोन में 6,500mAh बैटरी दी गई है, जो 45W चार्जिंग और bypass charging सपोर्ट करती है। उम्मीद है कि यह फोन पिछले साल के Edge 60 Neo की तुलना में कई बड़े अपग्रेड के साथ आएगा।

Continue reading on the app

लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1,835 करोड़

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त के रूप में ₹1,835 करोड़ से अधिक राशि जारी कर दी गई है. यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का एक मजबूत जरिया बन गई है.

The post लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹1,835 करोड़ appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG 2nd T20I: संजू सैमसन को आखिरी मौका, वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम से किया जाएगा बाहर?

IND vs AFG 2nd T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मैच संजू सैमसन के लिए काफी अहम रहने वाला है. लगातार खराब फॉर्म के बीच ये इस सीरीज में उनका आखिरी मौका साबित हो सकता है. Mon, 14 Sep 2026 19:52:44 +0530

  Videos
See all

Garjana: दुनिया के मंच पर भारत का स्वाद, कांग्रेस करे फसाद ? | Rahul Gandhi | Brics Dinner Row #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T14:44:01+00:00

Chakraview I Sumit Awasthi | नगर निकाय चुनाव: CM भजनलाल के निजी वार्ड में किसने मारी बाजी? #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T14:47:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers