Saptahik Rashifal 14 to 20 September 2026: मकर राशि वाले इस सप्ताह बड़ा फैसला लेने से बचें, कुंभ और मीन वालों के लिए आय के स्रोत बनेंगे और काम की सराहना होगी!
Weekly Horoscope 14 to 20 September 2026: सितंबर का यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी तो कुंभ और मीन राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. मकर राशि वालों को इस सप्ताह मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य त्यागकर कड़ी मेहनत करनी होगी और समंजस की स्थिति में कोई भी बड़ा फैसला ना लें. कुंभ राशि वालों को बिजनेस में वृद्धि व लाभ की पूरी संभावना है और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे लोगों को बहुप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है. मीन वालों की इस सप्ताह बिजनेस के विस्तार की योजना साकार होगी, इसके लिए आपको पिता का विशेष सहयोग मिल सकता है. विस्तार से पढ़ें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का 14 से 20 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
Honor Play 11 लॉन्च: 8,300mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा IP69K प्रोटेक्शन, जानें कीमत
Honor ने चीन में अपने किफायती स्मार्टफोन लाइनअप में एक नया मॉडल Honor Play 11 लॉन्च कर दिया है। कंपनी की Play सीरीज में यह फोन Play 11C, Play 11T, Play 11 Plus और Play 11 Pro के साथ शामिल हो गया है। बड़ी बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर और मजबूत बिल्ड के साथ लॉन्च किया गया Honor Play 11 खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और मजबूत फोन चाहते हैं।
Honor Play 11 के स्पेसिफिकेशंस
Honor Play 11 में 6.872 इंच का TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजोल्यूशन 1592 x 720 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले HBM मोड में 1,020 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। स्क्रीन में DC Dimming, Eye Comfort Mode और Natural Light-like Display Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसे 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित MagicOS 10.0 पर काम करता है।
50MP कैमरा और 8,300mAh की बड़ी बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Honor Play 11 में पीछे की तरफ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर f/1.8 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है। इसमें 8,300mAh बैटरी दी गई है, जबकि इसकी रेटेड कैपेसिटी 7,900mAh है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Honor का दावा है कि कंपनी की लैब कंडीशन में फोन की बैटरी करीब 6 साल तक अपनी हेल्थ बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है।
ये भी पढ़े-ः iQOO 16: 2K 165Hz डिस्प्ले के साथ आएगा दुनिया का पहला स्मार्टफोन, जानें खूबियां
400% तक तेज आवाज वाले स्टीरियो स्पीकर्स
Honor Play 11 में स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। इसमें हाई-वॉल्यूम मोड भी मिलता है, जिसे ऑन करने पर ऑडियो आउटपुट को सामान्य स्तर की तुलना में 400 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, डुअल Nano-SIM, Wi-Fi 5, Bluetooth 4.2, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
AI बटन से मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स
Honor Play 11 के साइड में एक डेडिकेटेड AI बटन दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, एक बार बटन दबाने पर यह स्क्रीन पर आने वाले पॉप-अप विंडोज को पहचानकर हटाने में मदद कर सकता है। इसके अलावा इस बटन से Honor के Any Door, Remote Assistance और AI Face-Swap Detection जैसे फीचर्स को भी जल्दी एक्सेस किया जा सकता है।
IP69K रेटिंग के साथ मजबूत बिल्ड
Honor Play 11 की सबसे खास खूबियों में इसका मजबूत और टिकाऊ डिजाइन भी शामिल है। फोन को IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा प्रदान करती हैं। फोन को SGS Gold Label की पांच-स्टार ड्रॉप और कंप्रेशन रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिला है। Honor का दावा है कि यह स्मार्टफोन 2.5 मीटर तक की ऊंचाई से गिरने पर भी सुरक्षा प्रदान कर सकता है। फोन का डायमेंशन 168.3 x 78.54 x 8.30mm है और इसका वजन 216.5 ग्राम है।
Honor Play 11 की कीमत
Honor Play 11 की चीन में शुरुआती कीमत 1,399 युआन (लगभग 195 डॉलर) है। इसके अलग-अलग वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है:
- 6GB + 128GB: 1,399 युआन (लगभग 17,000 रुपये)
- 8GB + 128GB: 1,599 युआन (लगभग 19,000 रुपये)
- 8GB + 256GB: 1,899 युआन (लगभग 23,000 रुपये)
फोन को Desert Gold, Mist Purple, Meteor Silver और Phantom Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। फिलहाल Honor Play 11 की कीमतें और उपलब्धता चीन तक ही सीमित हैं। कंपनी ने अभी इसके ग्लोबल या भारतीय बाजार में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi







.jpg)
