MP Weather: पश्चिमी हिस्से में मानसूनी सिस्टम एक्टिव, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 15-16 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम
मध्य प्रदेश में वर्तमान में मानसून के साथ निम्न दाब क्षेत्र और द्रोणिका सक्रिय है, जिसके असर से प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। आज, 14 सितंबर को 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं भोपाल-इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत कई जिलों में भी मौसम बदला रहेगा।
सोमवार को उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, गुना और श्योपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, रायसेन, सीहोर, विदिशा, धार, झाबुआ, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, देवास, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, रीवा, सतना, सागर, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश, झंझावात और वज्रपात के आसार हैं। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे विदर्भ के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इससे संबंधित चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से औसत 7.6 किमी की ऊंचाई तक फैला हुआ है तथा ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। इसके उत्तर-पश्चिम विदर्भ और दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।
इन मौसम प्रणालियों के असर से 14 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। मध्य क्षेत्र व पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश या छिटपुट बौछारें का दौर देखने को मिल सकता है। हालांकि 15-16 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी देखने को मिलेगी। हालांकि बादलों की आवाजाही के साथ बूंदाबांदी का दौर बना रह सकता है।
मध्य प्रदेश में अब भी कोटे से 6 % कम बारिश
1 जून से 13 सितंबर 2026 तक मध्य प्रदेश में सामान्य से 6% बारिश कम हुई है। जून से अबतक पूर्वी मध्य प्रदेश में 1% और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% कम पानी गिरा है। इस सीजन में सबसे अधिक मऊगंज में 53 इंच और सबसे कम आलीराजपुर में सिर्फ 13.6 इंच बारिश हुई है।
अनूपपुर, छतरपुर, मैहर, मऊगंज, निवाड़ी, पन्ना, सतना, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, दतिया, गुना, ग्वालियर, खरगोन, राजगढ़, श्योपुर और शिवपुरी में सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। अन्य जिलों में औसत से भी कम पानी गिरा है।
क्रिकेटर मोहम्मद शमी का भाई फंसा, शादी का झांसा देकर रेप का आरोप, केस दर्ज
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News






